'घर-घर रावण, जन-जन लंका, इतने राम कहां से लाऊं', रामायण का जिक्र कर CM रेखा गुप्ता ने AAP पर की तीखे बाणों की वर्षा

CM Rekha Gupta: दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने पूर्वांचल बीजेपी मोर्चा समारोह में रामायण का जिक्र कर विरोधियों पर जमकर शब्दबाण चलाए।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Delhi CM Rekha Gupta
Delhi CM Rekha Gupta | Image: R Bharat

CM Rekha Gupta: दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने पूर्वांचल बीजेपी मोर्चा समारोह में रामायण का जिक्र कर विरोधियों पर जमकर शब्दबाण चलाए। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आप चाहे राम के गांव से हों या सीता के गांव से लेकिन मैं आपको एक उपाधि देना चाहूंगी कि आप सभी हनुमान हैं। आपने पार्टी का हनुमान बनकर काम किया। आज की जीत सालों की तपस्या, मेहनत, लगन और समर्पण का नतीजा है।

सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि बार-बार इसका जिक्र हो रहा है कि 27 साल के बाद सरकार बनी। भगवान राम का वनवास 14 साल में खत्म हो गया, लेकिन हमारा वनवास सालों तक चलता रहा।

किसी रावण की भुजा उखाडूं, किस लंका में आग लगाऊं- रेखा गुप्ता

पूर्ववर्ती सरकार पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि वो (आम आदमी पार्टी सरकार का कार्यकाल) माहौल ऐसा था, यदि रामायण के शब्दों में कहूं इतने रावण थे, ये समझ में नहीं आता था, किसी रावण की भुजा उखाडूं, किस लंका में आग लगाऊं, घर-घर रावण, जन-जन लंका, इतने राम कहां से लाऊं। उसके बाद आपमें से किसी ने राम की भूमिका निभाई तो किसी ने हनुमान की भूमिका निभाई और संघर्ष करते-करते आज हम ये विजय उत्सव मनाने की स्थिति में आए। आपका संघर्ष रंग लाया और आज दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार है। आप सभी को बधाई।  

Advertisement

सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली में काम की शुरुआत तो अब हुई है, हमें अपने नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित दिल्ली के स्वप्न को पूरा करना है।  

इसे भी पढ़ें: 'हमेशा दल सर्वोपरी होता है...', आकाश पर मायावती के एक्शन पर बोले राजभर

Advertisement
Published By:
 Deepak Gupta
पब्लिश्ड