Oath Ceremony: रामलीला मैदान में फिर बनेगा इतिहास... रेखा गुप्ता का होगा राजतिलक, शपथ ग्रहण समारोह का मिनट टू मिनट शेड्यूल

आज रामलीला मैदान में रेखा गुप्ता सीएम पद की शपथ लेने जा रही हैं। शपथ ग्रहण समारोह का पूरा टाइमटेबल सामने आ गया है। आइए जानते हैं कार्यक्रम का पूरा शेड्यूल...

Follow : Google News Icon  
Delhi CM Rekha Gupta Oath Ceremony
Delhi CM Rekha Gupta Oath Ceremony | Image: X

Delhi CM Oath Ceremony: मंच सजकर तैयार हैं... दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में नई सरकार की शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होने जा रहा है। आज (20 फरवरी) रेखा गुप्ता का दिल्ली की अगली मुख्यमंत्री के तौर पर राजतिलक होगा। दोपहर 12.30 बजे वो सीएम पद की शपथ लेंगी। शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह से लेकर कई दिग्गज हस्तियां शिरकत करने वाली हैं। आइए जानते हैं इस शपथ ग्रहण समारोह का मिनट टू मिनट शेड्यूल।

रेखा गुप्ता के नाम पर बुधवार (19 फरवरी) को BJP विधायक दल की बैठक में अंतिम मुहर लगी है। वो दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री होगीं। इससे पहले सुषमा स्वराज, शीला दीक्षित और आतिशी भी सीएम पद का कार्यभार संभाल चुकी हैं।

दिल्ली में 27 साल बाद फिर BJP सरकार

दिल्ली में BJP की सरकार 27 सालों का वनवास खत्म कर सत्ता में लौटी हैं। इस बार के विधानसभा चुनाव में 70 में से 48 सीटों पर बंपर जीत हासिल कर बीजेपी की वापसी हुई है। 8 फरवरी को आए नतीजों के बाद आज रामलीला मैदान में दिल्ली की नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जा रहा है। इस बीच शपथ ग्रहण समारोह का पूरा टाइमटेबल सामने आ गया है। आइए जानते हैं कार्यक्रम का पूरा शेड्यूल...

शपथ ग्रहण समारोह का ये रहा पूरा शेड्यूल

सुबह 11-12 बजे- शपथ समारोह के सभी गेस्ट आएंगे और अपनी-अपनी जगह पर बैठेंगे। 
दोपहर 12:10 बजे- मनोनीत मुख्यमंत्री और मनोनीत मंत्री आएंगेय़
दोपहर 12:15 बजे- LG वीके सक्सेना शपथ समारोह के लिए रामलीला मैदान पहुंचेंगे। 
दोपहर 12:20 बजे- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और अन्य नेता पहुंचेंगे।
दोपहर 12:25 बजे- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रामलीला मैदान पहुंचेंगे। 
दोपहर 12:30 बजे- राष्ट्रगान होगा। 
दोपहर12.35 बजे- LG मुख्यमंत्री को शपथ दिलाएंगे।

Advertisement

पहली बार विधायक बनीं और अब CM की कुर्सी तक पहुंचीं

हरियाणा के जींद की रहने वाली रेखा गुप्ता शालीमार बाग सीट से जीतकर विधानसभा पहुंची हैं। इससे पहले वो दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट संघ (DUSU) की पूर्व अध्यक्ष भी रह चुकीं हैं। रेखा गुप्ता को संगठन में उनकी मजबूत पकड़ और जमीनी कार्यशैली के लिए जाना जाता है। वह दो बार पार्षद रह चुकी हैं। इसके साथ ही RSS की सक्रिय सदस्य हैं। साल 2015 से चुनावी राजनीति में सक्रिय रेखा गुप्ता ने इस बार पहली बार विधानसभा का चुनाव लड़ा था। वो पहली बार विधायक बनने के साथ ही मुख्यमंत्री की कुर्सी तक पहुंच रही हैं।

यह भी पढ़ें: प्रवेश वर्मा और कपिल मिश्रा समेत वो 6 विधायक, जो रेखा गुप्ता के साथ ले सकते हैं कैबिनेट मंत्री की शपथ

Advertisement
Published By :
Ruchi Mehra
पब्लिश्ड