Delhi Liquor Scam: ED के वकीलों की लिस्ट में बांसुरी स्वराज के नाम पर AAP ने उठाए सवाल, मिला ये जवाब
दिल्ली शराब नीति घोटाले में आम आदमी पार्टी संयोजक और सीएम अरविंद केजरीवाल जेल पहुंच गए। इस बीच आप की ओर से एक सवाल बांसुरी स्वराज को लेकर उठाया गया तो जवाब भी म

Delhi Liquor Scam AAP On Bansuri: दिल्ली शराब नीति घोटाले में आप के कद्दावर तिहाड़ में हैं। 2 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट ने जमानत पर सांसद संजय सिंह को कई शर्तों के साथ रिहा कर दिया। इस बीच आम आदमी पार्टी ने भाजपा नेता और नई दिल्ली से प्रत्याशी बांसुरी स्वराज को लेकर सवाल खड़े किए। सोशल पोस्ट में इसका जिक्र किया गया। लेकिन इसी पोस्ट में जवाब भी शामिल है।
आम आदमी पार्टी के मुताबिक बीजेपी के प्रभाव में ईडी काम कर रही है। बतौर सबूत एक दस्तावेज साझा किया। जिसमें बांसुरी स्वराज का नाम है लेकिन इसमें ही कुछ ऐसा लिखा है जो कलई खोलता है दावों की। भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरी आप मुद्दा तलाश रही है। बांसुरी स्वराज का नाम उछाल उसी मंशा को पूरा करने की कोशिश है।
क्या लिखा है सोशल पोस्ट में?
आरोप लगाया है कि BJP उम्मीदवार बांसुरी स्वराज ED को बतौर वकील काम कर रही हैं। उन्होंने इसके तहत आप पर गंभीर आरोप लगाए हैं। लिखा है- हमने पहले ही कहा था BJP-ED एक ही बात... supreme court में जब संजय सिंह की जमानत याचिका पर सुनवाई हो रही थी तो उसमें BJP नेता और और नई दिल्ली से BJP की लोकसभा प्रत्याशी बांसुरी स्वराज का नाम वकील के तौर पर उसमें लिखा हुआ था...तो ये देखिए BJP और ED ये अलग अलग नहीं है। सौरभ भारद्वाज ने भी यही कहा कि BJP और ED जैसा की हमने कहा था अलग अलग नहीं है ये एक ही बात है।
दावे की धार कुंद!
हालांकि इसी पोस्ट में कुछ ऐसा है दावे की धार को कुंद करता है। इसमें एक और बात लिखी है। वो ये कि पोस्ट में लिखा है कि अब ईडी कोर्ट के समक्ष गया है और नाम हटाने के लिए कहा है, जो 'गलती से' जोड़ा गया था।
Advertisement
संजय सिंह को जमानत
2 अप्रैल को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में संजय सिंह की रिहाई पर सुप्रीम कोर्ट ने मुहर लगाई। सुप्रीम कोर्ट ने 2 अप्रैल को उन्हें दिल्ली शराब नीति केस में बेल दी। कानूनी प्रक्रियाओं के चलते फैसले के दिन रिहाई नहीं हो पाई थी। 3 अप्रैल को उनकी पत्नी अनीता सिंह बेल फॉर्मेलिटी को पूरा करने के लिए राउज एवेन्यू कोर्ट पहुंच गईं। कुछ नियमों शर्तों के साथ उन्हें रिहा करने की इजाजत दी गई। 2 लाख का बेल बॉन्ड तय किया गया जिसमें एक लाख रुपए निजी मुचलका और एक लाख श्योरिटी शामिल है।
ये भी पढ़ें- 2 लाख बॉन्ड और एक लाख श्योरिटी', संजय सिंह के लिए ट्रायल कोर्ट ने तय की जमानत की शर्तें