BIG BREAKING: CPM नेता सीताराम येचुरी का निधन, 72 साल की उम्र में दिल्ली AIIMS में ली अंतिम सांस

CPI(M) महासचिव सीताराम येचुरी का 72 साल की उम्र में निधन हो गया। उनका नई दिल्ली AIIMS में निमोनिया का इलाज चल रहा था।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
CPI(M) leader Sitaram Yechury passes away at 72
CPM नेता सीताराम येचुरी का निधन | Image: PTI

Sitaram Yechury passes away: मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (CPIM) के महासचिव सीताराम येचुरी का गुरुवार को निधन हो गया है। उन्होंने 72 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। नई दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में उनका निमोनिया का इलाज चल रहा था।

सीताराम येचुरी की हालत पिछले कुछ दिन से गंभीर बनी हुई थी और उन्हें वेंटिलेटर मशीन पर रखा गया था। उन्होंने दोपहर 3 बजकर 3 मिनट पर अंतिम सांस लगी। CPIM ने मंगलवार को एक बयान में बताया था कि येचुरी को एम्स में वेंटिलेटर पर रखा गया है। इसमें बताया गया कि उनका श्वसन नली संक्रमण का इलाज चल रहा है। येचुरी को सीने में निमोनिया की तरह के संक्रमण के उपचार के लिए 19 अगस्त को एम्स में भर्ती कराया गया था।

राहुल गांधी ने बताया आइडिया ऑफ इंडिया के संरक्षक

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सीताराम येचुरी के निधन पर दुख जताते हुए कहा कि येचुरी देश के बारे में गहरी समझ रखने वाले और भारत की अवधारणा (आइडिया ऑफ इंडिया) के संरक्षक थे। राहुल गांधी ने X पर पोस्ट किया, 'सीताराम येचुरी जी दोस्त थे। हमारे देश की गहरी समझ रखने वाले और भारत की अवधारणा के संरक्षक थे। मुझे हमारे बीच होने वाली लंबी चर्चाओं की कमी खलेगी। दुख की इस घड़ी में उनके परिवार, दोस्तों और समर्थकों के प्रति मेरी गहरी संवेदना।'

'सलाम कॉमरेड'

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने येचुरी के निधन पर दुख जताते हुए कहा, 'सीताराम येचुरी एक बहुत अच्छे इंसान, बहुभाषी, व्यावहारिक प्रवृत्ति वाले धुर मार्क्सवादी, माकपा के एक स्तंभ और विलक्षण बौद्धिक क्षमता व हास्यबोध वाले एक शानदार सांसद थे। वह अब नहीं रहे। हमारा तीन दशकों का साथ रहा। हमने विभिन्न अवसरों पर निकटता से एक-दूसरे का सहयोग किया। हर राजनीतिक दल में उनके मित्र थे और दृढ़ विश्वास तथा आकर्षक व्यक्तित्व के लिए उनकी प्रशंसा की जाती थी। सलाम तोवरिश (कॉमरेड)। आपने हमें बहुत पहले ही छोड़ दिया, लेकिन आपने सार्वजनिक जीवन को बहुत समृद्ध किया और इसे कभी भुलाया नहीं जाएगा।'

Advertisement

ये भी पढ़ें: सुल्तानपुर एनकाउंटर: अखिलेश ने उठाए सवाल तो DGP बोले- पूरी कार्रवाई निष्पक्ष, CCTV में आरोपी कैप्चर

Published By:
 Sagar Singh
पब्लिश्ड