राजनीति के मैदान में उतरेंगे महाराष्ट्र के पूर्व DGP संजय पांडे, कर चुके हैं चुनाव लड़ने की तैयारी

पूर्व डीजीपी संजय पांडे ने कहा कि मैं लंबे समय से सक्रिय राजनीति में आने के बारे में सोच रहा हूं, लेकिन इस बार यह तय है कि मैं विधानसभा चुनाव लड़ूंगा।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Former Maharashtra DGP Sanjay Pandey
Former Maharashtra DGP Sanjay Pandey | Image: ANI/File

Maharashtra News: महाराष्ट्र के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) संजय पांडे नौकरशाही के बाद अब राजनीति के मैदान में उतरने वाले हैं। संजय पांडे ने विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। उन्होंने पिछले दिन घोषणा की कि राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव मुंबई के वर्सोवा निर्वाचन क्षेत्र से लड़ने जा रहे हैं। वो निर्दलीय के तौर पर चुनाव लड़ेंगे।

पूर्व डीजीपी संजय पांडे ने कहा कि मैं लंबे समय से सक्रिय राजनीति में आने के बारे में सोच रहा हूं, लेकिन इस बार यह तय है कि मैं विधानसभा चुनाव लड़ूंगा। मैंने उस निर्वाचन क्षेत्र से एक स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ने का फैसला किया है, जहां मैं पिछले कई सालों से रह रहा हूं और सभी वर्गों से समर्थन का स्वागत है।

किसी राजनीतिक दल से संपर्क नहीं- संजय पांडे

मुंबई पुलिस कमिश्नर भी रह चुके पांडे ने कहा कि उन्होंने किसी राजनीतिक दल से संपर्क नहीं किया है। उन्होंने कहा कि वो अपना खुद का राजनीतिक संगठन बनाएंगे और रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने कहा कि लोकसभा में मैंने कोशिश की, लेकिन ये संभव नहीं हो सका। बताया जाता है कि पांडे मुंबई-उत्तर पश्चिम सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर लोकसभा चुनाव लड़ना चाह रहे थे। हालांकि फैसला टाल दिया था।

फोन टैपिंग मामले में हुई थी पांडे की गिरफ्तारी

पांडे को जून 2022 में केंद्रीय एजेंसियों ने नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के तथाकथित फोन टैपिंग मामले में गिरफ्तार किया था। जब वो मुंबई पुलिस कमिश्नर थे, तब उद्धव ठाकरे एमवीए गठबंधन की सरकार में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री थे। 18 फरवरी 2022 को मुंबई पुलिस आयुक्त के रूप में नियुक्त पांडे उसी साल 30 जून को सेवानिवृत्त हुए। आईआईटी-कानपुर के पूर्व छात्र और 1986 बैच के आईपीएस अधिकारी पांडे को कथित फोन टैपिंग मामले में सितंबर 2022 में गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के बाद उन्होंने करीब 5 महीने जेल में बिताए। दिल्ली हाईकोर्ट ने 8 दिसंबर 2022 को उन्हें जमानत दे दी थी।

Advertisement

यह भी पढ़ें: पीएम मोदी की अगुवाई में नीति आयोग की 9वीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक आज
 

Published By:
 Dalchand Kumar
पब्लिश्ड