Patna Rally Row: खड़गे के 'बाप भी जाएगा' वाले बयान पर बुरी तरह भड़कीं कंगना रनौत, बोलीं- घटिया और सड़कछाप राजनीति...

कंगना रनौत ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिवंगत पिता पर दिए बयान की कड़ी निंदा की। उन्होंने इसे 'घटिया और सड़कछाप' राजनीति करार दिया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Kangana Ranaut hits back at Kharge over 'baap' remarks targeting PM Modi
पीएम मोदी पर 'बाप' वाली टिप्पणी को लेकर कंगना रनौत ने खड़गे पर पलटवार किया | Image: ANI

Kangana Ranaut on Patna Row: बीजेपी सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनौत ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिवंगत पिता पर की गई टिप्पणी की कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने इस तरह की बयानबाजी पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए इसे 'घटिया और सड़कछाप' राजनीति बता दिया।

कंगना रनौत ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर खड़गे की वह वीडियो शेयर की है, जिसमें वे 'बाप भी जाएगा' वाला बयान दे रहे हैं। इसी के साथ उन्होंने लिखा, 'कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिवंगत पिता के प्रति की गई अभद्र टिप्पणी अत्यंत निंदनीय है। यह किस स्तर की राजनीति है? घटिया और सड़कछाप।'

कांग्रेस के राजनीतिक दिवालियेपन का प्रमाण- ईरानी

वहीं बीजेपी महामंत्री और एक्ट्रेस स्मृति ईरानी ने भी अपना रोष जाहिर किया है। उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट में लिखा, 'मोदी जी के पिताजी के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की अभद्र भाषा कांग्रेस की हताशा और राजनीतिक दिवालियेपन का प्रमाण है।'

उन्होंने आरोप लगाया, ‘जब नीतियों पर चर्चा करने का सामर्थ्य न बचे और जनता का विश्वास खोने लगे, तब व्यक्तिगत अपमान को राजनीति का हथियार बनाना कांग्रेस की परंपरा बन चुकी है। कांग्रेस ने बार-बार अपनी भाषा और आचरण से लोकतांत्रिक मर्यादाओं को तार-तार किया है।’

Advertisement

परिवार पर टिप्पणी करना साहस नहीं- ईरानी

इतना ही नहीं, ईरानी ने सख्त लहजे में कहा, 'परिवार पर अपमानजनक टिप्पणी करना न साहस है, न राजनीति... यह केवल संस्कारों और विचारों के खोखलेपन को उजागर करता है। जनता ऐसे अहंकार और अमर्यादित आचरण का उत्तर लोकतांत्रिक तरीके से देना जानती है।'

खड़गे की टिप्पणी दुर्भाग्यपूर्ण- चिराग पासवान

वहीं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने भी एक्स पर पोस्ट कर खड़गे की टिप्पणी को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने पोस्ट में लिखा, 'बिहार सभ्यता की जननी है, ऐसे में बिहार की धरती से कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जी द्वारा देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति की गई अभद्र टिप्पणी दुर्भाग्यपूर्ण है।'

Advertisement

'वैचारिक मतभेद स्वाभाविक लेकिन भाषा की मर्यादा...'

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में वैचारिक मतभेद स्वाभाविक हैं, लेकिन सार्वजनिक जीवन में भाषा की मर्यादा और पद की गरिमा का सम्मान बनाए रखना जरूरी है। राजनीतिक विरोध व्यक्तिगत टिप्पणियों की बजाय तथ्यों और तर्कों पर आधारित होना चाहिए।

खड़गे के किस बयान पर मचा है बवाल?

बिहार के पटना में डॉ. श्री कृष्ण सिंह की 139वीं जयंती के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के संबोधन के दौरान हंगामा हुआ। मौके पर मौजूद एक व्यक्ति ने कहा कि पीएम मोदी कहीं नहीं जाएंगे, जिस पर खड़गे ने जवाब दिया कि 'मोदी का बाप भी जाएगा।'

खड़गे की इस टिप्पणी को लेकर बीजेपी में गहरा आक्रोश है। ऐसे में पार्टी ने सोमवार को इस बयान के विरोध में प्रदर्शन का ऐलान किया है।

यह भी पढ़ें: मल्लिकार्जुन खड़गे के 'मोदी का बाप भी जाएगा' वाले बयान पर मचा बवाल, पटना में शिकायत दर्ज; आज देशभर में बीजेपी का प्रदर्शन
 

Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड