हरियाणा विधानसभा में नायब सिंह सैनी सरकार के खिलाफ कांग्रेस का अविश्वास प्रस्ताव नोटिस मंजूर, कल होगी बहस, जानें क्या है बहुमत का गणित

हरियाणा विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुरू होते ही मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सरकार के खिलाफ कांग्रेस अविश्वास प्रस्ताव लेकर आ गई है। स्पीकर हरविंदर कल्याण ने नोटिस स्वीकार कर लिया। प्रस्ताव पर 19 दिसंबर को सदन में जोरदार चर्चा होगी। कांग्रेस ने सरकार की नीतियों पर गंभीर आरोप लगाए, जबकि सीएम सैनी ने इसे राजनीतिक स्टंट बताया और बहुमत का भरोसा जताया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
LoP in Haryana Assembly Bhupinder Singh Hooda speaks during the winter session of the Haryana Vidhan Sabha
नायब सिंह सैनी सरकार के खिलाफ कांग्रेस का अविश्वास प्रस्ताव नोटिस मंजूर | Image: ANI

Haryana Assembly : हरियाणा विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले ही दिन विपक्षी दल कांग्रेस ने BJP की नायब सिंह सैनी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस दिया है। विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण ने इस नोटिस को औपचारिक रूप से स्वीकार कर लिया और इसे सदन की कार्यसूची में शामिल कर दिया।

शीतकालीन सत्र की शुरुआत में ही राजनीतिक माहौल गरमा गया। हरियाणा कांग्रेस सरकार की नीतियों, कार्यप्रणाली और अलग-अलग मुद्दों पर गंभीर आपत्तियां जताते हुए यह प्रस्ताव लेकर आई है। अविश्वास प्रस्ताव पर कल यानि शुक्रवार को विधानसभा में चर्चा होगी। पार्टी का कहना है कि सरकार जनता के हितों की अनदेखी कर रही है और सदन में विश्वास की परीक्षा जरूरी है।

सीएन सैनी ने बताया राजनीतिक दांव-पेंच

अविश्वास प्रस्ताव लाने से पहले कांग्रेस कई बार सैनी सरकार की आलोचना कर चुकी है, लेकिन अब आधिकारिक तौर पर विधानसभा में चर्चा के लिए अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है। दूसरी ओर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रस्ताव को महज राजनीतिक दांव-पेंच करार दिया। उन्होंने कहा कि सरकार के पास पूर्ण बहुमत है और सदन में हर मुद्दे पर खुलकर जवाब दिया जाएगा।

हरियाणा विधानसभा में बहुमत का गणित

कल यानी 19 दिसंबर को अविश्वास प्रस्ताव पर हरियाणा विधानसभा में विस्तृत चर्चा होगी। दोनों पक्षों ने अपनी-अपनी रणनीति तैयार कर ली है। विधानसभा के गणित के बात करें तो BJP के पास बहुमत से अधिक विधायक हैं। 90 सदस्यीय सदन के लिए 2024 के विधानसभा चुनाव में BJP ने 48 सीटें, कांग्रेस 37, इंडियन नेशनल लोकदल ने 2 और निर्दलीय ने तीन सीटें जीती थीं। हरियाणा में बहुमत का आंकड़ा 46 है। हरियाणा विधानसभा का शीतकालीन सत्र 22 दिसंबर तक चलेगा, जिसमें कई अन्य मुद्दों पर भी चर्चा होगी।

Advertisement

ये भी पढ़ें: '2039 तक अमर हो जाऊंगा...', 48 की उम्र में 18 साल जैसा शरीर होने का दावा करने वाले टेक बिजनेसमैन के दावे ने दुनिया में छेड़ दी नई बहस

Published By:
 Sagar Singh
पब्लिश्ड