Delhi: 'अगले छठ में खुद लगाऊंगा यमुना में डुबकी', मंत्री पद का जिम्मा संभालते ही डॉ. पंकज सिंह ने किया बड़ा ऐलान
मंत्री पंकज सिंह ने कहा कि अगले छठ में खुद डुबकी लगाने का वादा किया। उन्होंने कहा कि अगले छठ तक आप यमुना जी का साफ, सुधरा और शीतल जल देखेंगे।
- भारत
- 3 min read

Delhi Minister Pankaj Singh Statement: दिल्ली में नई सरकार बनते ही फूल स्पीड में काम शुरू हो गया है।सीएम पद का कार्यभार संभालते ही रेखा शर्मा ने एक के बाद एक कई ताबड़तोड़ फैसले लिए। इस बीच उनके मंत्रियों ने भी अगले 100 दिनों का एक्शन प्लान तैयार कर लिया। दिल्ली के स्वास्थ्य और ट्रांसपोर्ट मंत्री पंकज सिंह ने बताया है कि वह किन कामों को प्राथमिकताएं देंगे। साथ ही उन्होंने यमुना नदी की सफाई को लेकर भी बड़ा दावा कर दिया।
मंत्री पंकज सिंह ने कहा कि अगले छठ में खुद डुबकी लगाने का वादा किया। उन्होंने कहा कि अगले छठ तक आप यमुना जी का साफ, सुधरा और शीतल जल देखेंगे, जिसमें डुबकी लगाने और पूजा करने पर अच्छा लगेगा।
स्वास्थ्य मंत्री पंकज सिंह ने बताई अपनी प्राथमिकताएं
दिल्ली की नई सरकार में डॉ. पंकज सिंह को मंत्री का पद मिला है। उन्हें दिल्ली सरकार में स्वास्थ्य, परिवहन और सूचना प्रौद्योगिकी विभाग का जिम्मा सौंपा गया है। शुक्रवार (21 फरवरी) को डॉ. पंकज सिंह ने अपना पदभार ग्रहण किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि अब किन कामों पर उनका फोकस रहने वाला है।
मंत्री पंकज सिंह ने कहा, "मेरी बहुत सारी प्राथमिकताएं हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो दिल्ली की जनता से वादे किए हैं और जो घोषणापत्र में वादे किए गए... उन्हें पूरा करना हमारी प्राथमिकता हैं। दिल्ली की समस्याओं को दूर करना है।"
Advertisement
उन्होंने आगे कहा कि आपको मालूम है कि दिल्ली की हालत क्या है। पीने के पानी से लेकर, गंदे पानी की निकासी तक... गड्ढे में रोड है या रोड में गड्ढा ये समझ नहीं आता। इन सब पर काम करना हमारी प्राथमिकता हैं। किसी भी सरकार अस्पताल में जाकर उसकी हालत देखिए। मैं खुद दिन और रात इस पर काम करूंगा, क्योंकि मैं स्वास्थ्य मंत्री भी हूं। दिल्ली की जनता को उसकी सुविधा मिले, वो हम करके देंगे।
यमुना नदी की सफाई को लेकर बड़ा ऐलान
यमुना नदी की सफाई को लेकर मंत्री पंकज सिंह ने बड़ा दावा किया और कहा कि अगले छठ में मैं आपके साथ चलकर डुबकी लगाऊंगा। अगले छठ तक आप यमुना जी का साफ सुधरा और शीतल जल देखेंगे। जिसमें डुबकी लगाने और पूजा करने पर अच्छा लगेगा कि ये यमुना है। हम आपके सामने सुंदर साफ यमुना पेश करेंगे।
Advertisement
इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली में पूर्वांचल के लोगों को 11 सालों से ठगा गया है। वो पूर्वांचल के लोग समझ चुके हैं। मैं गारंटी दे सकता हूं कि बिहार में लोग हमें वोट देंगे क्योंकि BJP जो कहती है वो करती है। हम बिहार में भारी अंतर से जीतेंगे।
मोहल्ला क्लीनिक की जांच कराने की कही बात
डॉ. पंकज सिंह ने मोहल्ला क्लीनिक की जांच कराने की भी बात कही। उन्होंने कहा कि दवाइयों में कमी से लेकर डॉक्टर के प्रिस्क्रिप्शन तक की जांच होगी। गड़बड़ मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।