दिल्ली विधानसभा में CAG पर चर्चा, विपक्ष में अकेले AAP के अमानतुल्लाह खान संभालेंगे मोर्चा! सदन के बाहर हंगामा बरपा

दिल्ली विधानसभा के अंदर CAG रिपोर्ट पर गुरुवार को चर्चा होनी है। दिलचस्प ये है कि सदन के भीतर विपक्ष के तरफ से सिर्फ अमानतुल्लाह खान को बैठने का मौका मिलेगा।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Delhi Assembly
दिल्ली विधानसभा में अमानतुल्लाह खान मौजूद. | Image: Video Grab

Delhi Assembly: दिल्ली विधानसभा के अंदर CAG रिपोर्ट पर गुरुवार को चर्चा होनी है। दिलचस्प ये है कि सदन के भीतर विपक्ष के तरफ से सिर्फ अमानतुल्लाह खान को बैठने का मौका मिलेगा। नेता प्रतिपक्ष आतिशी समेत आम आदमी पार्टी के 21 विधायक दिल्ली विधानसभा से 3 दिन के लिए निलंबित है। लिहाजा अमानतुल्लाह खान को ही गुरुवार को दिल्ली विधानसभा में विपक्ष की तरफ से मोर्चा संभालने का मौका मिलेगा। हालांकि विधानसभा के बाहर आम आदमी पार्टी के विधायकों के हंगामा करने के पूरे आसार हैं।

दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही के पिछले दिन उपराज्यपाल के अभिभाषण के समय भारी हंगामा हुआ था। आम आदमी पार्टी के विधायकों ने मुख्यमंत्री दफ्तर से बाबा साहेब अंबेडकर और शहीद भगत सिंह की तस्वीर हटाने के आरोप लगाते हुए नारेबाजी की थी। उपराज्यपाल के अभिभाषण के समय हंगामे को लेकर विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने आम आदमी पार्टी के विधायकों को बाहर कर दिया था। बाद में सदन में कैग रिपोर्ट पेश की गई थी और उस पर चर्चा के बाद उपमुख्यमंत्री प्रवेश वर्मा हंगामे को लेकर एक प्रस्ताव लेकर आए थे। इस प्रस्ताव में आम आदमी पार्टी के 21 विधायकों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की गई। सदन की सहमति के बाद विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने आतिशी समेत 21 विधायकों को 3 दिन के लिए निलंबित किया। हालांकि हंगामे के समय अमानतुल्लाह खान वहां नहीं थे, लिहाजा उनके पास सदन की कार्यवाही में बैठने का मौका रहेगा।

अमानतुल्लाह खान ने क्या कहा?

विपक्ष से अकेले सदन में मोर्चा संभालने से पहले अमानतुल्लाह खान ने कहा- ‘मैं भी सदन का हिस्सा हूं।’ उन्होंने 21 AAP विधायकों पर कार्रवाई को लेकर कहा- ‘हम भी सत्ता में रहे लेकिन ऐसा कभी नहीं रहा। ये लोग (सत्तापक्ष) पावर का दुरूपयोग कर रहे हैं। ये लोग तो टेबल पर भी खड़े रहे, लेकिन हमने ऐसा कभी नहीं किया।'

विधानसभा में AAP विधायकों को रोका गया

सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले विधानसभा के ठीक बाहर ही निलंबित AAP विधायकों को रोक दिया गया। इसमें नेता प्रतिपक्ष आतिशी भी शामिल रहीं, जिसमें विधानसभा के अंदर नहीं जाने दिया गया। इसको लेकर आम आदमी पार्टी के विधायक वहीं धरने पर बैठ गए और जय भीम के नारे लगाए। आतिशी ने आरोप लगाए कि अधिकारी लोग कह रहे हैं कि ऑर्डर आया है कि परिसर में एंट्री करने के लिए AAP विधायकों को परमिशन नहीं दी जाएगी। ये भारत के 75 साल में कभी नहीं हुआ है। निर्वाचित विधायक को प्रवेश नहीं दिया जाए परिसर में ये दिल्ली विधानसभा तो क्या देश में कभी नहीं हुआ है। हम यहीं पर बैठकर विरोध करेंगे जब तक हमें अंदर न जाने दिया जाएगा।

Advertisement

यह भी पढे़ं: वक्फ विधेयक पर रास्ता साफ, कैबिनेट ने प्रस्तावित बदलावों को दी मंजूरी

Published By:
 Dalchand Kumar
पब्लिश्ड