अपडेटेड 16 July 2025 at 22:18 IST

'मुझे जेल भेजने आए थे लेकिन वो भूल गए कि खुद जमानत पर बाहर हैं...', CM हिमंता का राहुल गांधी पर पलटवार

हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी असम आते हैं और यहां की जनता से वो मुझे जेल भेजने की बात करते हैं। उन्होंने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि जो खुद जमानत पर हो वो किसी और को क्या जेल भेजेगा।

Follow : Google News Icon  
 CM Himanta hits back at Rahul Gandhi
CM Himanta hits back at Rahul Gandhi | Image: ANI

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर जोरदार पलटवार किया है। हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी असम आते हैं और यहां की जनता से वो मुझे जेल भेजने की बात करते हैं। उन्होंने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि जो खुद जमानत पर हो वो किसी और को क्या जेल भेजेगा। इसके पहले राहुल गांधी ने असम के चायगांव में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बीजेपी और आरएसएस पर जमकर निशाना साधा था। राहुल गांधी ने कहा था कि आरएसएस नफरत बांटने और लोगों को आपस में लड़ाने की विचारधारा पर काम कर रहा है। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस है जो नफरत मिटाने की विचारधारा पर काम कर करती है। इसी दौरान राहुल गांधी ने असम सीएम हिमंता बिस्वा सरमा को जेल जाने की बात भी कही थी।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आगे कहा था,'मौजूदा समय जो असम में हो रहा है वही पूरे देश में हो रहा है। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा खुद को यहां का राजा समझने लगे हैं, लेकिन जब आप उनकी आवाज सुनेंगे, उनकी आंखों में देखेंगे, तो आपको उसके पीछे डर दिखेगा। असम के सीएम बातें तो बड़ी-बड़ी करते हैं शोर मचाते हैं लेकिन उनके दिल में डर बैठ गया है। ऐसा इसलिए क्योंकि वो जानते हैं कि एक दिन कांग्रेस के बब्बर शेर उन्हें जेल में डाल देंगे। असम सीएम को अपने पूरे भ्रष्टाचार का हिसाब असम की जनता को देना होगा।'

'PM मोदी और अमित शाह भी हिमंत बिस्वा सरमा  को नहीं बचा पाएंगे': राहुल गांधी

असम सीएम हिमंता बिस्वा सरमा पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी ने आगे कहा,'मैं जो बोलता हूं, वो होता है। मैंने नोटबंदी,कोविड, गलत GST के समय जो बोला, उसका नतीजा सबको दिखाई दिया। मैं आज फिर बोल रहा हूं कि कुछ ही समय में मीडिया वाले आपके मुख्यमंत्री को जेल जाता हुआ दिखाएंगे और उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह भी नहीं बचा पाएंगे। ये काम कांग्रेस पार्टी नहीं करेगी ये काम तो असम के किसान, मजदूर, युवा और हर वर्ग के लोग करके दिखाएंगे, क्योंकि उन्हें पता है कि ये व्यक्ति भ्रष्ट है। ये व्यक्ति 24 घंटा असम की जमीन चोरी करता है। कहीं सोलर पार्क के नाम पर, कहीं रिसॉर्ट के बहाने और ये बात असम के बच्चे-बच्चे को पता है।'

Advertisement

राहुल गांधी के बयान पर हिमंता का पलटवार

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के इस बयान पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने जोरदार पलटवार करते हुए राहुल गांधी पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी असम में आकर मुझे जेल में डालने की बात करते हैं और इस बीच वो ये बात भूल जाते हैं कि वो खुद जमानत पर बाहर हैं। सोशल मीडिया के एक्स प्लेटफॉर्म पर हिमंता बिस्वा सरमा ने लिखा, 'लिख कर ले लीजिए, हिमंत बिस्वा सरमा को जेल जरूर भेजेगा यही यह वही वाक्य है जो नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने असम में कांग्रेस की राजनीतिक मामलों की समिति के साथ अपनी बंद बैठक में कहा, लेकिन हमारे नेता जी यह कितनी आसानी से भूल गए कि वे स्वयं देशभर में दर्ज कई आपराधिक मामलों में जमानत पर हैं। मेरी शुभकामनाएं आपके साथ हैं, राहुल जी। आज के दिन असम की मेहमाननवाजी का आनंद लें।'

Advertisement

यह भी पढ़ेंःबिहार चुनाव से पहले CM नीतीश का बड़ा ऐलान, जल्दी होगी शिक्षकों की भर्ती

Published By : Deepak Gupta

पब्लिश्ड 16 July 2025 at 22:18 IST