अपडेटेड 18 November 2024 at 17:02 IST
'BJP-RSS वाले जहरीला सांप... इन्हें मार डालो', मल्लिकार्जुन खड़गे के बिगड़े बोल, इस बयान पर संग्राम!
Maharashtra Election: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने महाराष्ट्र में एक जनसभा को संबोधित करते हुए BJP-RSS को जहरीली सांप करार दिया है।
- भारत
- 3 min read

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव ( Maharashtra Assembly Election ) की उलटी गिनती शुरू हो गई है। राज्य में 20 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग होनी है। चुनाव के लिए प्रचार अपने आखिरी दौर में है। चुनावी प्रचार के दौरान आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी चरम पर है। रविवार को एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने BJP -RSS को लेकर ऐसी बात कही कि बवाल शुरू हो गया है। इतना ही हीं खड़गे ने PM मोदी के लिए भी आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) ने रविवार को सांगली में एक जनसभा को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी (BJP) और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) की तुलना जहर से कर दी और कहा कि ऐसे जहरीले सांप को मार देना चाहिए। इतना ही खड़गे ने BJP-RSS को भारत में राजनीतिक रूप से सबसे खतरनाक बताया है। खड़गे ने विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार समाप्त होने से ठीक एक दिन पहले जनसभा में खड़गे ने ऐसी बात कही।
मल्लिकार्जुन खड़गे ने BJP-RSS को क्या कहा?
मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि अगर देश में राजनीतिक रूप से सबसे खतरनाक कोई है तो वह BJP-RSS है। यह दोनों जहर की तरह हैं। जैसे सांप अगर किसे व्यक्ति को काट लेता है तो वह मर जाता है। ऐसे में जहरीले सांप को मार देना चाहिए। वहीं, PM मोदी पर निशाना साधते हुए खड़गे ने कहा कि महाराष्ट्र में विधानसभा का चुनाव है, यह देश के प्रधानमंत्री चुनने का चुनाव नहीं, मगर मोदी की सत्ता की भूख अभी शांत नहीं हुई है। अब कांग्रेस अध्यक्ष के बयान पर राजनीति संग्राम खड़ा हो गया है।
मणिपुर जल रहा है, मगर मोदी को चिंता नहीं-खड़गे
कांग्रेस अध्यक्ष ने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि महाराष्ट्र चुनाव में प्रचार करने वाले नेताओं की संख्या, मैदान में उतरे उसके उम्मीदवारों की संख्या से अधिक है। मोदी पर जातीय संघर्ष से जूझ रहे मणिपुर का दौरा न करने और इसके बजाय विदेश यात्रा करने का आरोप लगाया। खरगे ने कहा, मोदी कल तक यहीं थे। आज वह विदेश में हैं। मणिपुर जल रहा है, लोग मर रहे हैं,आदिवासी महिलाओं का अपमान हो रहा है और महिलाओं के साथ बलात्कार हो रहा है, लेकिन मोदी कभी मणिपुर नहीं गए। वह विदेश दौरे पर हैं।
Advertisement
खड़गे ने CM योगी पर भी साधा निशाना
PM मोदी पर निशाना साधते हुए खड़गे ने कहा कि आज वह एक देश का दौरा भी कर रहे हैं। मैं उनसे कहना चाहता हूं कि पहले अपने घर का ख्याल रखें। पहले देश को मजबूत बनाएं। आप बाद में कहीं भी जा सकते हैं।’ भारत के नजरिए से प्रधानमंत्री की डोनाल्ड ट्रंप के साथ और रूस व चीन के राष्ट्रपतियों के साथ की गई बैठकों के परिणाम पर भी खड़गे ने सवाल उठाया। इतना ही नहीं उत्तर प्रदेश के झांसी में अस्पताल में हुई अगलगी की घटना को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष ने सीएम योगी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अस्पताल में आग लगने से 10 बच्चे मर गए। इसके बावजूद महाराष्ट्र में उनकी जनसभाएं नहीं रुकीं।
Advertisement
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 18 November 2024 at 10:35 IST