भारत के नक्शे से कश्मीर गायब वाले कांग्रेस के पोस्टर पर बवाल; BJP के नेता बोले- ये संयोग नहीं, बल्कि वोट...

कर्नाटक के बेलगावी में एक कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस की तरफ से पोस्टर लगाए गए। कांग्रेस ने अपने सभी होर्डिंग्स पर भारत का विकृत नक्शा लगाया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Congress Party
Sonia Gandhi, Mallikarjun Kharge and Rahul Gandhi | Image: PTI file photo

Congress Belagavi Poster Row: कांग्रेस पार्टी का पोस्टर विवादों में आ गया है। कांग्रेस के एक कार्यक्रम में लगाए गए होर्डिंग्स में कथित रूप से भारत का गलत मानचित्र दर्शाया गया। भारत के मानचित्र से कश्मीर ही गायब था। इन तथाकथित होर्डिंग्स को लेकर भारतीय जनता पार्टी भड़क गई है और कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला है। शहजाद पूनावाला ने कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि ये भारत जोड़ो या संविधान में विश्वास नहीं रखते, बल्कि भारत तोड़ो में विश्वास रखते हैं।

बीजेपी नेता शहजाद पूनावाला के मुताबिक, कर्नाटक के बेलगावी में एक कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस की तरफ से पोस्टर लगाए गए। कांग्रेस ने अपने सभी होर्डिंग्स पर भारत का विकृत नक्शा लगाया है, जिसमें कश्मीर को पाकिस्तान का हिस्सा दिखाया गया है। इन होर्डिंग्स पर सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा के अलावा कांग्रेस के कुछ और बड़े नेताओं की तस्वीरें भी लगाई हैं।

शहजाद पूनावाला ने कांग्रेस को याद दिलाया उसका इतिहास

शहजाद पूनावाला लिखते हैं- 'कांग्रेस ने एक बार फिर पाकिस्तान का राग अलापा। बेलगावी में अपने कार्यक्रम में विकृत नक्शा दिखाकर भारत की एकता और संप्रभुता के प्रति अनादर दिखाया, जिसमें कश्मीर को पाकिस्तान का हिस्सा बताया गया। वो भारत जोड़ो या संविधान में विश्वास नहीं रखते, बल्कि भारत तोड़ो में विश्वास रखते हैं।' कांग्रेस को उसका इतिहास याद दिलाते हुए पूनावाला आगे लिखते हैं- 'इल्हान उमर से मिलना, 370 का समर्थन करना, जम्मू-कश्मीर को पाकिस्तान का हिस्सा दिखाना, सोनिया गांधी एक ऐसे संगठन की सह-अध्यक्ष हैं, जो कश्मीर को भारत से अलग करने का समर्थन करता है, ये संयोग नहीं बल्कि वोट बैंक का उद्योग है।'

बेलगावी में क्या है कांग्रेस का कार्यक्रम?

कांग्रेस 1924 के अधिवेशन की 100वीं वर्षगांठ मनाने के लिए कर्नाटक के बेलगावी में कार्यक्रम कर रही है। महात्मा गांधी ने 1924 में कांग्रेस अधिवेशन की अध्यक्षता की थी। बेलगावी में आयोजित कार्यक्रम दो दिवसीय (26 और 27 दिसंबर) है। 26 दिसंबर को वीर सौधा में महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण करने का कार्यक्रम रखा गया है। उसके अलावा 26 दिसंबर यानी आज सीडब्ल्यूसी की बैठक दोपहर 3 बजे होगी और एआईसीसी अध्यक्ष की तरफ से शाम 7 बजे डिनर रखा गया है। कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार बताते हैं कि 27 दिसंबर को बेलगावी में विशाल जनसभा होगी, जिसका नाम जय बापू-जय भीम-जय संविधान सम्मेलन रखा गया है।

Advertisement

यह भी पढे़ं: 'ऐसे सैकड़ों पागल देखें हैं...',पन्नू की धमकी पर अखाड़ा परिषद का जवाब

Published By:
 Dalchand Kumar
पब्लिश्ड