औरंगजेब 'फैन क्लब' पर भड़के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, हिंदी-तमिल भाषा विवाद को लेकर DMK को घेरा

औरंगजेब 'फैन क्लब' और हिंदी तमिल भाषा विवाद को लेकर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जमकर निशाना साधा। भाषा विवाद पर राजनाथ सिंह ने DMK को घेरा।

Follow : Google News Icon  
RAJNATH SINGH
राजनाथ सिंह | Image: PTI

देश में इन दिनों औरंगजेब और हिंदी-तमिल भाषा को लेकर विवाद जारी है। महाराष्ट्र के नागपुर में औरंगजेब विवाद को लेकर हिंसा भड़क गई, वहीं तमिलनाडु की स्टालिन सरकार लगातार हिंदी का विरोध करती नजर आ रही है। इस बीच देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने औरंगजेब 'फैन क्लब' और डीएमके पर जमकर हमला बोला है। भाजपा के महिला मोर्चा द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल हुए, जहां उन्होंने अपने संबोधन के दौरान DMK को घेरा।

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, "रानी चेन्नमा ने औरंगजेब जैसे निर्दयी शासक के खिलाफ मराठा शासकों का सहयोग किया था। कुछ लोग मुगल शासक औरंगजेब को अपना आदर्श मानते हैं, जिसने अन्य धर्मों के अनुयायियों पर अत्याचार किए। औरंगजेब ने भारत की क्षमता को न केवल नगर के आधार पर बांटा, बल्कि बहुत सारे दूसरे मजहब के लोगों पर जुल्म भी ढाने का काम किया। भारत के स्वतंत्रता संग्राम को जनांदोलन में बदलने में महिलाओं ने अहम भूमिका निभाई। प्रधानमंत्री मोदी ने भी 18वीं सदी की रानी नचियार की प्रशंसा करते हुए उन्हें ब्रिटिश शासन के खिलाफ लड़ने वाली प्रेरणादायी शख्सियतों में से एक बताया है।"

वहीं हिंदी-तमिल भाषा विवाद को लेकर राजनाथ सिंह ने कहा,  “हिंदी और अन्य भारतीय भाषाओं के बीच कोई प्रतिस्पर्धा नहीं बल्कि सहयोग की भावना है। भाषा के नाम पर देश को तोड़ने के प्रयास बंद होने चाहिए। हिंदी और अन्य भारतीय भाषाएं एक-दूसरे को मजबूत बनाती हैं।”

Advertisement

इसे भी पढ़ें: क्या है कैच द रेन कैंपेन, कैसे कोई भी बन सकता है हिस्सा? मन की बात में पीएम मोदी ने किया जिक्र, बताया जन भागीदारी का अभियान

Advertisement
Published By:
 Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड