अपडेटेड 23 August 2024 at 20:59 IST

'ये लाठी तुम्हारी सरकार के कफन में अंतिम कील साबित होगी', हेमंत सरकार पर बरसे शिवराज सिंह चौहान

झारखंड मुक्ति मोर्चा और सीएम हेमंत सोरेन पर बरसते हुए केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि ये लाठी तुम्हारी सरकार के कफन में अंतिम कील साबित होगी।

Follow : Google News Icon  
हेमंत सोरेन की सरकार पर बरसे शिवराज सिंह चौहान।
हेमंत सोरेन की सरकार पर बरसे शिवराज सिंह चौहान। | Image: @ChouhanShivraj-X

झारखंड में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी गलियारों की हलचल तेज हो गई है। चुनावी हलचल के बीच केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और असम के मुख्य मंत्री हिमंता बिस्वा झारखंड में काफी एक्टिव नजर आ रहे हैं। दरअसल, भाजपा ओबीसी मोर्चा ने शहीद रामफल मंडल के शहादत दिवस पर एक कार्यक्रम आयोजित की गई। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने हेमंत सरकार पर जमकर निशाना साधा।

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधते हुए कहा, "अराजक और डरी हुई हेमंत की सरकार से झारखंड के युवा झारखण्ड न्याय मांगने आये थे। वो कह रहे थे कि तुमने वादा किया था कि या भत्ता देंगे या 5 लाख रोजगार देंगे। इसलिए झारखंड के कार्यकर्ता न्याय मांगने आये थे। कल से झारखंड सरकार का नंगा नाच चल रहा है।"

दरअसल, बीते दिन रांची में युवा आक्रोश रैली निकाली गई थी। इस रैली में लोगों ने झारखंड सरकार के खिलाफ अपनी नाराजगी जाहिर की। इस दौरान युवा और पुलिस आमने-सामने नजर आए। इसे लेकर केंद्रीय मंत्री और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हेमंत सरकार को घेरा।

हेमंत सरकार के खिलाफ गरजे शिवराज सिंह चौहान

शिवराज सिंह चौहान ने कहा, “लोगों को जेल में बंद किया गया, इसके बाद भी जब कार्यकर्त्ता झुके नहीं और आगे बढ़े तो डरी हुई सरकार ने लाठी चार्ज कराया। ये लाठी तुम्हारी सरकार के कफन में अंतिम कील साबित होगी। हम सरकार को उखाड़ कर फेंक कर ही चैन की सांस लेंगे। डरेंगे नहीं, झुकेंगे नहीं।”

Advertisement

इससे पहले गुरुवार को भी केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता चंपई सोरेन का जिक्र करते हुए झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर उनके सभी करीबियों के साथ विश्वासघात करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि ऐसा कोई सगा नहीं, जिनको हेमंत ने ठगा नहीं। उन्होंने कहा, "चंपई सोरेन ने अपना दर्द बयां किया है। वह झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक सदस्यों में एक हैं, जिन्होंने शिबू सोरेन के साथ काम किया है, लेकिन जिस तरह उनका अपमान किया गया; कोई भी आहत होगा।’’

इसे भी पढ़ें: 'दो बार बात हुई, बोली जूनियर को खाना खिला रही हूं', अभया के माता-पिता की जुबानी उस काली रात की कहानी

Advertisement

Published By : Kanak Kumari Jha

पब्लिश्ड 23 August 2024 at 20:59 IST