अपडेटेड 24 March 2024 at 21:44 IST
लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को एक और झटका, पूर्व सांसद नवीन जिंदल BJP में हुए शामिल
Lok Sabha Elections: लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को एक और झटका लगा है।
- भारत
- 2 min read

Lok Sabha Elections: कांग्रेस के पूर्व सांसद और उद्योगपति नवीन जिंदल रविवार को यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। उन्हें हरियाणा के कुरुक्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार बनाया गया है। भाजपा महासचिव विनोद तावड़े की मौजूदगी में उन्होंने केंद्र व हरियाणा की सत्तारूढ़ पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
भाजपा मुख्यालय पहुंचने से ठीक पहले उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, "मैंने 10 वर्ष कांग्रेस पार्टी के कुरुक्षेत्र के सांसद के रूप में संसद में प्रतिनिधित्व किया। मैं कांग्रेस नेतृत्व और तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का धन्यवाद करता हूं। आज मैं कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूं।"
इस अवसर पर तावड़े ने कहा कि जिंदल के भाजपा में शामिल होने से विशेषकर हरियाणा में पार्टी और मजबूत होगी। जिंदल ने कहा, "आज मेरे जीवन का महत्वपूर्ण दिन है। भाजपा के साथ जुड़कर मैं विकसित भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संकल्प को पूरा करने में योगदान देना चाहता हूं।"
21 मार्च को संभाला पदभार
जिंदल स्टील एंड पावर के चेयरमैन नवीन जिंदल ने बृहस्पतिवार, 21 मार्च को भारतीय इस्पात संघ (आईएसए) के अध्यक्ष के रूप में पदभार संभाला। आईएसए ने बयान में कहा कि नवीन जिंदल ने एएमएनएस इंडिया के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) दिलीप ओमेन का स्थान लिया। उनका कार्यकाल 21 मार्च से प्रभावी हो गया है। जिंदल स्टील एंड पावर (जेएसपी) के चेयरमैन नवीन जिंदल को आईएसए की नियामकीय इकाई ‘एपेक्स कमिटी’ द्वारा सर्वसम्मति से नया अध्यक्ष चुना गया है।
Advertisement
बीजेपी ने जारी की 5वीं लिस्ट
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने लोकसभा चुनाव के लिए रविवार को 111 उम्मीदवारों की पांचवीं सूची जारी कर दी। पार्टी की इस सूची में फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत का भी नाम है। उन्हें हिमाचल प्रदेश के मंडी से टिकट दिया गया है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह एक बार फिर बेगूसराय से चुनाव लड़ेंगे जबकि बिहार से ताल्लुक रखने वाले अन्य केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय उजियारपुर से, आर के सिंह आरा से, रामकृपाल यादव पाटलिपुत्र से चुनाव लड़ेंगे।
ये भी पढ़ेंः 'मैंने सैनिक के रूप में राष्ट्र की सेवा की, चुनाव नहीं लड़ूंगा', जनरल वीके सिंह का ऐलान
Advertisement
Published By : Kunal Verma
पब्लिश्ड 24 March 2024 at 20:22 IST