होली और रमजान की सियासत में अब मायावती की एंट्री, योगी के नेतृत्व वाली UP सरकार को दे डाली ये नसीहत

होली और रमजान की नमाज एक दिन पड़ने के बाद पूरे सियासी माहौल पूरी तरह गर्माया है। इसी सियासत में अब बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती की एंट्री भी हो गई है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Mayawati BSP
बसपा प्रमुख मायावती | Image: ANI

BSP Chief Mayawati: होली और रमजान की नमाज एक दिन पड़ने के बाद पूरे सियासी माहौल पूरी तरह गर्माया है। इसी सियासत में अब बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती की एंट्री भी हो गई है। मायावती ने मंगलवार को कहा कि होली तथा रमजान पर्व पर किसी भी मुद्दे को लेकर राजनीति करना ठीक नहीं है।

बसपा नेता ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘‘जैसा कि विदित है कि इस समय रमजान चल रहे हैं और इसी बीच, जल्दी होली का भी त्योहार आ रहा है। इसे मद्देनजर रखते हुये उत्तर प्रदेश सहित पूरे देश में सभी राज्य सरकारों को इसे आपसी भाईचारे में तब्दील करना चाहिए तो यह सभी के हित में होगा।’’

यह भी पढ़ें: 'हम ठीक से ठोकेंगे', भरे सदन में खड़गे ने किसको दे डाली चेतावनी?

उन्होंने कहा, ‘‘अर्थात् इसकी आड़ में किसी भी मुद्दे को लेकर कोई भी राजनीति करना ठीक नहीं। सभी धर्मों के अनुयायियों के मान-सम्मान का बराबर ध्यान रखना बहुत जरूरी। संभल की तरह अधिकारियों का गलत इस्तेमाल करना ठीक नहीं तथा इनको कानून व्यवस्था पर विशेष ध्यान देना चाहिए।’’

Advertisement

(PTI की खबर में सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया गया है)

Published By:
 Dalchand Kumar
पब्लिश्ड