ममता बनर्जी के घर से निकल रहे थे कुणाल घोष, अचानक सामने आए युवक ने अंडा फेंककर किया हमला, VIDEO

Kunal Ghosh egg attack: TMC पार्टी चेयरपर्सन ममता बनर्जी के आवास से निकल रहे TMC विधायक कुणाल घोष पर एक स्थानीय युवक ने अंडा फेंका।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Egg Attack on TMC MLA Kunal Ghosh
Egg Attack on TMC MLA Kunal Ghosh | Image: ANI

Kunal Ghosh egg attack: कोलकाता में सोमवार को एक बड़ा सियासी हंगामा खड़ा हो गया। जब पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और TMC की पार्टी चेयरपर्सन ममता बनर्जी के आवास से बाहर निकल रहे TMC नेता कुणाल घोष पर एक स्थानीय युवक ने अंडा फेंककर हमला कर दिया। 

‘कुणाल घोष इसी के लायक’

इसके बाद चंदन नाम के एक स्थानीय युवक ने इस हरकत की जिम्मेदारी ली और अपने कृत्य को लेकर कहा, “उन्होंने लोगों पर बहुत ज़ुल्म किए हैं। कुणाल घोष भी कम नहीं हैं। इसलिए, वे इसी के लायक हैं... उन्होंने हमारे साथ बहुत बुरा किया है।” हालांकि इस घटना के बाद अभी तक TMC ने कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है और न हीं कुणाल घोष की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने आई है।

पश्चिम बंगाल में TMC नेताओं का बढ़ रहा विरोध

बता दें,  इससे पहले भी ऐसी कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिनमें पश्चिम बंगाल में TMC नेताओं के खिलाफ जनता का गुस्सा और विरोध प्रदर्शन लगातार सामने आ रहे हैं। हाल ही में, कामरहाटी के अरियादहा इलाके में वरिष्ठ TMC विधायक मदन मित्रा को भारी विरोध का सामना करना पड़ा। स्थानीय मुद्दों को लेकर नाराज प्रदर्शनकारियों ने उनके काफिले पर अंडे फेंके और जमकर नारेबाजी की, जिसके चलते तनावपूर्ण माहौल में मदन मित्रा को वहां से निकलना पड़ा। 

अभिषेक बनर्जी पर भी हुआ था हमला

इससे पहले, दक्षिण 24 परगना के सोनारपुर दौरे पर गए TMC के नेशनल जनरल सेक्रेटरी और सांसद अभिषेक बनर्जी पर भी इसी तरह का हमला हुआ था। प्रदर्शनकारियों ने स्थानीय समस्याओं पर जवाब मांगते हुए अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नारे लगाए और उन पर अंडे व पत्थर फेंके। 

Advertisement

मामूली मेडिकल सहायता के बाद अभिषेक बनर्जी ने अपना कार्यक्रम जारी रखा। इसके बाद पुलिस ने हिंसक विरोध के सिलसिले में स्थानीय राजनीतिक नेटवर्क से जुड़े पांच लोगों को गिरफ्तार किया था। 

ये भी पढ़ें:  TMC में इस नेता का सांप छछूंदर वाला हाल... हसबैंड को चुने या ममता बनर्जी को? पति ने छोड़ा दीदी का साथ तो कुणाल घोष बोले- मेरी प्यारी भाभी जी…
 

Advertisement
Published By:
 Shashank Kumar
पब्लिश्ड