BIG BREAKING: केजरीवाल को तिहाड़ में दी गई इन्सुलिन, शुगर लेवल में तेजी के बाद लिया गया फैसला

तिहाड़ जेल में बंद अरविंद केजरीवाल को ईडी अरेस्ट के बाद पहली बार इन्सुलिन दी गई। उनके शुगर लेवल में लगातार तेजी के बाद फैसला लिया गया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Arvind Kejriwal Blood Sugar Levels
अरविंद केजरीवाल को दी गई इन्सुलिन | Image: Republic

दिल्ली शराब घोटाला के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में तिहाड़ जेल में बंद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल डायबिटीज के मरीज हैं। तिहाड़ जेल अधिकारी की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार गिरफ्तारी के बाद पहली बार सीएम केजरीवाल को इन्सुलिन दी गई। जानकारी के अनुसार सीएम केजरीवाल का शुगर लेवल 320 तक पहुंच गया, जिसके बाद ये फैसला लिया गया है।

आम आदमी पार्टी ने हनुमान जयंती के मौके पर मिली इस जानकारी का स्वागत किया और कहा कि यह बजरंग बली के आशीर्वाद का नतीजा है। दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ''बजरंग बली की जय। हनुमान जयंती पर मिली खुशखबरी। तिहाड़ प्रशासन ने अरविंद केजरीवाल को आखिरकार इन्सुलिन दी। यह हनुमान जी के आशीर्वाद और दिल्ली वालों के संघर्ष का नतीजा है। इस संघर्ष के दौर में भी बजरंग बली का आशीर्वाद हम सब पर बना हुआ है।''

आप ने इन्सुलिन ना देने का लगाया था आरोप

आतिशी के मंत्रिमंडल सहयोगी सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया कि अधिकारी केजरीवाल को जानबूझकर इंसुलिन नहीं दे रहे थे। वहीं इन्सुलिन मिलने की खबर पर सौरभ भारद्वाज ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ''आज साफ हो गया कि मुख्यमंत्री सही थे।उन्हें इन्सुलिन की जरूरत थी लेकिन भाजपा की केंद्र सरकार के अधिकारी जानबूझकर उनका इलाज नहीं कर रहे थे। बताओ भाजपा वालों, अगर इन्सुलिन की जरूरत ही नहीं है तो अब क्यों दे रहे हैं? क्योंकि पूरी दुनिया इन पर लानत भेज रही है।''

अरविंद केजरीवाल को दी गई कम डोज वाली दो यूनिट इन्सुलिन

तिहाड़ जेल के एक अधिकारी ने कहा, “AIIMS के डॉक्टरों की सलाह पर केजरीवाल को सोमवार शाम को कम ‘डोज’ वाली इन्सुलिन की दो यूनिट दी गईं।” उन्होंने बताया कि शाम करीब सात बजे उनके ब्लड में चीनी की मात्रा 217 पाई गयी, जिसके बाद तिहाड़ में उनकी देखभाल कर रहे डॉक्टरों ने उन्हें इन्सुलिन देने का फैसला किया। उन्होंने बताया कि एम्स के विशेषज्ञों ने 20 अप्रैल को मुख्यमंत्री के साथ एक वीडियो कॉन्फ्रेंस के दौरान तिहाड़ के डॉक्टरों को सलाह दी थी कि अगर केजरीवाल के खून में शुगर की मात्रा एक निश्चित स्तर से ऊपर चली जाती है तो उन्हें इन्सुलिन दिया जा सकता है। इस बीच, आप सूत्रों ने कहा कि तिहाड़ में केजरीवाल के खून में चीनी की मात्रा 320 को पार कर गयी थी। सूत्रों के मुताबिक, यह पहली बार है जब जेल में केजरीवाल को इंसुलिन दिया गया जबकि उनके रक्त में शर्करा की मात्रा पिछले कुछ समय से बढ़ रही है।

Advertisement

इसे भी पढ़ें: LIVE UPDATES/ India News: राजस्थान के टोंक में PM मोदी का जन संबोधन, हनुमान जयंती की दी बधाई

Published By:
 Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड