Bihar: 'लॉस्ट केस हैं, गैंबलर हैं वो नटवरलाल की तरह...', PK के अनशन पर पप्पू यादव ने बोला बड़ा हमला

BPSC मुद्दे को लेकर अनशन पर बैठे प्रशांत किशोर पर अब पप्पू यादव ने बड़ा हमला बोलते हुए उन्हें 'नटवरलाल' कहा है। उन्होंने कहा कि वह लॉस्ट केस हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Pappu Yadav-Prashant Kishor
Pappu Yadav-Prashant Kishor | Image: ANI/PTI

Pappu Yadav on PK: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 70वीं परीक्षा को रद्द कराने की मांग को छात्र सड़कों पर हैं। अब इसमें राजनेताओं की भी एंट्री हो चुकी है। जहां एक ओर जन स्वराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर अनशन पर बैठें हैं तो वहीं दूसरी ओर पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव के समर्थक जगह-जगह रेल रोको आंदोलन कर रहे हैं। इस बीच पप्पू यादव ने पीके पर बड़ा हमला बोल दिया है।

दरअसल, पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव और उनके समर्थकों ने BPSC के खिलाफ छात्रों के विरोध प्रदर्शन के समर्थन में पटना सचिवालय से पैदल यात्रा शुरू की है। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रशांत किशोर लॉस्ट केस हैं, गैंबलर हैं। वह नटवरलाल की तरह काम करते हैं।

BPSC मुद्दे को लेकर राज्यपाल से मिलेंगे पप्पू

पप्पू यादव कहते हैं, 'पेपर कब तक लीक होंगे? कब तब बच्चों की आने वाली जिंदगी नरक होगी? ये लड़ाई केवल BPSC को लेकर नहीं है ये बच्चों के भविष्य की लड़ाई है। 13 करोड़ जनता की जिंदगी को राजनेता, कोचिंग माफिया और पदाधिकारी मिलकर खत्म कर चुके हैं। कल हम नए राज्यपाल से भी मिलेंगे।'

'वह लॉस्ट केस हैं, नटवरलाल की तरह काम…'

सचिवालय हॉल्ट में पप्पू यादव ने पीके के आमरण अनशन पर टिप्पणी करते हुए कहा, 'किसका नाम लेते हैं? 5 बजे पेट भरते हैं। बिना कानून के काम करते हैं। हमारा लोकतंत्र है। 14 दिन तक कहां गायब थे? नाटक करते हैं, उन्हें पता है कि वहां बैठने नहीं दिया जाएगा। अगर धरना करना है को गर्दनीबाग जाए। वह लॉस्ट केस हैं, गैंबलर हैं। वह नटवरलाल की तरह काम करते हैं।'

Advertisement

सचिवालय हाल्ट पर दिया धरना

शुक्रवार को पूर्णिया से निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ ​​पप्पू यादव ने अपने समर्थकों के साथ पटना सचिवालय हाल्ट पर रेल पटरियों पर धरना दिया। आज सुबह सचिवालय हॉल्ट रेलवे स्टेशन पर बड़ी संख्या में पप्पू यादव के समर्थक इकट्ठा हुए और रेल की पटरी पर बैठ गए। उन्होंने ट्रेनों की आवाजाही को बाधित करने की कोशिश की।

BPSC मुद्दे को लेकर पप्पू यादव के समर्थकों के साथ रेल और नेशनल हाईवे रोको अभियान की घोषणा के मद्देनजर सचिवालय हॉल्ट रेलवे स्टेशन पर बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है, ताकि प्रदर्शनकारी ट्रेनों की आवाजाही को बाधित न कर पाएं। उन्होंने अपने अगले कदम को लेकर कहा कि वह इस मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे।

Advertisement

आमरण अनशन पर बैठे हैं प्रशांत किशोर

बात करें प्रशांत किशोर की तो वह BPSC एग्जाम को रद्द करने की मांग को लेकर पटना के गांधी मैदान में गुरुवार से आमरण अनशन पर बैठे हैं। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि जब तक सरकार छात्रों की मांग पर विचार नहीं करती तब तक उनका अनशन जारी रहेगा। जान लें कि किशोर ने तीन दिन पहले नीतीश कुमार सरकार को नाराज उम्मीदवारों की मांग पर कार्रवाई करने के लिए '48 घंटे का अल्टीमेटम' दिया था।

अगर मैं राजनीति नहीं करूंगा तो क्या करूंगा?- PK

वहीं पटना जिला प्रशासन ने गांधी मैदान में PK के अनशन को नियम के खिलाफ बताते हुए आमरण अनशन पर बैठने पर उनके और समर्थकों के खिलाफ गुरुवार को FIR दर्ज की थी। ऐसे में प्रशासन द्वारा उनके अनशन को अवैध बताए जाने पर किशोर ने कहा, 'किस कानून के तहत हम यहां नहीं बैठ सकते? यह सार्वजनिक स्थल है और यहां बागवानी मेला सहित कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। यहां सैकड़ों की संख्या में लोग हर रोज टहलने आते हैं। हम किसी सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान नहीं पहुंचा रहे हैं। हमारे अनशन से जनता को किसी तरह की कोई परेशानी ने हो नहीं रही है।'

पीके कहते हैं, 'हम अपना काम कर रहे हैं सरकार को अपना काम करने दीजिए। अनशन जारी रहेगा। मेरे पास कोई उठाने नहीं आया है जब उठाने आएगा तो देखा जाएगा... मैं पिछले ढाई साल से बिहार में काम कर रहा हूं, अगर मैं राजनीति नहीं करूंगा तो क्या करूंगा? अगर आप किसी को पीटते हैं और मैं उनके समर्थन में यहां बैठा हूं - और फिर आप इसे राजनीति कहते हैं, तो मैं राजनीति कर रहा हूं। नीतीश कुमार काम नहीं करना चाहते हैं, वे केवल सत्ता में रहना चाहते हैं और यही कारण है कि उन्होंने कोविड के समय में बिहार के लोगों की मदद नहीं की। उन्हें बाकी चीजों की चिंता नहीं है, बल्कि उन्हें केवल सत्ता में रहने की चिंता है।'

प्रदर्शन और मशाल जुलूस निकालने की घोषणा 

बता दें कि बीपीएससी मुद्दे को लेकर भाकपा माले लिबरेशन की छात्र ईकाई आइसा ने समान विचारधारा वाले संगठनों के साथ मिलकर मुख्यमंत्री आवास के सामने प्रदर्शन करने की घोषणा की है। इसके अलावा युवा कांग्रेस की राज्य इकाई ने भी पटना स्थित पार्टी मुख्यालय सदाकत आश्रम से एक किलोमीटर दूर स्थित पहले राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद की समाधि तक मशाल जुलूस निकालने का ऐलान किया है।

यह भी पढ़ें: Bihar: महागठबंधन में शामिल होने के ऑफर पर BJP की आ गई प्रतिक्रिया, सम्राट चौधरी बोले- लालू नीतीश जी की नस-नस से वाकिफ हैं…

Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड