अपडेटेड 9 January 2025 at 20:43 IST
'दिल्ली में केजरीवाल की नैया डूबनी तय...', अलका लांबा ने बताया विधानसभा चुनाव में क्यों हारेगी आप?
Delhi Elections: दिल्ली के कालकाजी से कांग्रेस उम्मीदवार अलका लांबा ने आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल पर करारा प्रहार किया है।
- भारत
- 4 min read

(Delhi Elections: दिल्ली के कालकाजी से कांग्रेस उम्मीदवार अलका लांबा (Alka Lamba) ने आम आदमी पार्टी (AAP) और अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) पर करारा प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल दिल्ली में 10 साल से अधिक समय तक मुख्यमंत्री रहे उन्होंने अब तक कितने पत्र लिखें प्रधानमंत्री को, एक भी पत्र दिखा दीजिए। चुनाव की घोषणा के बाद जाट का वोट कैसे आए, गुर्जर का कैसे आए, पंजाबी सिख वोट कैसे आए, ब्राह्मणों का कैसे आए, गुरुद्वारा के ग्रंथियों का कैसे आए, एक समय पर सोचते थे मस्जिदों के इमाम का वोट कैसे आए, मंदिरों के पास जाकर गुरुद्वारों के बाहर जाकर चुनावों के बीच में धर्म को बीच में लाकर आप यह घोषणा कर रहे हैं।
अलका लांबा ने कहा कि यह वही अरविंद केजरीवाल हैं जो राजनीति बदलने और व्यवस्था बदलने के आए थे। जन लोकपाल और स्वराज का नारा लेकर आए थे। कहां है वह सब आज, अरविंद केजरीवाल के सर पर वह सफेद टोपी क्यों नहीं है, जो रामलीला मैदान में लगी रहती थी। सफेद रंग की लगाकर दिखा दीजिए एक बार उनके सर पर चेहरा बेनकाब हो जाएगा। सफेद टोपी और स्वराज का नारा एक तरफ, जन लोकपाल का नारा आज दोनों नारे गायब हैं। मैं पूछना चाहती हूं क्यों नहीं है वह नारे, लोग पूछेंगे जन लोकपाल कहां है, स्वराज कहां है।
अरविंद केजरीवाल चुनाव हार रहे हैं- अलका लांबा
कांग्रेस नेत्री ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने टीवी पर बैठकर अपने आप को अगला मुख्यमंत्री घोषित कर दिया, कहां है आखिर उनकी पार्टी का लोकतंत्र? दिल्ली ने तो अभी विधायक का भी फैसला नहीं किया, 5 फरवरी को वोट करेगी दिल्ली, फिर तय होगा पहले विधायक तो बन जाइए। संदीप दीक्षित की मां का अपमान किया वह दिल्ली की मुख्यमंत्री थी, झूठे आरोप लगाए बदनाम किया आज वह घर-घर जा रहे हैं। मैं आपको कह रही हूं कि अरविंद केजरीवाल चुनाव हार रहे हैं।
Advertisement
आतिशी मार्लेना चुनाव हार रही हैं- अलका लांबा
अलका लांबा ने कहा कि मैं यहां कालकाजी (Kalkaji) की धरती पर बैठी हूं आतिशी मार्लेना (Atishi Marlena) चुनाव हार रही हैं। मुख्यमंत्री की विधानसभा आदर्श होनी चाहिए थी। मैं चांदनी चौक की 5 साल विधायक रही हूं मात्र 5 साल। लाल किले से लेकर फतेहपुरी तक, शीशगंज गुरुद्वारा तक, 26 जनवरी की परेड निकलते और विकास की झांकी में 70 विधानसभा में चांदनी चौक के विकास की झांकी निकलती है, गर्व है मुझे उस पर। काम किया है मैंने। दिल्ली के मुख्यमंत्री की विधानसभा कालिकाजी की बात करूं तो यहां सड़कों की हालत खराब है, लोगों को पानी पीने का नहीं मिल रहा है। मैं कल भी श्रीनिवास पुरी में थी लोगों के पास पीने के लिए लोग बीमार हो रहे हैं। समझ नहीं आ रहा है इन लोगों को के सांस की बीमारी महामारी होने वाली है अब लोग थक चुके हैं।
Advertisement
कालकाजी में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा- अलका लांबा
अलका लांबा ने कहा कि मुझे नहीं मालूम आतिशी मार्लेना (Atishi Marlena) को भाजपा (BJP) का मुख्यमंत्री कौन होगा उसकी चिंता उन्हें क्यों हो रही है लेकिन सच तो यह है कि अतिशी मार्लेना दोबारा मुख्यमंत्री नहीं बनने जा रही हैं। अरविंद केजरीवाल ने कह दिया है कि टेंपरेरी है और यह लोग यह महसूस कर रहे हैं मुख्यमंत्री होकर जो काम नहीं किया, तो केवल विधायक बनकर तो कुछ पहले भी नहीं किया है तो फिर भी विधायक बनेगी तो क्या ही कर लेंगे कुछ नहीं कर पाएंगी। टेंपरेरी मुख्यमंत्री और टेंपरेरी सीएम रह गए हैं 5 तारीख को फैसला हो रहा है। बड़ा बदलाव कालकाजी में आपको देखने को मिलेगा। रमेश बिधूड़ी (Ramesh Bidhuri) के लिए आज भी कह रही हूं और वो रेस से बाहर हो चुके हैं। अपनी बोली और अपनी भाषा की वजह से कालकाजी की महिलाओं से पूछ लीजिए वोट बाद में मांगना पहले माफी मांगनी होगी यह पूरे कालकाजी की महिलाएं कह रही हैं।
Published By : Deepak Gupta
पब्लिश्ड 9 January 2025 at 20:43 IST