दिल्ली में प्रदूषण और यमुना में गंदगी के लिए भाजपा और आप जिम्मेदार: हरीश रावत

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने कहा कि दिल्ली और यमुना के दो अपराधी हैं। एक है केंद्र की भाजपा सरकार और दूसरी दिल्ली की आप सरकार।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Senior Congress Leader Harish Rawat
Senior Congress Leader Harish Rawat | Image: PTI

Delhi Yamuna River Issue: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि दिल्ली में वायु प्रदूषण और यमुना नदी की गंदगी के लिए केंद्र की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार और दिल्ली की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार जिम्मेदार हैं तथा ये दोनों दिल्ली के ‘अपराधी’ हैं। 

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रावत ने दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में संवाददाताओं से कहा, ‘‘आज दिल्ली के लोग साफ पानी और हवा के लिए संघर्ष कर रहे हैं। दिल्ली और यमुना के दो अपराधी हैं। एक है केंद्र की भाजपा सरकार और दूसरी दिल्ली की आप सरकार।’’ उन्होंने कहा कि पिछले एक दशक के अंदर दिल्ली में हरित क्षेत्र घटा है, वहीं, यमुना की सफाई में लगभग 8,500 करोड़ रुपये खर्च करने के बाद भी दिल्ली को साफ पानी नहीं मिल रहा है। 

पूर्व केंद्रीय जल संसाधन मंत्री रावत ने कहा, ‘‘जब मैं जल संसाधन मंत्री था, तब तय हुआ था कि दिल्ली के अंदर यमुना के दोनों किनारों के साथ चलती एक 'मास्टर ड्रेन' निकाली जाएगी।’’ रावत ने कहा कि हमने इसे नजफगढ़ से शुरू भी किया था, लेकिन कांग्रेस के बाद इसे आगे नहीं बढ़ाया गया। उनका कहना था, ‘‘ये बहुत बड़ी लापरवाही है।’’

Advertisement

यह भी पढे़ं: नड्डा ने 'यमुना में जहर' को लेकर केजरीवाल पर निशाना साधा

Advertisement
Published By:
 Dalchand Kumar
पब्लिश्ड