अपडेटेड 12 March 2025 at 12:11 IST
'मेरी हिम्मत की दाद दो, मैंने गृह मंत्री से मिलने से किया मना', जब भरे मंच से बोलीं दिल्ली CM रेखा गुप्ता; वजह भी बताई
CM रेखा गुप्ता ने कहा कि गृह मंत्री जी को तो मैंने आज मिलने से मना ही कर दिया। उन्हें कहा कि मैं आज नहीं आ पाऊंगी। मेरी हिम्मत की दाद दो।
- भारत
- 3 min read

Delhi CM Rekha Gupta: रेखा गुप्ता ने जब से दिल्ली की कमान संभाली हैं, तब से वो एक के बाद एक ताबड़तोड़ फैसले के चलते सुर्खियों में हैं। इसके साथ ही वह हर रोज आम लोगों से मुलाकात भी कर रही हैं। इस दौरान उनके अलग-अलग अंदाज भी देखने को मिल रहे हैं दिल्ली की CM रेखा गुप्ता ने बीते दिन शालीमार बाग में आयोजित 'होली मिलन' समारोह में शिरकत की। यहां दिए गए उनके बयान चर्चाओं में हैं।
CM रेखा गुप्ता ने कार्यक्रम में बताया कि एक बार उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह से मिलने से मना कर दिया। उन्होंने इसके पीछे की वजह बताई और साथ ही कहा कि ऐसा करने के लिए उनकी हिम्मत की दाद देनी चाहिए।
‘मोदी जी ने माला पहनने के लिए CM नहीं बनाया’
मंगलवार (11 मार्च) रात दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता शालीमार बाग क्लब सोसायटी में होली मिलन समारोह में पहुंची थीं। यहां उन्होंने कहा, "आप सबके बीच आकर मुझे आनंद आ रहा है। मैंने इनको कहा था कि रोज-रोज नहीं प्रोगाम हो सकता है। मोदी जी ने मुझे कहा था तुझे माला पहनने के लिए मुख्यमंत्री नहीं बनाया है, काम करने के लिए बनाया है। रोज बुलाओगे नहीं आ पाऊंगी। एक प्रोगाम करो, वहीं आ जाऊंगी और सबसे मिलना हो जाएगा।"
CM ने आगे कहा कि मैं सारे कार्यक्रम खत्म करके यहां आने से लेट हो गई। देरी इसलिए हुई, क्योंकि दिल्ली सरकार ने केंद्र सरकार के साथ मिलकर एक MoU साइन किया है। हमने यमुना जी की सफाई का काम तो शुरू कर दिया था। यमुना में फेरी (छोटा क्रूज) चलाने के लिए MoU साइन किया। 3-4 महीनों में यमुना जी में यह चलेगा।
Advertisement
रेखा गुप्ता ने क्यों किया गृह मंत्री से मिलने से मना?
उन्होंने कहा कि आज इस पर हस्ताक्षर हुए। पहले इसके लिए टाइम 5.30 बजे था। फिर मंत्री जी को काम था, तो समय 7 बजे हो गया। फिर वो खत्म करने मैं निकली। गृह मंत्री जी को तो मैंने आज मिलने से मना ही कर दिया। उन्हें कहा कि मैं आज नहीं आ पाऊंगी। मेरी हिम्मत की दाद दो। मैंने उन्हें कहा कि मैंने अपने क्षेत्र में कार्यकर्ताओं का धन्यवाद रखा हुआ है। मैं आ नहीं पाऊंगी। मुझे कोई और समय दो। गृह मंत्री जी को मना करके मैं यहां पहुंची हूं। उन्होंने मुझे कल का टाइम दे दिया।
CM रेखा गुप्ता ने आगे बताया कि गृह मंत्री के साथ एक मीटिंग में मैंने उन्हें दिल्ली की समस्याएं बताईं। तो उन्होंने कहा कि मुझे समस्याएं मत बताओ, अब समाधान तुम्हें ही करना हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली के इतिहास में अब एक नया अध्याय लिखा जाने वाला है।
Advertisement
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 12 March 2025 at 12:11 IST