हरियाणा: विज ने 2024 में उन्हें हराने के लिए आंतरिक साजिश का आरोप लगाया

अनिल विज ने दावा किया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के एक 'मित्र' के साथ देखे गए 'कार्यकर्ता' एक निर्दलीय उम्मीदवार के साथ भी देखे गए।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Anil Vij
Anil Vij | Image: PTI

हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने सोमवार को कुछ तस्वीरें साझा करते हुए दावा किया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के एक 'मित्र' के साथ देखे गए 'कार्यकर्ता' एक निर्दलीय उम्मीदवार के साथ भी देखे गए। विज ने कहा कि उन्होंने पिछले साल राज्य विधानसभा चुनावों में इस निर्दलीय उम्मीदवार को शिकस्त दी थी। कुछ दिन पहले ऊर्जा एवं परिवहन मंत्री विज ने दावा किया था कि पिछले अक्टूबर में अंबाला कैंट सीट से उन्हें चुनाव हराने की साजिश रची गई थी।

विज अंबाला कैंट निर्वाचन क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार चित्रा सरवारा को हराकर सातवीं बार विधायक बने।

विज ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा, “ आशीष तायल जो खुद को नायब सैनी का मित्र बताते हैं, उनकी फ़ेसबुक पर नायब सैनी के साथ अनेकों चित्र मौजूद हैं। आशीष तायल के साथ (पिछले साल अक्टूबर में हुए) विधानसभा चुनाव के दौरान जो कार्यकर्ता नजर आ रहे हैं, वही कार्यकर्ता भाजपा की विरोधी उम्मीदवार चित्रा सरवारा के साथ भी नजर आ रहे हैं।”

उन्होंने कहा, “ये रिश्ता क्या कहलाता है..? तायल आज भी नायब सैनी के परम मित्र बने हुए हैं तो फिर प्रश्न उठता है भाजपा उम्मीदवार की मुखालफत किसने करवाई ?”

Advertisement

विज ने 31 जनवरी को दावा किया कि सार्वजनिक रूप से मामला उठाने के बावजूद उनके विरोधियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई।

Advertisement

इसे भी पढ़ें: 'अखिलेश, अयोध्या आए लेकिन रामलला के दर्शन नहीं किए...',-भूपेंद्र चौधरी

Published By:
 Deepak Gupta
पब्लिश्ड