अपडेटेड 26 October 2024 at 23:24 IST
असम में चुनाव पूर्व हिंसा में भाजपा कार्यकर्ता की मौत के लिए हिमंत ने कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया
असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने शनिवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस समर्थकों ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के एक कार्यकर्ता पर हमला कर उसकी हत्या की है।
- भारत
- 1 min read

Himanta Vishwa Sharma: असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने शनिवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस समर्थकों ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक कार्यकर्ता पर हमला कर उसकी हत्या की है। नगांव जिले के सामगुड़ी निर्वाचन क्षेत्र में उपचुनाव से पहले दोनों दलों के सदस्यों के बीच कथित तौर पर हुई झड़प में घायल हुए भाजपा कार्यकर्ता की मौत हो गई थी। शर्मा ने राज्य की मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस पर "चुनावी हिंसा को बढ़ावा देने और लोकतंत्र को कमजोर करने" का आरोप लगाया।
बृहस्पतिवार को सामगुड़ी निर्वाचन क्षेत्र के कावोइमारी इलाके में एक रैली के दौरान भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प के दौरान भाजपा सदस्य बिपुल सैकिया कथित रूप से घायल हो गए थे। शुक्रवार को उनकी मौत हो गई।
शर्मा ने ‘एक्स’ पर लिखा, “समागुड़ी से भाजपा की असम इकाई के हमारे कार्यकर्ता दिवंगत बिपुल सैकिया के परिवार के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करता हूं। कांग्रेस की असम इकाई के गुंडों ने सैकिया पर हमला कर उनकी हत्या कर दी।”
उन्होंने कहा कि जिम्मेदार लोगों को जवाबदेह ठहराया जाएगा।
भाजपा नेता शर्मा ने कहा, “संविधान बचाओ का नारा लगाने वाले कांग्रेस के लोग चुनावी हिंसा की साजिश रच रहे हैं और लोकतंत्र को कमजोर कर रहे हैं।”
Advertisement
Advertisement
Published By : Deepak Gupta
पब्लिश्ड 26 October 2024 at 23:24 IST