GST Reforms: गौरव भाटिया ने विपक्ष के रवैये को बताया 'छाती पीटने वाला नाटक', GST सुधारों पर विपक्ष ने क्या कहा?
दिल्ली बीजेपी नेता गौरव भाटिया ने GST सुधारों को ऐतिहासिक बताया और विपक्ष के रवैये को छाती पीटने वाला करार दिया।
- भारत
- 5 min read

Gaurav Bhatia on GST Reforms: दिल्ली बीजेपी नेता गौरव भाटिया ने GST सुधारों पर विपक्ष के रवैये को छाती पीटने वाला करार दिया है। दीवाली और नवरात्रि से पहले केंद्र सरकार ने आम जनता को बड़ी राहत दी है। बुधवार को नई दिल्ली में हुई GST काउंसिल की 56वीं बैठक में कई अहम फैसले लिए गए। सरकार ने GST स्लैब को कम करते हुए आम लोगों को बड़ी राहत दी है। इसके साथ ही जीएसटी टैक्स स्लैब में भी बड़ा बदलाव किया गया है। दूसरी GST सुधारों को लेकर नेताओं के बयान भी सामने आए।
बीजेपी नेता गौरव भाटिया ने कहा कि जीएसटी पर लिया गया फैसला ऐतिहासिक है और आम जनता के हितों के लिए लिया गया फैसला है। उन्होंने कहा कि जब ऐतिहासिक निर्णय पीएम मोदी के नेतृत्व में लिया जाता है, देश जश्न मनाता है तो विपक्ष छाती पीटता है। गौरव भाटिया ने कहा कि GST का सपना भ्रष्टाचारी कांग्रेस सरकार ने देखा था, लेकिन उसे साकार नहीं कर पाए। इस सपने को साकार प्रधानमंत्री मोदी ने किया है और यह निर्णायक फैसला स्वागत योग्य है और ऐतिहासिक है।
खड़गे ने साधा निशाना- आठ साल बाद जागी सरकार
केंद्र सरकार ने बुधवार को GST में सुधारों की घोषणा की है जिसके बाद से ही लगातार देश के बड़े नेताओं की इस पर प्रतिक्रियाएं सामने आ रही है। भाजपा और उसकी समर्थक दल जहां सरकार के इस कदम की जम कर सराहना कर रहे है वहीं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने इन सुधारों में देरी को लेकर सरकार की आलोचना की है। खड़गे ने इस मामले पर बयान देते हुए मोदी सरकार पर निशाना साधा। खड़गे ने तंस कसते हुए कहा, अच्छी बात है कि केंद्र सरकार 8 साल बाद आखिरकार जाग गई है। साथ ही खड़गे ने जोर देते हुए यह भी कहा कि, विपक्ष लगातार सरकार से अप्रत्यक्ष टैक्स को सरल बनाने की मांग करता रहा है।
GST Rate cut: आपकी काम की चीजों पर कितनी होगी बचत?
GST Council की बैठक में जीएसटी स्लैब से 12% और 28% को समाप्त कर दिया गया है यानि अब सिर्फ दो स्लैब होंगे, 5 फीसदी और 12 फीसदी की स्लैब। नई दरें लागू होने के बाद आपकी काम की चीजों पर बचत होगी।
Advertisement
जीएसटी स्लैब को लेकर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बड़ा फैसला लिया है। जीएसटी स्लैब से 12% और 28% को समाप्त कर दिया गया है। मौजूदा स्ट्रक्चर को सरल करने के लिए अब सिर्फ दो स्लैब 5 फीसदी और 18 फीसदी ही लागू किए जाएंगे। इसके अलावा लक्जरी और तंबाकू की चीजों पर 40 फीसदी जीएसटी लागू होंगे। 40 फीसदी वाली नई स्लैब बनाई गई है।
इलेक्ट्रॉनिक्स पर GST दरों में कटौती
GST काउंसिल की बैठक में कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स पर जीएसटी दरों में कटौती का निर्णय शामिल है। इस फैसले के बाद स्मार्ट टीवी, एयर कंडीशनर (AC) और डिशवॉशर जैसी वस्तुओं पर लगने वाला जीएसटी 28% से घटाकर 18% कर दिया गया है। ये नई दरें 22 सितंबर 2025 से लागू होंगी, जिससे उपभोक्ताओं को हजारों रुपये की बचत होगी।
Advertisement
AC पर कितनी होगी बचत?
नए जीएसटी स्लैब के तहत एयर कंडीशनर (AC) पर अब 18% टैक्स लगेगा। पहले यह 28% था। नई रेट्स के मुताबिक
AC की बेस प्राइस: 30,000 रुपये
पुरानी कीमत (28% GST): 30,000 × 1.28 = 38,400 रुपये
नई कीमत (18% GST): 30,000 × 1.18 = 35,400 रुपये
बचत: 3,000 रुपये
स्मार्ट टीवी भी होगी सस्ती
स्मार्ट टीवी पर भी जीएसटी 28% से घटाकर 18% कर दिया गया है। इससे टीवी खरीदने वालों को भी राहत मिलेगी।
टीवी की बेस प्राइस: 10,000 रुपये
पुरानी कीमत (28% GST): 10,000 × 1.28 = 12,800 रुपये
नई कीमत (18% GST): 10,000 × 1.18 = 11,800 रुपये
बचत: 1,000 रुपये
डिशवॉशर पर भी बड़ी राहत
घरों और रेस्टोरेंट्स में इस्तेमाल होने वाली डिशवॉशिंग मशीनों पर भी जीएसटी 28% से घटाकर 18% कर दिया गया है।
डिशवॉशर की बेस प्राइस: 10,000 रुपये
पुरानी कीमत (28% GST): 10,000 × 1.28 = 12,800 रुपये
नई कीमत (18% GST): 10,000 × 1.18 = 11,800 रुपये
बचत: 1,000 रुपये
छोटे वाहनों की कीमतों में कटौती
बता दें कि GST काउंसिल की बैठक में 4 स्लैब को घटाकर दो स्लैब कर दिया गया है। इससे ज्यादातर 28% स्लैब में आने वाले कार और बाइक के रेट में भी कटौती होगी। मगर लग्जरी और प्रीमियम कार खरीदारों को ज्यादा GST भुगतान करना पड़ सकता है, क्योंकि लग्जरी कारों को 40% कैटेगरी में डाला गया है। इससे फैसले से छोटी गाड़ियों की कीमतों में भारी गिरावट आने वाली है। जैसे मारुति सुजुकी ऑल्टो, हुंडई ग्रैंड i10 और Tata Tiago जैसी छोटी कारों की कीमत ₹5-7 लाख के बीच होती है, लेकिन अब इसकी कीमतों में 8-10% की कमी आएगी, जिससे इनकी कॉस्ट में ₹70,000 तक की कमी आएगी।
खाने-पीने की ये चीजें होगी सस्ती
GST Council Meeting के बाद कुछ ऐसी भी वस्तुए हैं, जिन पर जीएसटी 5% से घटाकर शून्य कर दिया गया है। इनके नाम हैं - अल्ट्रा-हाई टेम्परेचर दूध, छेना और पनीर। सभी भारतीय रोटियों पर जीएसटी शून्य। यानी रोटी हो या पराठा या खाखरा जो भी हो, उन सभी पर जीएसटी शून्य होगा। वहीं, 33 जीवन रक्षक दवाओं और औषधियों पर जीएसटी को 12% से घटाकर शून्य कर दिया गया है और कैंसर, दुर्लभ बीमारियों और अन्य गंभीर पुरानी बीमारियों के इलाज के लिए इस्तेमाल की जाने वाली 3 जीवन रक्षक दवाओं और औषधियों पर 5% से घटाकर शून्य कर दिया गया है।