'अखिलेश, अयोध्या आए लेकिन रामलला के दर्शन नहीं किए...', मिल्कीपुर में वोटिंग से पहले भूपेंद्र चौधरी का सपा मुखिया पर वार

Milkipur by-election: भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के अयोध्या आने के बाद भी रामलला का दर्शन न करने पर सवाल खड़ा किया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Milkipur by-election: Bhupendra Chaudhary attacks Akhilesh Yadav
Milkipur by-election: Bhupendra Chaudhary attacks Akhilesh Yadav | Image: PTI/ ShriRamTeerth/ Bhupendraupbjp

Milkipur by-election: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी (Bhupendra Singh Chaudhary) ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के अयोध्या (Ayodhya) आने के बाद भी रामलला का दर्शन न करने पर सवाल खड़ा किया है। मिल्कीपुर में पत्रकारों से बात करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अखिलेश यादव उपचुनाव के प्रचार में अयोध्या आए है। इससे पहले भी वह अयोध्या आ चुके है। प्रभु श्री राम का दर्शन करने के लिए उन्हें समय नहीं मिला। लेकिन सियासत वह जरुर करते है।

भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि सपा के लोग सनातन धर्म व साधु-संतो के बारे में टिप्पणी करते रहते हैं। उनका स्वभाव व चरित्र सनातन का विरोध करने का रहा है। सपा  की सरकार में जिस तरह से अराजकता, गुंडागर्दी, बेइमानी व भ्रष्टाचार रहता था। उस समय पूरी सरकार अराजक तत्वों के संरक्षण में खड़ी रहती थी। इस प्रकार की लगातार घटनाएं रही है। जिसमें सपा का चरित्र माफियाओं व अपराधियों के साथ खड़ा होने का रहा है। आज भाजपा सरकार है। यूपी के विकास के लिए सरकार ने काम किया है। संस्कृति, आस्था व विरासत के आधार पर हम आगे बढ़ रहे है।

कारसेवकों के नरसंहार का काम सपा की सरकार में हुआ- भूपेंद्र चौधरी

यूपी बीजेपी चीफ ने कहा कि योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश में अपराध व अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत काम किया है। अपराधियों पर हो रही कार्रवाई की वजह से अपराध में काफी कमी आयी है। सपा की सोच व प्राथमिकताओं में अपना परिवार व जाति है। सपा के लोग अपनी पारिवारिक विरासत को लेकर आगे बढ़ते है। भाजपा हमेशा 140 करोड़ की विरासत को लेकर आगे बढ़ती है। सपा के समय अयोध्या में किस प्रकार गतिविधि होती थी, कारसेवकों के नरसंहार का काम सपा की सरकार में हुआ है।

Advertisement

योगी सरकार ने अयोध्या के विकास के लिए काम किया- भूपेंद्र चौधरी

भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि आज अयोध्या के विकास के लिए सरकार ने जो काम किया है। उसकी चर्चा हर जगह हो रही है। जिस प्रकार से 500 वर्षो के संघर्ष के बाद प्रभु श्री राम के मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा हुई है और लाखो श्रद्धालु अयोध्या पहुंच रहे है। आज उत्तर प्रदेश निश्चित रुप से देश में सर्वाधिक धार्मिक पयर्टन वाला राज्य बन गया है। उत्तर प्रदेश आज बदलता हुआ प्रदेश के रूप में सबके सामने है। इसी आधार पर जनता के बीच में है।

Advertisement

इसे भी पढ़ें: Milkipur by-election: 'मिल्कीपुर चुनाव नहीं, चुनौती है, नतीजे तय करेंगे भविष्य की सियासत'; प्रचार के आखिरी दिन बोले अखिलेश

Published By:
 Deepak Gupta
पब्लिश्ड