प्रवेश वर्मा और कपिल मिश्रा समेत वो 6 विधायक, जो रेखा गुप्ता के साथ ले सकते हैं कैबिनेट मंत्री की शपथ

शालीमार बाग विधानसभा सीट से पहली बार विधायक बनीं रेखा गुरुवार दोपहर को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी। उनके साथ 6 विधायक भी मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Delhi cabinet ministers list
दिल्ली की संभावित कैबिनेट लिस्ट | Image: ANI

Chief Minister of Delhi : दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) की पूर्व अध्यक्ष और पहली बार विधायक बनीं रेखा गुप्ता दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने जा रही हैं। दिल्ली प्रदेश BJP कार्यालय में केंद्रीय पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में सर्वसम्मति से पार्टी विधायक दल की नेता चुने जाने के बाद उन्होंने सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया है।

रेखा गुप्ता, सुषमा स्वराज, शीला दीक्षित, और आतिशी के बाद दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री होंगी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) से जुड़ी रही और दिल्ली की शालीमार बाग विधानसभा सीट से पहली बार विधायक बनीं रेखा गुरुवार दोपहर को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी। उनके साथ छह विधायक भी मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। सूत्रों क मुताबिक गुरुवार को रेखा गुप्ता के साथ 6 विधायक भी मंत्री पद की शपथ लेंगे।

  1. प्रवेश वर्मा
  2. मनजिंदर सिंह सिरसा
  3. रविंद्र इंद्रराज
  4. कपिल मिश्रा
  5. आशीष सूद
  6. पंकज सिंह

BJP ने आधी आबादी को साधा

महिला फेस रेखा गुप्ता को दिल्ली की कमान सौंपकर BJP ने देश की आधी आबादी को साधने का काम किया है। आने वाले दिनों में बिहार, पंजाब समेत देश के कई राज्यों में विधानसभा चुनाव होने है, ऐसे में BJP को इसका लाभ मिलना स्वाभाविक है। वहीं भारतीय जनता पार्टी के इस फैसले की विरोधी भी सराहना कर रहे हैं। दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने रेखा गुप्ता के दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी है।

रेखा गुप्ता का सियासी सफर

RSS से पिछले 32 साल से जुड़ीं रेखा ने 1992 में दिल्ली विश्वविद्यालय के दौलत राम कॉलेज में ABVP के साथ अपनी राजनीतिक पारी शुरू की थी। वह 1995-96 में दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ की सचिव बनी और 1996-97 में दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ अध्यक्ष चुनी गईं। इसके बाद 2002 में BJP में शामिल हो गईं और पार्टी में युवा मोर्चा की राष्ट्रीय सचिव रहीं। उन्होंने मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में BJP महिला मोर्चा की प्रभारी के रूप में भी काम किया है। वह महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी हैं।

Advertisement

साल 2007 में उत्तर पीतमपुरा से पार्षद चुने जाने के बाद, महिलाओं और बच्चों के कल्याण के लिए काम किया। उन्होंने सुमेधा योजना जैसी पहल शुरू कीं, जिसने आर्थिक रूप से कमजोर छात्राओं को उच्च शिक्षा हासिल करने में मदद की। वह इस सीट से 2007-2012, 2012-17 और शालीमार बाग से 2022-25 में पार्षद चुनी गईं। दिल्ली नगर निगम की महिला कल्याण एवं बाल विकास समिति की प्रमुख के रूप में उन्होंने महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए काम किया। 2025 में पहली बार विधायक बनकर मुख्यमंत्री बनने जा रही हैं।

रेखा गुप्ता की पढ़ाई

हरियाणा के जुलाना में जन्मी गुप्ता दिल्ली विश्वविद्यालय के दौलत राम कॉलेज से बीकॉम स्नातक हैं। बाद में उन्होंने मेरठ के चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से कानून की डिग्री हासिल की और एक वकील के रूप में भी काम किया।

Advertisement

दिल्ली में 5 फरवरी को हुए विधानसभा चुनाव में गुप्ता ने शालीमार बाग सीट पर आम आदमी पार्टी की अपनी प्रतिद्वंद्वी बंदना कुमारी को 29,000 से अधिक मतों से हराया। वह 2015 और 2020 के चुनावों में बंदना कुमारी से हार गई थीं।

(भाषा इनपुट के साथ)

Published By:
 Sagar Singh
पब्लिश्ड