'बालात्कारियों के साथ दिखते टुकड़े-टुकड़े गैंग', कोलकाता केस को लेकर विपक्ष पर भड़के गिरिराज सिंह

कोलकाता रेप-मर्डर केस को लेकर विपक्ष पर भड़कते हुए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि ये टुकड़े-टुकड़े गैंग बालात्कारियों के साथ ही दिखते हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Giriraj Singh
गिरिराज सिंह | Image: ANI

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कोलकाता में फीमेल डॉक्टर के साथ रेप और हत्या मामले को लेकर विपक्ष पर जमकर निशाना साधा है। बता दें, राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने ममता बनर्जी को अपना समर्थन दिया। इसे लेकर अब केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता गिरिराज सिंह ने तेजस्वी यादव को घेरा।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, "लालू यादव हों, तेजस्वी यादव हों या राहुल गांधी हों उनके लिए बेटियों का बलात्कार बंगाल में नहीं दिखता। ये लोग ममता बनर्जी के साथ दिखते हैं, यानि बलात्कारियों के साथ ये टुकड़े-टुकड़े गैंग दिखते हैं। बंगाल में ममता बनर्जी हार चुकी हैं, अपनी लोकप्रियता खो चुकी हैं। इसलिए वह असंवैधानिक बातें बोलती हैं, संघीय ढांचे को नहीं मानती हैं।"

CM ममता के देश जलाने वाले बयान पर भड़के गिरिराज सिंह

बीते दिन ममता बनर्जी ने देश जलाने वाला एक बयान दिया, जिसे लेकर जमकर सियासत हो रही है। सीएम ममता के बयान की गिरिराज सिंह ने कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा, "ये जुबान लोकतांत्रिक व्यक्ति और खासकर मुख्यमंत्री की हो ही नहीं सकती। ममता बनर्जी असल में नॉर्थ कोरिया के राष्ट्रपति किम जोंग उन की तरह अपने विपक्ष को बर्दाश्त नहीं कर सकतीं।"

ममता के समर्थन में उतरे तेजस्वी यादव

ममता बनर्जी का समर्थन करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा, "पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के नेता गुंडागर्दी के लिए रोड पर आ गए हैं। हम लोगों ने देखा है कि कैसे बीजेपी के लोग बाजार से सामान को लूट रहे हैं। बंगाल में शांति का माहौल बन रहा था, लेकिन भारतीय जनता पार्टी के नेता वहां शांति बनने देना नहीं चाह रहे हैं। माहौल को खराब कर रहे हैं, लेकिन पश्चिम बंगाल के लोग भारतीय जनता पार्टी के झांसे में आने वाले नहीं है।"

Advertisement

रेप सिर्फ बंगाल ही नहीं UP-बिहार में भी हो रहे: तेजस्वी यादव

तेजस्वी यादव ने कहा, "महिलाओं के साथ सिर्फ बंगाल में ही बलात्कार नहीं हुआ है, बल्कि बिहार, उत्तर प्रदेश राज्यों में भी महिलाओं के साथ बलात्कार की घटना घट रही है। इन राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है, लेकिन उसे ये लोग नहीं बोलेंगे। बलात्कार की घटना की निंदा हर जगह होनी चाहिए, चाहे बंगाल हो या बिहार हो बलात्कारियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए।"

इसे भी पढ़ें: ममता बनर्जी के समर्थन में आए तेजस्वी यादव, कहा- सिर्फ बंगाल में ही बलात्कार नहीं हुआ लेकिन...

Advertisement
Published By:
 Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड