दिल्ली विधानसभा का सत्र आज से, पेश होगी CAG रिपोर्ट; AAP-BJP में घमासान के आसार

दिल्ली विधानसभा सत्र के दौरान नजरें CAG रिपोर्ट पर टिकी रहेंगी। BJP सरकार विधानसभा में 14 लंबित CAG रिपोर्ट पेश करेगी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Delhi CM Rekha Gupta and AAP leader Atishi
Delhi CM Rekha Gupta and AAP leader Atishi | Image: ANI

Delhi Assembly Session: दिल्ली में रेखा गुप्ता की सरकार बनने के बाद पहले विधानसभा सत्र की शुरुआत आज से होने जा रही है। ये सत्र 27 फरवरी तक चलने वाला है। इस दौरान AAP और BJP में एक बार फिर तकरार देखने मिलेगी। जहां AAP महिला सम्मान योजना को लेकर BJP की नई सरकार को घेरने की कोशिश कर सकती है। तो वहीं BJP भी कई मुद्दों को लेकर पिछली AAP सरकार को कटघरे में खड़ा कर सकती है। वहीं, इस सत्र में CAG रिपोर्ट भी पेश की जानी है।

दिल्ली की सत्ता में 27 साल बाद BJP लौटी है। ऐसे में नई सरकार का पहला विधानसभा सत्र कई मायनों से अहम माना जा रहा है। ऐसा पहली बार हो रहा है, जब पक्ष-विपक्ष में महिलाएं अपनी-अपनी पार्टी का नेतृत्व करेंगी। जान लें कि कालकाजी से विधायक आतिशी को विपक्ष का नेता चुना गया।

सत्र के दौरान क्या क्या होगा? 

दिल्ली विधानसभा का सत्र 24, 25 और 27 फरवरी को आयोजित होगा। 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के चलते छुट्टी होगी। पहले दिन LG वीके सक्सेना प्रोटेम स्पीकर अरविंदर सिंह लवली को शपथ दिलाएंगे। इसके बाद प्रोटेम स्पीकर नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाएंगे।

सत्र में स्पीकर और डिप्टी स्पीकर चुना जाएगा। रोहिणी से BJP के विधायक विजेंद्र गुप्ता का स्पीकर और मुस्तफाबाद सीट से विधायक मोहन सिंह बिष्ट को डिप्टी स्पीकर बनाया जा सकता है।

Advertisement

कब पेश होगी कैग रिपोर्ट?

वहीं, दिल्ली विधानसभा सत्र के दौरान नजरें CAG रिपोर्ट पर टिकी रहेंगी। BJP सरकार विधानसभा में 14 लंबित CAG रिपोर्ट पेश करेगी। इनमें से 11 रिपोर्ट केजरीवाल के कार्यकाल और 3 CAG रिपोर्ट आतिशी के कार्यकाल की हैं। BJP का कहना है कि AAP इन रिपोर्ट्स को जानबूझकर पेश करने से टालती रही।

AAP भी BJP को घेरने की तैयारी में…

वहीं, AAP ने भी विधानसभा सत्र के दौरान BJP को घेरने की रणनीति तैयार की है। AAP ने BJP की नई सरकार को महिला सम्मान राशि, वादा खिलाफी और झूठे वादों को लेकर घेरने की कोशिश कर सकती है। ऐसे में विधानसभा सत्र के दौरान काफी हंगामा देखने को मिलने वाला है। 

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'संभावना बहुत अच्छी नहीं, अगर थोड़ी सी भी...', टनल हादसे पर तेलंगाना पर्यटन मंत्री का बयान, कहा- कोई कसर नहीं छोड़ रहे

Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड