'जब उन्हें 16 सीटें मिलेगी तब ना...', केजरीवाल के विधायकों की खरीद-फरोख्त के आरोप पर गिरिराज सिंह का पलटवार

अरविंद केजरीवाल के आरोप पर गिरिराज सिंह ने कहा, जब उन्हें 16 सीटें दिल्ली विधानसभा चुनाव में मिलेंगे तभी तो कोई उनके 16 विधायक लेगा।

Follow : Google News Icon  
Arvind Kejriwal Giriraj singh
Arvind Kejriwal Giriraj singh | Image: ani/pti

दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों के लिए उलटी गिनती शुरू हो गई है। दिल्ली की सत्ता पर कौन शासन करेगा इस पर फैसला 8 फरवरी को हो जाएगा। इस बीच एग्जिट पोल के आंकड़े सामने आने के बाद दिल्ली में आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। इस बीच आम आदमी पार्टी( AAP) की ओर से BJP पर विधायकों की खरीद-फरोख्त का गंभीर आरोप लगाया गया। AAP के आरोपों पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने तीखा पलटवार किया है।


दिल्ली विधानसभा के नतीजे आने से चंद घंटे पहले AAP ने BJP पर उनके विधायकों को खरीदने की कोशिश का बड़ा आरोप भी लगाया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर CM आतिशी और केजरीवाल ने दावा किया कि आम आदमी पार्टी (आप) के 16 उम्मीदवारों को भाजपा की ओर से मंत्री पद और पार्टी बदलने पर 15-15 करोड़ रुपये देने का प्रस्ताव मिला है। अब AAP के आरोपों पर पलटवार करते हुए बीजेपी नेता गिरिराज सिंह ने केजरीवाल पर चुटकी ली है।

केजरीवाल पर बरसे गिरिराज सिंह

AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के बयान पर गिरिराज सिंह ने कहा,जब उन्हें 16 सीटें (दिल्ली विधानसभा चुनाव में) मिलेंगे तभी तो कोई उनके 16 विधायक लेगा। उन्हें 16 सीटें भी नहीं मिलेंगी। AAP हार की बौखलाहट में बयानबाजी कर रही है। सत्ता हाथ से जाने का डर सता रहा है तो बीजेपी पर बेबुनयाद आरोप लगा रही हैं।

कल ये EVM और चुनाव आयोग पर आरोप लगाएंगे-BJP

भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने कहा, हमने देखा है कि अरविंद केजरीवाल और AAP ने पिछले 10 सालों में किसी भी असफलता की ज़िम्मेदारी नहीं ली है। आज AAP ने हम पर विधायकों की खरीद-फरोख्त का आरोप लगाया है, कल ये EVM और चुनाव आयोग पर आरोप लगाएंगे। निश्चित रूप से दिल्ली में भाजपा भारी बहुमत की सरकार बनाने जा रही है और हम दिल्ली में विकास की नई कहानी लिखेंगे।

Advertisement

AAP का BJP पर गंभीर आरोप

बता दें कि सबसे पहले  आम आदमी पार्टी(आप) के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने भाजपा पर आरोप लगाया कि वह दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे आठ फरवरी को घोषित होने से पहले, आप के सात उम्मीदवारों को पाला बदलने के लिए पैसों की पेशकश कर रही है। इसके बाद आतिशी और केजरीवाल ने तो 16 विधायकों को ऑफर मिलने की बात कह दी।

यह भी पढ़ें: केजरीवाल ने चली चाल,AAP प्रत्याशियों को चाय पर बुलाया; क्या टटोलेंगे मन?

Advertisement
Published By :
Rupam Kumari
पब्लिश्ड