दिल्ली की CM रेखा गुप्ता का बड़ा एक्शन, कर दी पिछली सरकार के निजी स्टाफ की छुट्टी

दिल्ली की नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शपथ ग्रहण के अगले ही दिन कैंची चला दी है और पिछली सरकार के निजी स्टाफ की छुट्टी कर दी है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
CM Rekha Gupta
दिल्ली की नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता | Image: ANI

Delhi CM Rekha Gupta: दिल्ली की नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता अपना कार्यभार संभालने के बाद पूरे एक्शन में हैं। शपथ ग्रहण के अगले ही दिन सीएम रेखा गुप्ता ने कैंची चला दी है और पिछली सरकार के निजी स्टाफ की छुट्टी कर दी है। सरल शब्दों में कहें तो मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पूर्व सरकार के नॉन ऑफिशियल स्टाफ की सेवाएं खत्म की हैं।

जानकारी सामने आई है कि पूर्व मुख्यमंत्री और मंत्रियों के व्यक्तिगत स्टाफ की सेवाएं खत्म की गई हैं। पूर्व सरकारों ने जिन अधिकारियों और कर्मचारियों को दूसरी जगह नियुक्ति किया था, उनको अपने मूल विभागों में रिपोर्ट करने को कहा गया है। बताया जाता है कि कई सारे अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रतिनियुक्ति पर दूसरे बोर्ड कॉरपोरेशन में भेजा गया था। हफ्तेभर पहले सभी विभागों से पूर्व सरकार की ओर से कॉन्ट्रैक्ट और व्यक्तिगत स्टाफ की जानकारी मांगी गई थी।

आदेश में क्या-क्या कहा गया?

आदेश में कहा गया है, 'विभिन्न विभागों, संगठनों, निगमों, बोर्डों और अस्पतालों समेत के सभी अधिकारी और कर्मचारी, जो मुख्यमंत्री और मंत्रियों के कार्यालयों में 'डायवर्टेड क्षमता में तैनात' हैं, उन्हें तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त माना जाएगा और उन्हें तत्काल प्रभाव से अपने संबंधित विभागों, बोर्डों, स्वायत्त निकायों, निगमों, अस्पतालों आदि को रिपोर्ट करना होगा। मुख्यमंत्री और मंत्रियों के कार्यालय जीएडी को नए प्रस्ताव भेजेंगे। हालांकि, दानिक्स, डीएसएस और स्टेनो कैडर के नियमित कर्मचारी अगले आदेश तक नए शपथ ग्रहण करने वाले मुख्यमंत्री, मंत्रियों के अधीन अपने संबंधित कार्यालयों में काम करना जारी रखेंगे।'

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के आज के कार्यक्रम

रेखा गुप्ता मुख्यमंत्री पद संभालने के बाद पूरी तरह एक्शन में हैं। देर शाम उन्होंने पहली कैबिनेट बैठक की, जिसमें आयुष्मान कार्ड को दिल्ली में मंजूरी देने समेत कई फैसलों पर मुहर लगाई। शुक्रवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता दोपहर करीब 1 बजे दिल्ली सचिवालय पहुंचेंगी, जहां पीडब्ल्यूडी और जल बोर्ड के अधिकारियों को मीटिंग के लिए बुलाया गया है। इस बैठक में दिल्ली की सड़कों को लेकर चर्चा संभव है।

Advertisement

उसके अलावा रेखा गुप्ता ने बीजेपी की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा से मुलाकात की है। पदभार संभालने के बाद रेखा गुप्ता आज दोपहर में उपराष्ट्रपति से मुलाकात कर सकती हैं। दोपहर के भोजन के बाद उनकी प्रधानमंत्री के साथ भी शिष्टाचार मुलाकात होगी।

यह भी पढ़ें: मायावती ने राहुल को धोया, कांग्रेस के लिए नो एंट्री का बोर्ड; ऐसा क्यों

Advertisement
Published By:
 Dalchand Kumar
पब्लिश्ड