AAP के 15 उम्मीदवारों ने धनुष-बाण चुनाव चिह्न मांगा था, लेकिन मैंने मना कर दिया: एकनाथ शिंदे

महाराष्ट्र की महायुति गठबंधन सरकार में शामिल शिवसेना, दिल्ली विधानसभा चुनाव जीतने वाली भारतीय जनता पार्टी की सहयोगी है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Shiv Sena Chief Eknath Shinde
शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे | Image: Facebook

Eknath Shinde: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे ने रविवार को दावा किया कि दिल्ली विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए आम आदमी पार्टी (आप) के 15 उम्मीदवारों ने उनसे उनकी पार्टी का चुनाव चिह्न मांगा था, लेकिन उन्होंने ‘युति धर्म’ के कारण मना कर दिया। महाराष्ट्र की महायुति गठबंधन सरकार में शामिल शिवसेना, दिल्ली विधानसभा चुनाव जीतने वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सहयोगी है।

शिंदे ने कहा, ‘‘आप के कुल 15 उम्मीदवारों ने मुझसे संपर्क किया था। मुझे लगा कि अगर ‘धनुष और बाण’ चुनाव चिह्न उन्हें मिल गया तो वोट भाजपा और शिवसेना के बीच बंट जाएंगे, जिससे अन्य दलों को फायदा होगा। इसलिए मैंने मना कर दिया।’’ शिवसेना प्रमुख ने कहा कि उन्हें युति धर्म (गठबंधन के प्रति प्रतिबद्धता) का सम्मान करना था।

शिंदे का रविवार को जन्मदिन था और वह 61 वर्ष के हो गए हैं। उन्होंने ठाणे शहर में एक कार्यक्रम में कहा, ‘‘मैंने अपने सांसदों से दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवारों के लिए प्रचार करने को कहा था।’’

Advertisement

यह भी पढ़ें: मोदी मॉडल पर दिल्ली का भरोसा, केजरीवाल के लूट और झूठ की हार- कपिल मिश्रा

Advertisement
Published By:
 Dalchand Kumar
पब्लिश्ड