Advertisement
LIVE-BLOG

Updated April 22nd, 2024 at 19:02 IST

LIVE UPDATES/ Live:राष्ट्रपति भवन में पद्म पुरस्कारों का वितरण,बिंदेश्वर पाठक को मरणोपरांत मिला पद्म विभूषण सम्मान

राष्ट्रपति भवन में सोमवार, 22 अप्रैल को पद्म पुरस्कारों का वितरण किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को कला के क्षेत्र में पद्म भूषण से सम्मानित किया तो पूर्व उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू को पद्म विभूषण से सम्मानित किया।

Reported by: Kanak Kumari
Distribution of Padma Awards
Distribution of Padma Awards | Image: ANI
7: 01 IST, April 22nd 2024

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लोक नर्तक नारायणन ई.पी. को कला के क्षेत्र में पद्मश्री से सम्मानित किया।

7: 00 IST, April 22nd 2024

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने चिकित्सा के क्षेत्र में मनोहर कृष्ण डोले को पद्मश्री से सम्मानित किया।

Advertisement
6: 59 IST, April 22nd 2024

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को कला के क्षेत्र में पद्म भूषण से सम्मानित किया।

6: 48 IST, April 22nd 2024

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सामाजिक कार्य के क्षेत्र में बिंदेश्वर पाठक (मरणोपरांत) को पद्म विभूषण से सम्मानित किया। दिवंगत बिंदेश्वर पाठक की पत्नी अमोला पाठक ने पुरस्कार ग्रहण किया।


 

Advertisement
4: 53 IST, April 22nd 2024

 केंद्रीय मंत्री और संबलपुर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, "मैं आज हिंगुला यात्रा के शुभ अवसर पर तालचेर आया था। यह हमारे क्षेत्र की एक पुरानी परंपरा है...ओडिशा ड्राइवर महासंघ ने तालचेर में अपनी सेवाएं दी हैं, मैं उनको इस अच्छे काम के लिए बधाई देता हूं..."

4: 51 IST, April 22nd 2024

भाजपा नेता सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा, "..पहले चरण के चुनाव में बीजेपी और इसके गठबंधन को जबरदस्त बढ़त  मिली है। सबने जाकर पीएम मोदी को वोट दिया है। तो इसमें शक की कोई गुंजाइश नहीं है कि हम 400 के पार जाएंगे। कांग्रेस को लगता है कि पीएम मोदी संविधान के खिलाफ है तो उन्हें बता दिया जाए कि संविधान ही गरीब के बेटे को देश का पीएम बनाया है। पीएम मोदी फिर पीएम बनेंगे और इतिहास रचेंगे।"

Advertisement
4: 50 IST, April 22nd 2024

 गुजरात के सूरत लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार मुकेश दलाल ने निर्विरोध चुने जाने के बाद अपना विजयी प्रमाण पत्र प्राप्त किया। कांग्रेस उम्मीदवार का फॉर्म रिटर्निंग ऑफिसर ने खारिज कर दिया और इस सीट के अन्य 8 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन वापस ले लिया।

1: 22 IST, April 22nd 2024

India News Live: नेशनल कॉन्फ्रेंस नेता उमर अब्दुल्ला के बयान पर PDP प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने कहा, "यह PDP और नेशनल कॉन्फ्रेंस की लड़ाई नहीं है, यह जम्मू-कश्मीर के लिए संसद में आवाज़ उठाने की लड़ाई है। मुझे किसी के बयान पर कुछ नहीं कहना।"

Advertisement
1: 20 IST, April 22nd 2024

India News Live: IMD महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने गर्मी के खतरे को कम करने के लिए चुनाव आयोग के साथ बैठक पर कहा, "IMD चुनाव आयोग के साथ संपर्क में है। हम जनता के साथ ही राष्ट्र और प्रदेश स्तर पर चुनाव आयोग को भी मौसम का पूर्वानुमान जारी कर रहे हैं।"

1: 19 IST, April 22nd 2024

India News Live: राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने कहा, "... उनके(कांग्रेस) पास नेता ही नहीं हैं, उनकी पार्टी को सब लोग छोड़ रहे हैं। वे कहां से नए लोग लेकर आएं। हमारी पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। परिवार बढ़ता जा रहा है। सब लोग हमसे जुड़ना चाहते हैं... 400 पार भी होगा और राजस्थान में हम 25 की 25 सीटें अच्छे अंतर से जीतेंगे।"

Advertisement
1: 13 IST, April 22nd 2024

India News Live: छत्तीसगढ़ में अपनी जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा, "अभी-अभी कांग्रेस पार्टी को मिर्ची लगी है क्योंकि PM मोदी ने उनके घोषणापत्र में से सबकी संपत्ति का सर्वे करने वाली बात कही है। PM मोदी ने कल कहा कि क्यों करना है सर्वे? आज पूरी कांग्रेस पार्टी इसपर PM मोदी पर सवाल उठा रही है। मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि उनके घोषणापत्र में सर्वे की बात है या नहीं? मनमोहन सिंह ने कहा था कि संसाधन पर पहला अधिकार अल्पसंख्यकों का है, आदिवासी, दलित का नहीं..."

12: 10 IST, April 22nd 2024

India News Live: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लद्दाख में सियाचिन ग्लेशियर के कुमार पोस्ट पर तैनात सशस्त्र बल के जवानों के साथ बातचीत की। इतना ही नहीं उन्होंने जवानों को मिठाई भी खिलाई।

Advertisement
12: 08 IST, April 22nd 2024

India News Live: कर्नाटक के कलबुर्गी में हुबली कॉलेज की छात्रा की हत्या पर भाजपा नेताओं और पार्टी कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया।

12: 06 IST, April 22nd 2024

India News Live: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सियाचिन में जवानों को संबोधित करते हुए कहा, "मेरे अनुसार दीपावली का पहला दीया, होली का पहला रंग भारत के रक्षकों के नाम होना चाहिए। हमारे सैनिकों के साथ होना चाहिए...पर्व-त्योहार पहले सियाचिन की चोटियों पर मनाए जाने चाहिए। राजस्थान के तपते रेगिस्तान में मनाए जाने चाहिए, हिन्द महासागर की गहराई में स्थित पनडुब्बी में जवानों के साथ मनाए जाने चाहिए..."

Advertisement
10: 25 IST, April 22nd 2024

India News Live: गांजीपुर लैंडफिल साइट पर लगी आग को लेकर BJP ने AAP को घेरते हुए कहा, "यह एमसीडी में आप की नीचता को दर्शाता है। लोग धुएं के कारण पीड़ित हैं। हमारे (भाजपा) समय के दौरान, यहां 25 मशीनें काम करती थीं, अब आधे से ज्यादा काम नहीं कर रही हैं। कचरा बढ़ गया है और उन्हें कोई अन्य रास्ता नहीं मिल रहा है। मुझे यह आम आदमी पार्टी के नेताओं के साथ मिलकर ठेकेदारों को खुश करने और भ्रष्टाचार के माध्यम से पैसा कमाने की शरारत लगती है, उन्हें लोगों से कोई लेना-देना नहीं है, यह कूड़े का पहाड़ भी है झूठ का पहाड़।"

10: 14 IST, April 22nd 2024

India News Live: राजद नेता मनोज कुमार झा ने कहा, "ओहदेदारों को अपने ओहदे की गरिमा का और उससे जुड़े दायित्वों का क्षरण हर किसी के लिए चिंता का विषय होना चाहिए। जिस तरह की नफरत भरी ज़ुबान कल से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस्तेमाल कर रहे हैं, वो देश के बुनियादी ढांचे को लील लेने के लिए पर्याप्त है। प्रिय आप क्यों चिर निद्रा में हैं?"

Advertisement
10: 11 IST, April 22nd 2024

India News Live: चुनावी प्रचार के दौरान संतकबीरनगर में संजय निषाद के साथ धक्का-मुक्की हो गई। इस धक्का-मुक्की में संजय निषाद को चोट आ गई। दरअसल, 2 पक्षों में झड़प हो रही थी, इस दौरान संजय निषाद को चोट आ गई। वहीं अब इसे लेकर कार्रवाई की मांग करते हुए जिला अस्पताल पहुंचकर MP प्रवीण निषाद और पार्टी विधायक धरना देने लगे। प्रवीण निषाद को BJP ने लोकसभा का प्रत्याशी बनाया है। प्रवीण निषाद पर कमेंट को लेकर 2 पक्षों में ये झड़प हुई। संजय निषाद एक शादी समारोह में शामिल होने शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहम्मदपुर कठार गांव पहुंचे थे।

10: 00 IST, April 22nd 2024

India News Live: चंपत राय ने बताया कि 22 जनवरी को 'प्राण प्रतिष्ठा' के बाद से लगभग 1.5 करोड़ लोग रामलला के दर्शन के लिए आए हैं। हर दिन एक लाख से अधिक लोग मंदिर में दर्शन के लिए आते हैं। मंदिर का केवल ग्राउंड फ्लोर ही पूरा हुआ है, जहां रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की गई थी। पहले फ्लोर का काम चल रहा है। मंदिर के चारों ओर 14 फीट चौड़ी सुरक्षा दीवार बनाई जाएगी इस दीवार को मंदिर का परकोटा कहा जाता है। परकोटा बहुउद्देश्यीय होगा, जहां 6 और मंदिर बनाए जाएंगे जिनमें भगवान शंकर भगवान सूर्य एक गर्भगृह और दो भुजाओं पर भगवान हनुमान और मां अन्नपूर्णा का मंदिर बनाया जाएगा। महर्षि वाल्मिकी के मंदिर परिसर में महर्षि वशिष्ठ महर्षि विश्वामित्र और महर्षि अगस्त्य का भी मंदिर बनाया जाएगा। निषाद राज मां शबरी, मां अहिल्या और जटायु के मंदिर भी बनाये जायेंगे। मंदिर में एक समय में 25,000 तीर्थयात्रियों को उनके सभी सामान के साथ समायोजित करने की क्षमता होगी। उन्होंने कहा कि परिसर में 600 पौधे थे और सभी संरक्षित हैं। जल उपचार संयंत्र और सीवर उपचार संयंत्र भी वहां हैं। यह मंदिर अपने आप में स्वतंत्र होगा और अयोध्या के लोगों को मंदिर की आवश्यकता को पूरा करने के लिए किसी भी समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।

Advertisement
9: 57 IST, April 22nd 2024

India News Live: दिल्ली के गाजीपुर लैंडफिल साइट पर लगी आग पर AAP सांसद संजय सिंह ने कहा, "MCD और सभी अधिकारी वहां काम कर रहे हैं। दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। बहुत जल्द आग पर काबू पा लिया जाएगा..."
 

8: 22 IST, April 22nd 2024

India News Live: गुरुग्राम में श्मशान की दीवार गिरने से 4 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने अब इस मामले में एक्शन लेते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। हालांकि, बाद में तीनों को जमानत मिल गई। गिरफ्तार लोगों में श्मशान भूमि सुधार समिति के प्रमुख परमजीत सिंह ओबेरॉय, सचिव सुभाष चंद खरबंदा और सदस्य कृष्ण कुमार का नाम शामिल है।

Advertisement
8: 15 IST, April 22nd 2024

India News Live: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा छत्तीसगढ़ में तीन जनसभा को संबोधित करने जा रहे हैं। उनकी पहली जनसभा सुबह 11 बजकर 45 मिनट पर बिलासपुर के मुंगेरी में आयोजित की जा रही है। दूसरी दोपहर 1 बजकर 35 मिनट पर दुर्ग के भिलाई में और तीसरी जनसभा दोपहर 03 बजे रायपुर में होगी।

8: 12 IST, April 22nd 2024

India News Live:  केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ के कांकेर में नरहरदेव हाई स्कूल ग्राउंड में विशाल जनसभा को संबोधित करने वाले हैं। अमित शाह का ये कार्यक्रम सुबह साढ़े दस बजे शुरू होगा।

Advertisement
6: 59 IST, April 22nd 2024

India News Live: PM मोदी 22 अप्रैल, 2024 को दोपहर 2 बजे उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में जनसभा को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी 1 बजे सफदरगंज हवाई अड्डे से रवाना होंगे, इसके बाद 1 50 पर अलीगढ़ हैलीपेड पर लैंडिंग होगी। 2 बजे वो जनसभा स्थल पर पहुंचेंगे। फिर 2 बजे से लेकर 2 बजकर 40 मिनट तक जनसभा को संबोधित करेंगे।

Published April 22nd, 2024 at 07:00 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

10 घंटे पहलेे
18 घंटे पहलेे
20 घंटे पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo