मोदी मॉडल पर दिल्ली ने जताया भरोसा, केजरीवाल के लूट और झूठ के मॉडल की हुई हार, कपिल मिश्रा का AAP पर तीखा वार
Delhi Results: दिल्ली विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की शानदार जीत हुई है। बीजेपी ने 27 साल बाद सत्ता में वापसी की है।
- चुनाव न्यूज़
- 2 min read

Delhi Results: दिल्ली विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की शानदार जीत हुई है। बीजेपी ने 27 साल बाद सत्ता में वापसी की है। 70 में 48 सीटें जीतकर भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है। बीते 10 सालों से दिल्ली की सरकार में रही आम आदमी पार्टी (AAP) को महज 22 सीटों पर जीत हासिल हुई है, इसके अलवा अरविंद केजरीवाल सहित सभी मंत्री चुनाव हार गए, सिर्फ आतिशी ही चुनाव जीत सकीं। कांग्रेस के खाते में लगातार तीसरी बार शून्य का आंकड़ा ही आया।
दिल्ली में बीजेपी की बड़ी जीत पर करावल नगर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के विजयी उम्मीदवार कपिल मिश्रा ने कहा कि दिल्ली की जनता ने प्रधानमंत्री मोदी के मॉडल पर भरोसा किया है। अरविंद केजरीवाल के लूट और झूठ के मॉडल की हार हुई है। दिल्ली की जनता ने काम की राजनीति को चुना है।
AAP के टॉप लीडर्स चुनाव हारे
आम आदमी पार्टी की सबसे टॉप लीडर्स ही दिल्ली में चुनाव हार गई है। इन लीडर्स में अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया भी शामिल हैं। मालवीय नगर से आम आदमी पार्टी के सोमनाथ भारती चुनाव हार चुके हैं। ग्रेटर कैलाश से सौरभ भारद्वाज भी हार गए हैं। मालवीय नगर में सोमनाथ भारती को हार का सामना करना पड़ा है। हालांकि आतिशी ने कालकाजी में बीजेपी के रमेश बिधूड़ी को हरा अपनी सीट बचाने में कामयाब रहीं।
Advertisement
दिल्ली में BJP से CM की रेस में कौन-कौन नेता?
प्रवेश वर्मा को दिल्ली का मुख्यमंत्री बनाए जाने की संभावनाएं सबसे अधिक हैं। हालांकि बीजेपी में और भी कई बड़े चेहरे हैं, जो मुख्यमंत्री बनने के काबिल हैं और अपनी दावेदारी भी ठोक सकते हैं। इन नेताओं में विजेंद्र गुप्ता से लेकर हरीश खुराना, मनजिंदर सिंह सिरसा का भी नाम लिस्ट में रखा जा सकता है। इनके अलावा तरविंदर सिंह मारवाह का नाम भी हो सकता है, जिन्होंने जंगपुरा सीट से मनीष सिसोदिया को हराया है। सार्वजनिक मंच से अमित शाह भी तरविंदर सिंह मारवाह की जमकर तारीफ कर चुके हैं।