अपडेटेड 8 May 2024 at 23:13 IST

सैम पित्रोदा का कांग्रेस से इस्तीफा, चमड़ी के रंग पर दिए बयान के बाद देशभर में हुई किरकिरी

Sam Pitroda Resigns: सैम पित्रोदा पर चल रहे विवाद के बीच कांग्रेस ने बड़ा दावा किया है।

Follow : Google News Icon  
Sam Pitroda
Sam Pitroda | Image: X

Sam Pitroda Resigns: सैम पित्रोदा पर चल रहे विवाद के बीच कांग्रेस ने बड़ा दावा किया है। कांग्रेस ने कहा है कि सैम पित्रोदा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

आपको बता दें कि पित्रोदा का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें वो भारतीय लोगों के रंग-रुप को लेकर विवादित बयान देते नजर आ रहे हैं। ये कहते हुए नजर आ रहे हैं कि भारत के पूर्व में रहने वाले चीनी साउथ में रहने वाले अफ्रीकन जैसे लगते हैं।

जयराम रमेश ने एक्स पर किया पोस्ट

जयराम रमेश ने एक्स पर लिखा- 'सैम पित्रोदा ने अपनी मर्जी से इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने का फैसला किया है। कांग्रेस अध्यक्ष ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।'

क्यों विवादों में फंसे पित्रोदा?

इससे पहले सैम पित्रोदा की जो वीडियो सामने आई, उसमें सैम पित्रोदा कहते हैं, "भारत जैसे विविधता वाले देश में सभी एक साथ रहते हैं। यहां पूर्व के लोग चीन के लोगों जैसे, पश्चिम में रहने वाले अरब जैसे दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकी जैसे दिखते हैं। हम सभी भाई-बहन हैं।" इससे पहले उन्होंने कहा था कि अगर कांग्रेस सत्ता में वापस आती है, तो विरासत कर वापस आएगी।

Advertisement

इससे पहले सैम पित्रोदा की 'विरासत कर कानून' वाली टिप्पणी ने भारत में नया विवाद खड़ा कर दिया। विरासत कर को लेकर टिप्पणी ने एक बार फिर से कांग्रेस को बैकफुट पर धकेल दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर बीजेपी के तमाम नेताओं ने सैम पित्रोदा के बयानों के बाद कांग्रेस को हाथों हाथ ले लिया।

ये भी पढ़ेंः कोविशील्ड पर AstraZeneca के फैसले के बीच सीरम इंस्टीट्यूट की पहली प्रतिक्रिया, कहा- '2021 से ही....'

Advertisement

Published By : Kunal Verma

पब्लिश्ड 8 May 2024 at 19:10 IST