अपडेटेड 22 March 2024 at 21:55 IST
'जेल से गैंग चला करते हैं, सरकारें नहीं', अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर BJP का तंज
Arvind Kejriwal : दिल्ली बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि इस मुकाम पर पहुंचने के वो खुद जिम्मेदार हैं।
- भारत
- 2 min read

Arvind Kejriwal Arrested : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आबकारी नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तारी के एक दिन बाद कोर्ट ने 28 मार्च तक ED की हिरासत में भेज दिया है। राउज एवेन्यू कोर्ट में विशेष न्यायाधीश कावेरी बावेजा ने कहा कि केजरीवाल को 28 मार्च को दोपहर दो बजे अदालत में पेश किया जाएगा। ED ने अरविंद केजरीवाल की 10 दिन की हिरासत मांगी थी। आम आदमी पार्टी का कहना है कि अरविंद केजरीवाल जेल से ही सरकार चलाएंगे। अब बीजेपी ने इसपर निशाना साधा है।
दिल्ली बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि इस मुकाम पर पहुंचने के वो खुद जिम्मेदार हैं। जेल से गैंग चला करते हैं, सरकारें नहीं। केजरीवाल ने अपना पूरा जीवन धोखा देने, लूटने और भ्रष्टाचार करने में बिताया है। वीरेंद्र सचदेवा ने आरोप लगाया कि अरविंद केजरीवाल ने चोरी की, भ्रष्टाचार किया और दिल्ली को लूटा है।
'उल्लास से होली मनेगी'
वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि दिल्ली में बुराई का सत्यानाश हुआ है। इस बार दिल्ली की जनता उल्लास के साथ होली मनाएगी। उनकी गिरफ्तारी उनके कर्मों का कुकर्म है। पूरी शराब नीति को बनाने, ड्राफ्ट करने और लागू करने के सूत्राधार अरविंद केजरीवाल हैं।
इन आरोपों में फंसे केजरीवाल
ईडी की चार्जशीट में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर कई आरोप लगाए गए हैं, जो शुक्रवार को कोर्ट में उनपर भारी पड़ गए।
Advertisement
पहला आरोप - ईडी की चार्जशीट के मुताबिक अरविंद केजरीवाल ने शराब घोटाले के एक आरोपी से फोन पर बात की और कहा- विजय नायर मेरा आदमी है, ट्रस्ट करो। इस मामले में विजय नायर पहले ही गिरफ्तार हो चुका है।
दूसरा आरोप - नई शराब नीति के तहत आंध्र प्रदेश के एक सांसद से मुलाकात करके उन्हें केजरीवाल ने व्यापार करने का न्योता दिया। सांसद से जुड़े लोगों ने कारोबार किया भी।
Advertisement
तीसरा आरोप - नई शराब नीति कैसे बने, इस मीटिंग में मनीष सिसोदिया और अधिकारी अरविंद केजरीवाल के सामने मौजूद थे।
चौथा आरोप - के. कविता ने बाकी लोगों के साथ मिलकर दिल्ली शराब नीति में फायदा पाने के लिए अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया समेत आम आदमी पार्टी के बड़े नेताओं के साथ साजिश रची। ED के मुताबिक नई शराब नीति से फायदा पहुंचाने के बदले आम आदमी पार्टी के नेताओं तक 100 करोड़ रुपए पहुंचाए गए।
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 22 March 2024 at 21:55 IST