लालू जी ने पूरा परिवार सेट कर लिया, दोनों लाल CM बनने को तैयार; तेजस्वी का सवाल- 20 बरस से क्या बिहार में तालिबान सरकार है?

गोपालगंज में एक जनसभा को संबोधित करते हुए गृहमंत्री अमित शाह ने लालू प्रसाद यादव पर परिवारवाद को लेकर जमकर निशाना साधा।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Amit Shah targets Lalu Yadav
लालू जी ने पूरा परिवार सेट कर लिया- अमित शाह | Image: PTI

Amit Shah: विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर गृहमंत्री अमित शाह बिहार के दौरे हैं। लगातार NDA नेताओं के साथ बैठकें कर रहे हैं। इस दौरान शाह ने बिहार को 825.57 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात दी। उन्होंने मखाना प्रोसेसिंग सेंटर का उद्धाटन किया, 11 पैक्स गोदामों को जनता को समर्पित करने के साथ 5 पेयजल आपूर्ति योजनाओं का लोकार्पण भी किया।

गोपालगंज में एक जनसभा को संबोधित करते हुए गृहमंत्री अमित शाह ने लालू प्रसाद यादव पर परिवारवाद को लेकर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, "लालू प्रसाद ने एक ही काम किया, अपने परिवार को सेट किया। लालू के दोनों लाल आज बिहार में मुख्यमंत्री बनने की तैयारी कर रहे हैं, एक बेटी राज्यसभा सांसद है, दूसरी बेटी को लोकसभा लड़ाया, राबड़ी देवी पूर्व सीएम रह चुकी हैं, राबड़ी जी के दोनों भाई मंत्री रह चुके हैं, अपनी भाभी को भी उन्होंने नेता बनाया, लालू जी के भाई भी विधायक रहे, पूरे परिवार में कोई नहीं बचा है, पूरा परिवार लालू जी ने सेट कर दिया। लालू जी आपका परिवार तो आपने सेट किया लेकिन मगर बिहार के युवाओं को सेट करने का काम आपने नहीं किया, वो हमारे नेता नरेंद्र मोदी ने किया।"

बिहार में बाढ़ भूतकाल बन जाएगी- अमित शाह

शाह ने कहा कि आज गोपालगंज की भूमि पर मैं कहकर जाता हूं कि एक बार और NDA की सरकार बनाइए, हम बिहार को हमेशा के लिए बाढ़ से मुक्त करने का काम करेंगे। बिहार में बाढ़ भूतकाल बन जाएगी।

Advertisement

20 बरस से बिहार में क्या तालिबान की सरकार है- तेजस्वी यादव

अमित शाह के वार से तिलमिलाए तेजस्वी यादव ने पलटवार करते हुए कहा कि गृहमंत्री कह रहे हैं कि हमारी सरकार बनी तो बिहार में बाढ़ नियंत्रण पर काम करेंगे। 20 बरस से बिहार में क्या तालिबान की सरकार है? उपलब्धि के नाम पर कुछ नहीं तो कुछ भी फेंक दो । ये लोग इतना झूठ कहां से लाते है?"

Advertisement

इसे भी पढ़ें: 'चाहे हम पसंद करें या नहीं, लेकिन...', औरंगजेब कब्र विवाद पर देवेंद्र फडणवीस की दो टूक, किया सरकार का रुख क्लीयर

Published By:
 Deepak Gupta
पब्लिश्ड