अपडेटेड 2 February 2026 at 09:52 IST
'जब तक मैं CM, मियां यहां चैन से नहीं रह सकते', बवाल के बीच फिर बोले हिमंता बिस्वा सरमा
असम सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने एक बार फिर ‘मियां’ समुदाय को लेकर बयान देते हुए कहा कि अगर मैं असम में रहा, तो उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
- भारत
- 2 min read

Himanta Biswa Sarma: अमस के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने एक बार फिर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जब तक सत्ता में हैं, ‘मियां’ लोगों को मुसीबतों का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने दोहराया कि चुनाव वाले राज्य को छोड़ने के लिए उन पर लगातार दबाव और सख्ती जरूरी है।
दरअसल, गोलपारा में एक सरकारी कार्यक्रम से इतर सीएम हिमंता ने कहा कि 'अगर मैं असम में रहा, तो उन्हें (मियां समुदाय के लोगों को) परेशानी का सामना करना पड़ेगा। वह यहां शांति से नहीं रह सकते। अगर हम उनके लिए मुश्किलें खड़ी करेंगे, तभी वह राज्य छोड़ेंगे।'
‘मियां’ को लेकर क्या बोले हिमंता?
हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि ‘मियां’ 'अवैध बांग्लादेशी' हैं इसलिए उन्हें राज्य में काम करने की इजाजत नहीं दी जानी चाहिए।
5 रुपये किराया मांगे, तो चार ही दें- हिमंता
इसके अलावा सरमा ने अपने ‘मियां’ समुदाय को 'परेशान करने' करने वाले पहले बयान का जिक्र भी किया। उन्होंने कहा कि अगर कोई ‘मियां’ समुदाय का रिक्शा चालक पांच रुपये किराया मांगे, तो उसे चार रुपये देने चाहिए। उन्होंने इसे उनके हित की बात बताई और कहा कि कानून के हिसाब से वह राज्य में काम नहीं कर सकते हैं।
Advertisement
उन्होंने आगे कहा कि अगर वह मेरा उनके हित में बोलना स्वीकार नहीं करते, तो फिर मुझे उनके खिलाफ काम करना पड़ेगा।
'40 फीसदी हो जाएंगे बांग्लादेशी मुसलमान'
बताते चलें कि मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा लगातार बाग्ला भाषी मुसलमानों पर निशाना साधते रहे हैं। उन्होंने कई बार दावा भी किया है कि अगली जनगणना में असम की कुल जनसंख्या में बांग्लादेशी मुसलमानों की आबादी 40 फीसदी हो सकती है। उन्होंने 'मियां' समुदाय पर सत्राओं (वैष्णव परंपरा के धार्मिक केंद्र), जमीन पर कब्जा करने, लव जिहाद और फर्टिलाइजर जिहाद में शामिल होने के भी आरोप लगाए।
Advertisement
हिमंता के बयान पर विपक्ष हमलावर
असम सीएम के बयान पर सियासी बयानबाजी शुरू हो गई है। विपक्ष की ओर से लगातार उनके बयान पर विरोध जताया जा रहा है। वह हिमंता पर संविधान की धज्जियां उड़ाने और देश में नफरत का बीज बोने का आरोप लगा चुके हैं।
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 2 February 2026 at 09:52 IST