आयुष्मान योजना AAP सरकार ने क्यों रोक रखा था? CM रेखा गुप्ता ने खोला राज, दिल्ली के लिए कर दिया बड़ा ऐलान
Republic Plenary Summit 2025: रिपब्लिक प्लेनरी समिट 2025 में दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता पहुंचीं। उन्होंने आयुष्मान भारत योजना को लेकर बड़ी बात कही।
- भारत
- 4 min read

Republic Plenary Summit 2025: रिपब्लिक प्लेनरी समिट 2025 में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी शामिल हुईं। अपने संबोधन के दौरान सीएम रेखा गुप्ता ने दिल्ली को लेकर कई बड़ी बात कही। इसके साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि आखिर आम आदमी पार्टी ने राजधानी दिल्ली में आयुष्मान भारत योजना क्यों नहीं लागू किया।
रिपब्लिक समिट में सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, “140 करोड़ की आबादी जब अपने देश के प्रधानमंत्री को विश्व के पटल पर सभी राजनेताओं के श्रृंखला में सबसे आगे खड़ा देखती है, तो हर भारतीय का सीना चौड़ा हो जाता है। यह मैं गर्व के साथ कह सकती हूं। लिमिटलेस भारत से आज पूरे विश्व के हर देश में जितने भारतीय रहते हैं, वह कनेक्ट करते हैं। भारत के साथ हम भारतीय हैं। वह प्राउड फील करते हैं। उनका अभियान होता है आज देश के प्रधानमंत्री अमेरिका जाएं या किसी अन्य राष्ट्र में हजारों हजार लोग वहां पर भारत के नागरिक होने के नाते इकट्ठे होते हैं और वहां पर जश्न मानते हैं। यह भारत की पहचान जो 2014 के बाद से बदली है, हर क्षेत्र में शिक्षा, इंफ्रास्ट्रक्चर, उद्योग, सुरक्षा में हर जगह भारत ने एक नई ऊंचाई को छूना शुरु किया है।”
हम हर चीज में सेल्फ सफिशिएंट होते जा रहे हैं: सीएम रेखा गुप्ता
सीएम रेखा ने कहा कि आज हम अपना मैन्युफैक्चरिंग, अपना ट्रेड, अपना व्यापार उद्योग, हर चीज में सेल्फ सफिशिएंट होते जा रहे हैं। जो चीज पहले हमें बाहर से मंगवानी पड़ती थी, इंपोर्ट करनी पड़ती थी, आज भारत पूरे विश्व में एक्सपोर्ट की दुनिया में सबसे आगे नंबर वन पर खड़ा होकर काम करता है।
दिल्ली की सीएम ने लिमिटलेस भारत की बात करते हुए कहा, “यह लिमिटलेस भारत की खुशी होती है जब देखते हैं कि भारत विश्व गुरु बनने की दिशा में अग्रसर है। विश्व गुरु जो पूरी दुनिया को एक रास्ता देता है एक जीवन जीने की कल भी सीखना है। कोविड का वह समय हमने देखा, जब पूरा विश्व इस स्थिति में था कि उन्हें समझ ही नहीं आ रहा था कि क्या करना है कैसे करना है, मेडिसिन कैसे बनेगा, इलाज कैसे होगा, अपने देश के लोगों का जीवन बचाएंगे, तब भारत था जिसने लीडरशिप दी। न केवल वैक्सीन दिया, बल्कि पूरे विश्व में बाकी देशों की मदद करके यह दिखाया। हां, भारत एक लीडर है। भारत और आगे चलता रहेगा।”
Advertisement
भारत का लिमिटलेस कैरेक्टर उभरकर आया: सीएम रेखा गुप्ता
उन्होंने कहा कि एक समय एक समय भारत के बारे में कहा जाता था कि मदद मांगने के लिए हाथ ऐसे रहता है। आज भारत का हाथ देने वालों की कतार में है। यह हमारे भारत का लिमिटलेस कैरेक्टर उभर के आया है। आज कहीं पूरे विश्व में कुछ भी घटना-दुर्घटना होती है, तो भारत पहला देश होता है, जो उसकी मदद करने के लिए आता है। यह हमारे भारत की सच्चाई है, जो दिन प्रतिदिन एक-एक सीढ़ी आगे बढ़ती जा रही है। आज राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय कोई भी समिट होती है तो भारत की ओर नजरे उठाकर देखते हैं। भारत में हमारी संस्कृति, हमारी सभ्यता के साथ-साथ अपने आधुनिकता को भी हम बढ़ा रहे हैं। यह मोदी जी का नेतृत्व है।
दिल्ली को लेकर उन्होंने कहा कि आज मैं दिल्ली के मुख्यमंत्री के नाते आप लोगों के मुख्यमंत्री के रूप में आपके बीच में हो और जब मैं दिल्ली के बारे में सोचती हूं तो मुझे लगता है कि लिमिटलेस भारत का रास्ता लिमिटलेस दिल्ली के बीच में से होकर निकलने वाला है। दिल्ली देश की राजधानी है, देश का दिल दिल्ली कैसे पीछे छूट सकती है। दिल्ली को देश के साथ ताल में ताल मिला कर बढ़ाना है। मैं दिल्ली का शुक्रिया अदा करती हूं की डबल इंजन की सरकार दिल्ली में जो बनाई गई है। आज तक जो होता रहा दिल्ली में 27 साल के बाद वह मौका आएगा, जब दिल्ली असल में विकास की गति देखेगी और विकसित दिल्ली का सपना साकार होगा।
Advertisement
इसलिए केजरीवाल ने दिल्ली में नहीं लागू किया आयुष्मान भारत योजना?
दिल्ली की सीएम ने बताया कि आखिर पूर्व की केजरीवाल के आयुष्मान भारत योजना लागू ना करने का कारण बताया। उन्होंने कहा, तकलीफ होती थी मुझे जब मोदी जी की योजनाएं पूरे देश में लागू होती थी, लेकिन कुछ लोग अपनी संकुचित मानसिकता के चलते दिल्ली के लोगों को महरूम रखते थे। आयुष्मान योजना दिल्ली में लागू करने में क्या तकलीफ थी? केवल एक सोच, जो कहीं ना कहीं बहुत संकुचित थी। आज दिल्ली के लोगों को उसका फायदा मिल सकता था। ये योजनाएं पीएम के नाम से जुड़ी थी, उसे रोका।