दिल्ली चुनाव में 'पूर्वांचल' की एंट्री, BJP ने पोस्टर जारी कर केजरीवाल को बताया पूर्वांचल विरोधी, कहा- 5 को मिलेगा जवाब

Delhi Elections: दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल समय-समय पर पूर्वांचल के लोगों का अपमान करते रहे हैं।

Follow : Google News Icon  
Arvind Kejriwal, Virendra Sachdeva
Arvind Kejriwal, Virendra Sachdeva | Image: ANI/ BJP4Delhi

Delhi Elections: दिल्ली विधानसभा चुनाव में एक महीने से भी कम समय का वक्त बचा है। 5 फरवरी को दिल्ली के वोटर अपने लोकतांत्रिक अधिकार का इस्तेमाल कर उम्मीदवारों की किस्मत EVM में कैद कर देंगे। 8 तारीख को पता चलेगा कि आखिर दिल्ली के दिल में क्या है?

दिल्ली चुनाव की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है सियासी बयानबाजी भी तीखी होती जा रही है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने आम आदमी पार्टी (AAP) पर पूर्वांचलियों के अपमान का आरोप लगाया है। दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल समय-समय पर पूर्वांचल के लोगों का अपमान करते रहे हैं। उनके मन में उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों के लिए नफरत भरी हुई है। कभी वो उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों को शिक्षा व्यवस्था पर बोझ बताते हैं। आज उन्होंने पूर्वांचल के लोगों को नकली वोटर तक कह दिया। दिल्ली के विकास में उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों की बड़ी भूमिका है। दिल्ली के लोग आपके खिलाफ वोट देकर उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों के अपमान का बदला लेंगे।

बीजेपी ने जारी किया पोस्टर

बीजेपी ने पोस्टर जारी कर अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है। बीजेपी ने लिखा है, "केजरीवाल जी, आपकी हिम्मत कैसे हुई पूरे पूर्वांचल समाज को फर्जी वोटर बोलने की । ऐसा पहली बार नहीं है जब AAP ने पूर्वांचली नागरिकों के खिलाफ जहर उगला है। अब यही पूर्वांचली समाज और दिल्ली की जनता 5 फरवरी को AAP को अच्छे से सबक़ सिखाएगी !"

Advertisement

बिहार और यूपी के लोगों के अपमान का बदला लेंगे- सचदेवा

वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल सुन लो- दिल्ली की अर्थव्यवस्था का एक बहुत बड़ा पहिया जो चल रहा है, उसमें बिहार और यूपी के मेहनतकश लोगों की मेहनत है। ये तुम्हें समझ में नहीं आएगा। केजरीवाल आप ये बात कान खोलकर सुन लो, बिहार और यूपी के ये मेहनतकश लोग तुम्हारे खिलाफ अपना वोट डालकर इस अपमान का बदला लेंगे। वो तुम्हें बताएंगे कि बिहार और यूपी के लोगों की ताकत क्या है।

Advertisement

इसे भी पढ़ें: दिल्ली चुनावों से पहले INDI के वजूद पर उठे सवाल, सम्राट चौधरी ने कसा तंज

Published By :
Deepak Gupta
पब्लिश्ड