अपडेटेड 6 March 2025 at 16:40 IST
PM मोदी ने मिलेट्स पर जोर दिया है... तो हमारे खाना से मोटा अनाज अचानक गायब कैसे हो गया? रणवीर बरार ने बताया
Ranveer Brar in Republic Plenary Summit 2025: रिपब्लिक समिट में शेफ रणवीर बरार ने शिरकत की। उन्होंने मोटे अनाज और माइलेट्स पर चर्चा की।
- भारत
- 3 min read

Ranveer Brar in Republic Plenary Summit 2025: देश के सबसे बड़े न्यूज इवेंट 'रिपब्लिक प्लेनरी समिट 2025' में भारतीय जायका को दुनिया के अलग-अलग देशों तक पहुंचाने वाले शेफ रणवीर बरार ने शिरकत की। भारतीय खाने पर रणवीर ने रिपब्लिक समिट में खास बातचीत की। इस दौरान उन्होंने मोटे अनाज और माइलेट्स को लेकर बड़ी बात कही।
रणवीर बरार ने कहा कि मोटे अनाज अचानक से गायब हुए। उन्होंने इसका कारण अनाज के रंगों को बताया। शेफ बरार ने कहा, "जूम आउट करते हैं कि मोटा अनाज गायब क्यों हुआ? क्या ये कुकिंग की जटिलताओं की वजह से गायब हो गया? इसका जो जवाब है वो दुर्भाग्य से ऑब्सेशन विद कलर से सैड कैलोनियस से है। ये कोई मायने नहीं रखता है कि वो हमारे शरीर के लिये अच्छा है, पानी कम लेता है।"
पीएम मोदी ने मोटे अनाज को श्री अन्न नहीं कहा बल्कि...: रणवीर बरार
उन्होंने आगे कहा कि मेरे हिसाब से पीएम मोदी ने मोटे अनाज को श्री अन्न नहीं कहा बल्कि अपने आप को स्वीकार करने को श्री अन्न कहा। मेरे हिसाब से यही समय है कि जब हम मिलेट्स को एक बढ़िया अवसर मानकर स्वीकार करें जैसा कि प्रधानमंत्री जी कहते हैं। यहां पर जितने भी लोग हैं और सबको मैं दूध चीनी और चायपत्ती दे दूं तो क्या सबकी चाय एक जैसी ही बनेगी नहीं बनेगी। भारत में असीम संभावनाएं हैं यहां पर करोड़ों लोग रहते हैं।
वेज बिरयानी को लेकर क्या बोले रणवीर बरार?
अक्सर बिरयानी को वेज बिरयानी कहने को लेकर विवाद होता रहा है। इसे लेकर शेफ बरार ने कहा, "देखिए वेज बिरियानी ये रिपब्लिक टीवी पर पहली बार बोल रहा हूं कि वेज बिरियानी होती है लेकिन आप मेरी रेसिपी पर बनाए तो... खाना किसी की एक का नहीं है ये डेमोक्रेटिक है।"
Advertisement
लेखक भी हैं शेफ बरार
रिपब्लिक प्लेनरी समिट में आए सेलिब्रिटी और मास्टर शेफ रणवीर बरार ने लखनऊ के गुरुद्वारे से यहां तक के सफर के बारे में बताया। रणवीर ने बताया कि कैसे 80 और 90 के दशक में बच्चे जब सिर्फ प्री डीडी-1 ही एक जानकारी का प्लेटफॉर्म था और बाकी लखनऊ की सड़कों के किनारे पटरियों पर नौकरियों के फॉर्म मिलते थे तब के समय से आज के इस मुकाम तक पहुंचने के सफर के बारे में बताया। रणवीर सिंह बरार का जन्म 8 फरवरी 1978 को हुआ था। वो आज एक सेलिब्रिटी शेफ, लेखक रेस्टोरेंट मालिक और अभिनेता भी हैं।
'मैं जिसके भी घर जाता हूं उसके घर के मसालेदानी को जरूर देखता हूं'
फूड इस माई विंडो टू द वर्ल्ड। मैं किसी के घर जाता हूं तो उसके किचन के मसाले दाने से उनका एनालिसिस करता हूं किसी की मसालेदानी में मिर्च ज्यादा है तो वो तीखा पसंद करते हैं। जब आप धीरे-धीरे उस मसाले दानी से दूर जाते हैं तो आप उनकी संस्कृति को समझने का प्रयास करते हैं। किसी के घर की कोई कहानी कहीं दक्षिण भारत में जाकर जुड़ी तो उसके बारे में पढ़ा ये सिलसिला 10 सालों तक चला फिर मुझे इसके बारे में पता चला। हमारे खाने का कनेक्ट हमारे पूर्वजों का ज्ञान सबकुछ खाने से जुड़ा है। ये सब कुछ धीरे-धीरे कुरेदते हुए मिल जाएगा सबकुछ लेकिन सर्च करना पड़ेगा।
Advertisement
Published By : Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड 6 March 2025 at 16:28 IST