अपडेटेड 16 June 2024 at 23:32 IST

PM मोदी-पोप फ्रांसिस की फोटो पर कमेंट कर फंसी कांग्रेस; BJP ने लगाई लताड़, Congress ने मांगी माफी

PM Modi-Pope Francis Photo: केरल कांग्रेस ने PM मोदी-पोप फ्रांसिस की फोटो शेयर करके तंज कसा था।

Follow : Google News Icon  
Modi meets Pope Francis at G7 session
Modi meets Pope Francis at G7 session | Image: DD

PM Modi-Pope Francis Photo: केरल कांग्रेस ने PM मोदी-पोप फ्रांसिस की फोटो शेयर करके तंज कसा था, जिसके बाद बीजेपी नेता अमित मालवीय ने कांग्रेस को लताड़ लगा दी। आपको बता दें कि केरल कांग्रेस ने बीजेपी नेता के बयान के बाद माफी मांग ली है।

अमित मालवीय ने क्या कहा था?

अमित मालवीय ने एक्स पर पोस्ट में लिखा था- 'हिंदुओं का मजाक उड़ाने और उनकी आस्था का उपहास करने के बाद कांग्रेस में इस्लामवादी-मार्क्सवादी गठजोड़ अब ईसाइयों का अपमान करने पर उतर आया है। यह तब है, जब सबसे लंबे समय तक कांग्रेस अध्यक्ष रहीं सोनिया गांधी खुद कैथोलिक हैं। उसे लोगों से माफी मांगनी चाहिए।'

कांग्रेस का आया बयान

कांग्रेस ने एक्स पर लिखा- 'इस देश की पूरी जनता जानती है कि किसी भी धर्म, धार्मिक पुजारियों और मूर्तियों का अपमान और तिरस्कार करना भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की परंपरा नहीं है। कांग्रेस एक ऐसा आंदोलन है जो सभी धर्मों और आस्थाओं को एकजुट करता है और मैत्रीपूर्ण माहौल में लोगों को आगे बढ़ाता है।'

कांग्रेस ने आगे लिखा- 'कोई भी कांग्रेस कार्यकर्ता पोप का अपमान करने के बारे में दूर-दूर तक नहीं सोचेगा, जिन्हें दुनियाभर के ईसाई भगवान के समान मानते हैं। अगर इस पोस्ट से ईसाइयों को कोई भावनात्मक या मनोवैज्ञानिक कष्ट हुआ हो तो हम नि:संकोच माफी मांगते हैं।'

Advertisement

ये भी पढ़ेंः हाई प्रोफाइल कमेटी पहुंचने वाली थी, तभी कोलकाता बीजेपी ऑफिस के बाहर बम मिलने से हड़कंप; ममता पर आरोप

Published By : Kunal Verma

पब्लिश्ड 16 June 2024 at 23:32 IST