राहुल गांधी के 'कम्प्रोमाइज्ड PM' वाले तंज पर किरेन रिजिजू का करारा पलटवार, इतिहास याद दिला पूछे 4 गंभीर सवाल
राहुल गांधी के ट्रंप, जिनपिंग और पुतिन की बैठक को लेकर कहा कि अगर कांग्रेस सत्ता में होती तो इस टेबल पर भारतीय प्रधानमंत्री भी शामिल होते। अब इस पर किरेन रिजिजू ने करारा जवाब दिया है।
- भारत
- 2 min read

Kiren Rijiju hits back at Rahul Gandhi: संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के 'कम्प्रोमाइज्ड PM' वाली टिप्पणी पर कड़ी नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष से चार गंभीर सवाल पूछे हैं।
दरअसल, चीन के शेनझेन के काइलिन विला में शी जिनपिंग, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच त्रिपक्षीय बैठक हुई। राहुल गांधी ने तीनों नेताओं की तस्वीर शेयर की और कहा कि अगर कांग्रेस की सरकार होती तो इस बैठक में भारतीय प्रधानमंत्री भी शामिल होते। एक 'कम्प्रोमाइज्ड पीएम' कभी इस बैठक में नहीं बैठक सकता।
किरेन रिजिजू के कांग्रेस के चार सवाल
कांग्रेस नेता के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा है कि कांग्रेस को इन चार सवालों का जवाब देना चाहिए-
- पहला सवाल: 1962 में मेरे गांव पर चीन ने कब्जा कर लिया था- क्या कांग्रेस उस अपमान के लिए माफी मांगेगी?
- दूसरा सवाल: कांग्रेस ने भारत को लंबे समय तक एक गरीब देश क्यों बनाए रखा?
- तीसरा सवाल: आखिर भारत को 'सपेरों का देश' क्यों कहा जाता था?
- चौथा सवाल: भारतीय अर्थव्यवस्था को 'हिंदू रेट ऑफ ग्रोथ' कहकर क्यों अपमानित किया गया?
'राहुल को भारत के खिलाफ बयान नहीं देना चाहिए'
इससे पहले किरेन रिजिजू ने शु्क्रवारों को पत्रकारों से बातचीत में कहा था कि राहुल गांधी को देश या विदेश कहीं भी भारत के खिलाफ बयानबाजी नहीं करनी चाहिए।
Advertisement
जिनपिंग-ट्रंप-पुतिन के बीच किन मुद्दों पर चर्चा?
बता दें कि APEC समिट के दौरान दुनिया की तीन सबसे बड़ी परमाणु शक्तियों और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) के स्थायी सदस्यों- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच त्रिपक्षीय बैठक हुई। इस उच्च-स्तरीय वार्ता में तीनों नेताओं ने मुख्य रूप से परमाणु हथियारों पर नियंत्रण, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधार और यूक्रेन-ईरान में जारी संघर्षों जैसे गंभीर वैश्विक मुद्दों पर गहन चर्चा हुई। गौरतलब है कि भारत APEC का सदस्य नहीं है।