'जेल से गैंग चला करते हैं, सरकारें नहीं', अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर BJP का तंज

Arvind Kejriwal : दिल्ली बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि इस मुकाम पर पहुंचने के वो खुद जिम्मेदार हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Virendra Sachdeva taunt on Arvind Kejriwal
अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर BJP का तंज | Image: PTI

Arvind Kejriwal Arrested : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आबकारी नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तारी के एक दिन बाद कोर्ट ने 28 मार्च तक ED की हिरासत में भेज दिया है। राउज एवेन्यू कोर्ट में विशेष न्यायाधीश कावेरी बावेजा ने कहा कि केजरीवाल को 28 मार्च को दोपहर दो बजे अदालत में पेश किया जाएगा। ED ने अरविंद केजरीवाल की 10 दिन की हिरासत मांगी थी। आम आदमी पार्टी का कहना है कि अरविंद केजरीवाल जेल से ही सरकार चलाएंगे। अब बीजेपी ने इसपर निशाना साधा है।

दिल्ली बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि इस मुकाम पर पहुंचने के वो खुद जिम्मेदार हैं। जेल से गैंग चला करते हैं, सरकारें नहीं। केजरीवाल ने अपना पूरा जीवन धोखा देने, लूटने और भ्रष्टाचार करने में बिताया है। वीरेंद्र सचदेवा ने आरोप लगाया कि अरविंद केजरीवाल ने चोरी की, भ्रष्टाचार किया और दिल्ली को लूटा है।

'उल्लास से होली मनेगी'

वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि दिल्ली में बुराई का सत्यानाश हुआ है। इस बार दिल्ली की जनता उल्लास के साथ होली मनाएगी। उनकी गिरफ्तारी उनके कर्मों का कुकर्म है। पूरी शराब नीति को बनाने, ड्राफ्ट करने और लागू करने के सूत्राधार अरविंद  केजरीवाल हैं।

इन आरोपों में फंसे केजरीवाल

ईडी की चार्जशीट में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर कई आरोप लगाए गए हैं, जो शुक्रवार को कोर्ट में उनपर भारी पड़ गए।

Advertisement

पहला आरोप - ईडी की चार्जशीट के मुताबिक अरविंद केजरीवाल ने शराब घोटाले के एक आरोपी से फोन पर बात की और कहा- विजय नायर मेरा आदमी है, ट्रस्ट करो। इस मामले में विजय नायर पहले ही गिरफ्तार हो चुका है।

दूसरा आरोप - नई शराब नीति के तहत आंध्र प्रदेश के एक सांसद से मुलाकात करके उन्हें केजरीवाल ने व्यापार करने का न्योता दिया। सांसद से जुड़े लोगों ने कारोबार किया भी।

Advertisement

तीसरा आरोप - नई शराब नीति कैसे बने, इस मीटिंग में मनीष सिसोदिया और अधिकारी अरविंद केजरीवाल के सामने मौजूद थे।

चौथा आरोप - के. कविता ने बाकी लोगों के साथ मिलकर दिल्ली शराब नीति में फायदा पाने के लिए अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया समेत आम आदमी पार्टी के बड़े नेताओं के साथ साजिश रची। ED के मुताबिक नई शराब नीति से फायदा पहुंचाने के बदले आम आदमी पार्टी के नेताओं तक 100 करोड़ रुपए पहुंचाए गए।

ये भी पढ़ें: एल्विश यादव की होली जेल में कटेगी... गुरुग्राम मारपीट मामले में जमानत मिलेगी तभी आएंगे बाहर

Published By:
 Sagar Singh
पब्लिश्ड