'केजरीवाल और सिसोदिया अहंकार में चूर खड़े थे', दिल्ली विधानसभा के सत्र से पहले मनजिंदर सिंह सिरसा ने याद किया वो वाकया जब...

मनजिंदर सिंह सिरसा के साथ 2019 में एक वाकया हुआ, जब दिल्ली विधानसभा से उन्हें बाहर करा दिया गया था। अभी मनजिंदर सिरसा सरकार में मंत्री बने हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
manjinder singh sirsa
दिल्ली के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा | Image: PTI

Delhi Assembly Session: मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने दिल्ली विधानसभा के सत्र से ठीक पहले अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी पर जोरदार प्रहार किया है। सुबह 11 बजे दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही शुरू होगी और उसके बाद नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाई जाएगी। इसके पहले मनजिंदर सिंह सिरसा ने उस घटनाक्रम को याद किया है, जब दिल्ली की पिछली AAP सरकार में उन्हें विधानसभा से उठाकर बाहर कर दिया गया था। अभी मनजिंदर सिंह सिरसा समय को बलवान बताते हुए कह रहे हैं कि न्याय का अपना ही रास्ता होता है।

मनजिंदर सिंह सिरसा ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो शेयर किया है, जिसमें कुछ मार्शल उन्हें कंधों पर उठाकर बाहर ले जा रहे हैं। वीडियो के साथ पोस्ट में मनजिंदर सिंह सिरसा लिखते हैं- 'समय सच में सबसे शक्तिशाली बल है। जिस दिन मुझे अपमानित करके विधानसभा से बाहर निकाला गया, उस दिन इसकी साजिश रचने वाले स्पीकर रामनिवास गोयल, अरविंद केजरीवाल और सिसोदिया- अहंकार में चूर और सत्ता के नशे में चूर खड़े थे। उन्हें लगता था कि उनका वर्चस्व हमेशा के लिए है। आज उनमें से कोई भी यहां नहीं है। न्याय का अपना ही रास्ता होता है।'

मनजिंदर सिंह सिरसा के साथ 2019 में हुआ वाकया

असल में मनजिंदर सिंह सिरसा के साथ 2019 में ये वाकया हुआ, जब दिल्ली विधानसभा से उन्हें बाहर करा दिया गया था। मनजिंदर सिंह सिरसा ने उस समय विधानसभा में पगड़ी गिरा देने के भी आरोप लगाए थे। उस समय मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा था- 'मेरी पगड़ी उतारी गई। मैं विधानसभा में चिल्लाता रहा और सिखों की बात करता रहा, लेकिन मेरी पगड़ी उतारकर मुझे जलील करके विधानसभा से बाहर निकाला गया।' मनजिंदर सिरसा ने जो वीडियो शेयर किया गया, उसमें साफ देखा गया कि कुछ मार्शल उन्हें विधानसभा से बाहर कर रहे थे। मनजिंदर सिंह सिरसा अपनी पगड़ी संभाल रहे थे।

अब सिरसा विधानसभा में होंगे, केजरीवाल को मौका ही नहीं

मनजिंदर सिंह सिरसा की आज की पोस्ट का साथ मतलब ये भी है कि दिल्ली विधानसभा में अब बीजेपी मजबूत है। मनजिंदर सिंह सिरसा खुद दिल्ली सरकार में मंत्री बने हैं। विजेंद्र गुप्ता को दिल्ली विधानसभा का स्पीकर बनाया गया है। दिलचस्प ये है कि पहली बार विपक्ष में बैठने वाली आम आदमी पार्टी के सुप्रीम लीडर ही विधानसभा की कार्यवाही का हिस्सा नहीं होंगे। वो इसलिए कि अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया जैसे AAP के टॉप लीडर इस बार चुनाव हारे हैं।

Advertisement

यह भी पढ़ें: दिल्ली विधानसभा में पेश होगी कैग रिपोर्ट; बीजेपी-आप में घमासान के आसार
 

Published By:
 Dalchand Kumar
पब्लिश्ड