LIVE UPDATES/ India Live: तुष्टिकरण और वोटबैंक की राजनीति कांग्रेस के DNA में, छत्तीसगढ़ में बोले PM मोदी
India News Live: PM मोदी ने आज राजस्थान के उनियारा में जीत की हुंकार भरी। राजस्थान की धरती से पीएम ने कांग्रेस पर जोरदार निशाना साधा। अब पीएम दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंचेंगे। वहीं यूपी के सीएम योगी मेगा रोड शो में शामिल होंगे।
- भारत
- 13 min read

सुबह 10.45 बजे छत्तीसगढ़ में जनसभा को संबोधित करेंगे PM मोदी
कर्नाटक में अमित शाह का रोड शो
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बेंगलुरु दक्षिण लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार तेजस्वी सूर्या के साथ रोड शो किया।
Advertisement
कैप्टन विरियाटो को प्रमोद सावंत का जवाब
दक्षिण गोवा से कांग्रेस उम्मीदवार कैप्टन विरियाटो फर्नांडीस के बयान पर गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा, "कांग्रेस को कैप्टन विरियाटो का वीडियो जरूर देखना चाहिए। उन्होंने कहा है कि गोवा में भारत का संविधान जबरदस्ती लागू किया गया है...हमने चुनाव आयोग से शिकायत की है। मुझे लगता है कि उनका फॉर्म खारिज कर देना चाहिए। इस प्रकार के उम्मीदवारों को चुनाव लड़ने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। जो भारत के संविधान को नहीं मानता, जो भारत देश का इस तरह से अपमानित करता है। हमारे लिए बाबा साहब अंबेडकर का संविधान भगवद गीता के समान है...राहुल गांधी जी को जवाब देना चाहिए कि क्या वे फर्नांडिस के बयान से सहमत हैं या नहीं?..."
EVM पर सवाल उठाने वालों को सुवेंदु अधिकारी का जवाब
पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता व भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने कहा, "वे EVM पर सवाल उठाते हैं। जब कांग्रेस ने कर्नाटक और तेलंगाना में चुनाव जीता तो EVM ठीक थी। भाजपा-NDA को 400 सीटें मिलने जा रही हैं..."
Advertisement
राजस्थान में कंगना रनौत का रोड शो
मंडी लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार कंगना रनौत ने राजस्थान के पाली में रोड शो किया। कंगना कहा, "हम भाजपा को लेकर पूरे देश में बहुत आश्वस्त हैं। 400 पार का संकल्प है और हम कड़ी मेहनत करके मोदी जी का यह संकल्प पूरा करेंगे."
भारत की अर्थव्यवस्था को पीएम मोदी तीसरे नंबर पर लाने का काम करेंगे-अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित ने महाराष्ट्र के अकोला में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "कांग्रेस वाले देश को दुनिया में 11वें नंबर का अर्थतंत्र बनाकर छोड़ गए थे। PM मोदी भारत को पांचवें नंबर पर लाए, अब आप उन्हें तीसरी बार प्रधानमंत्री बना दीजिए, पांचवें नंबर से तीसरे नंबर पर लाने का काम हमारे मोदी जी करेंगे।"
इंडी गठबंधन में आपस में ही सिर फुटव्वल चल रही है-PM मोदी
छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "इंडी गठबंधन में आपस में ही सिर फुटव्वल चल रही है। दो दिन पहले झारखंड में इंडी अलायंस की रैली थी, वहां सरेआम सिर फोड़े गए, कपड़े फाड़े गए।ये इनकी हालत है... दिल्ली में जहां कांग्रेस का शाही परिवार रहता है। वहां शाही परिवार का वोट कांग्रेस को नहीं जाएगा और आपको कहते हैं वोट दो क्योंकि शाही परिवार जहां रहता है, वहां कांग्रेस का उम्मीदवार ही नहीं है।"
जनता को सिर्फ बीजेपी पर भरोसा है-PM मोदी
छत्तीसगढ़ में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "हमारे छत्तीसगढ़ में बस्तर सीट के लिए 19 अप्रैल को वोटिंग हुई थी। देश के अन्य राज्यों में भी मतदान हुआ और पहले चरण के मतदान से चीजें साफ हो गई हैं। देश का मन कहता है कि शक्तिशाली विकसित भारत बनाना के लिए एक मजबूत सरकार बनानी है, इसलिए जनता को भरोसा सिर्फ बीजेपी पर है...''
छत्तीसगढ़ की जनता से पीएम मोदी ने किया बड़ा वादा
छत्तीसगढ़ के महासमुंद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "आज मैं आपको गारंटी दे रहा हूं कि 4 जून को चुनाव नतीजे आने के बाद, तीसरी बार मेरी सरकार बनने के बाद छत्तीसगढ़ में रोड, रेल, सिंचाई और इंटरनेट कनेक्टिविटी का और तेजी से विस्तार किया जाएगा।
जिस मंदिर की उम्मीद देश छोड़ चुका उसे पुरा किया- पीएम मोदी
छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में PM नरेंद्र मोदी ने कहा, "अयोध्या के जिस मंदिर की उम्मीद देश छोड़ चुका था। उस उम्मीद को पूरा करने का काम भाजपा ने किया है। कांग्रेस के लोग हम पर तंज करते थे, हर चुनाव में हमसे पूछा जाता था कि मंदिर कब बनेगा? हमने उन्हें तारीख भी बताई, समय भी बताया, निमंत्रण भी भेजा, लेकिन उन्होंने प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम का निमंत्रण ठुकरा दिया। कांग्रेस खुद को भगवान राम से भी बड़ा मानती है।"
एक भी छुट्टी लिए बिना काम करता हूं-PM मोदी
छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए PM नरेंद्र मोदी ने कहा, "आपने मुझे 10 साल देखा है। मैं लगातार आपके लिए दौड़ता रहता हूं। एक भी छुट्टी लिए बिना काम करता हूं। भरपूर मेहनत करता हूं। बाकी नेताओं को अपने बच्चों के लिए कुछ करना होता है मोदी के लिए आप ही मेरा परिवार हैं।"
India News Live: पी चिदंबरम के बयान पर अमित शाह का पलटवार
India News Live: कांग्रेस नेता पी चिदंबरम के बयान पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, "1960 के दशक से कांग्रेस ने चुनाव जीतने के लिए तुष्टीकरण की राजनीति को चुनाव जीतने का हथियार बनाया। 2014 से PM नरेंद्र मोदी ने विकासात्मक एजेंडे को जनमानस में स्थापित किया और उसी के आधार पर देश में चुनाव शुरू हुए। कांग्रेस को इसका सामना करना पड़ रहा है। विकास के आधार पर चुनाव लड़ने में कांग्रेस को बहुत कठिनाई हो रही है और इसलिए वे लगातार चुनाव हार रहे हैं। वे एक बार फिर तुष्टीकरण की राजनीति के आधार पर आगे बढ़ना चाहते हैं, क्यों? क्योंकि उन्हें अपना अल्पसंख्यक वोट बैंक मजबूत करना है। भाजपा अपने सिद्धांतों पर अटल है। हम किसी के साथ अन्याय नहीं करेंगे, लेकिन हम तुष्टीकरण भी नहीं करेंगे। कांग्रेस को CAA से क्या आपत्ति है? CAA किसी की नागरिकता नहीं छीनेगा, वे(कांग्रेस) लोगों को गुमराह कर रहे हैं। वे तुष्टीकरण की राजनीति करके चुनाव जीतना चाहते हैं... जनता कांग्रेस पार्टी को अच्छे से समझ चुकी है। जहां तक तीन कानूनों (आपराधिक कानून) का सवाल है, तो चिदंबरम खुद समिति का हिस्सा थे। उन्होंने कई बार इसपर सकारात्मक सुझाव दिए और उनकी सराहना भी की। तीन कानून देश की आपराधिक न्याय प्रणाली को दुनिया में सबसे आधुनिक बनाएंगे... कांग्रेस भ्रष्टाचार के मामलों का परिणाम नहीं चाहती। वह चाहती है कि न्याय लंबित रहे लेकिन भाजपा और PM नरेंद्र मोदी की नीतियां स्पष्ट हैं - हर नागरिक को कम से कम समय में न्याय पाने का संवैधानिक अधिकार है। हम ऐसा करने के लिए समर्पित हैं। कांग्रेस न तो सत्ता में आने वाली है और न ही निर्णय लेने वाली है। मैं देश के लोगों को आश्वासन देता हूं, CAA रहेगा और तीन (आपराधिक) कानून भी लागू होंगे..."
India News Live: सीएम डॉ मोहन यादव ने मेनिफेस्टो को लेकर कांग्रेस को घेरा
India News Live: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, "हमने कल के दृष्य देखें, कांग्रेस का घोषणापत्र देखा। कांग्रेस का स्वभाव ही पलटी मारने का है, वे पहले कुछ कहते हैं और फिर उससे पलट जाते हैं। सिर्फ एक वर्ग का संसाधन पर हक होना कौनसी बात है? यह उसी तरह है जैसा तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा था। प्रत्यक्ष, अप्रत्यक्ष रूप से इस बात को कांग्रेस के घोषणापत्र में दोहराया गया है, हम इसकी निंदा करते हैं और उम्मीद करते हैं कि कांग्रेस इसपर देश से माफी मांगेगी।"
India News Live: राजस्थान से कांग्रेस पर बरसे पीएम मोदी
India News Live: राजस्थान की मिट्टी से पीएम मोदी ने कांग्रेस पर बरसते हुए कहा, "एक शख्स दुकान में बैठे-बैठे हनुमान चालीसा सुन रहा था और उसको मारा गया, लहूलुहान कर दिया। कांग्रेस के राज में हनुमान चालीसा सुनना भी गुनाह है। अपनी आस्था का पालन भी नहीं कर सकते हैं। कांग्रेस के जाने के बाद पहली बार राम नवमी में शांति से शोभा यात्रा निकली है। कांग्रेस ने तो राम राम सा कहने वाले राजस्थान में रामनवमी पर प्रतिबंध लगा दिया था। शोभा यात्रा पर पत्थरबाजी करने वालों को कांग्रेस सरकार ने संरक्षण दिया था। जोधपुर, टोंक को दंगो की आग में झोक दिया था। अब हनुमान चालीसा भी गाएंगे और राम नवमी भी मनेगी, ये बीजेपी की GURANTEE है।"
India News Live: कांग्रेस देश की मुसीबत में भ्रष्टाचार के नए मौके तलाशती है-PM मोदी
India News Live: पीएम मोदी ने कहा, "कांग्रेस होती तो दुश्मन हमारे जवानों के सिर काट कर सीमा पार ले जाते। कांग्रेस कुछ नहीं करती। कांग्रेस होती तो देश के कोने-कोने में सीरियल ब्लास्ट, बम धमाके होते ही रहते। राजस्थान में जो धमाके हुए थे, कांग्रेस ने तो उन दोषियों को बचाने का भी पाप किया। अगर कांग्रेस होती तो कोरोना में ना मुफ्त राशन मिलता ना मुफ्त वैक्सीन। कांग्रेस देश की मुसीबत में अपने लिए भ्रष्टाचार के नए मौके तलाशती।"
India News Live: राजस्थान में पीएम मोदी की सभा
India News Live: पीएम मोदी राजस्थान के टोंक में जनता को संबोधित कर रहे हैं। सबसे पहले उन्होंने जनता को हनुमान जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं भी दी। उन्होंने कहा कि आज का दिन पवित्र है। पीएम मोदी ने कहा, “मुझे लगता है कि मेरी सभा पूरी होने के बाद भी लोग आते रहेंगे। ये उत्साह जो है, उसमें एक मजबूत भारत के लिए आशीर्वाद दिख रहा है। इसलिए हर तरफ एक ही गूंज है- "फिर एक बार मोदी सरकार"। 2014 हो या 2019 हो, राजस्थान ने एक जुट होकर देश में बीजेपी की सरकार बनाने का आशीर्वाद दिया। 25 की 25 सीट जीत कर बीजेपी की झोली भरी थी। राजस्थान को बाटने की पूरी कोशिश हो रही है, इससे राजस्थान को सावधान रहना है। स्थिर और ईमानदार सरकार देश के विकास के लिए जरूरी है।”
India News Live: कांग्रेस पार्टी को कब दफनाओगे?- आचार्य प्रमोद कृष्णम
India News Live: कांग्रेस से निष्कासित आचार्य प्रमोद कृष्णम ने राहुल गांधी से सवाल किया है कि बाबर की कब्र पर जाओगे अयोध्या से दूरी बनाओगे, तो अब ये भी बता दो पार्टी को कब दफनाओगे?
India News Live: केजरीवाल को दी गई इन्सूलिन
India News Live: तिहाड़ जेल में अरविंद केजरीवाल को पहली बार इन्सूलिन दी गई। CM केजरीवाल शुगर के मरीज हैं और जेल में उनका शुगर लेवल लगातार बढ़ता जा रहा था। इस वजह से प्रशासन ने डॉक्टर की अनुमती मिलने के बाद इन्सुलिन दी है।
India News Live: जयंत चौधरी और सीएम योगी की ज्वाइंट सभा का भी होगा आयोजन
India News Live: राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद जयंत चौधरी प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ जनता वैदिक कॉलेज, बड़ौत में बागपत लोकसभा क्षेत्र से एनडीए प्रत्याशी राजकुमार सांगवान जी के पक्ष में आयोजित संयुक्त चुनावी सभा में उपस्थित रहेंगे।
India News Live: अमरोहा, बागपत और मेरठ प्रवास पर सीएम योगी
India News Live: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार, 23 अप्रैल को अमरोहा, बागपत और मेरठ के प्रवास पर रहेगें। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दोपहर 12 बजे प्रकाश वीर शास्त्री इण्टर कॉलेज रहरा, हसनपुर, अमरोहा में आयोजित जनसभा को सम्बोधित करेंगे तथा दोपहर 02ः50 बजे जनता वैदिक डिग्री कॉलेज, बड़ौत, बागपत में आयोजित जनसभा को सम्बोधित करेंगे। इसके पश्चात् सायं 4ः15 बजे पुरानी दिल्ली चुंगी, मेरठ से घंटाघर मेरठ तक रोड शो करेंगे।
India News Live: MP में तीन सभाएं संबोधित करेंगे जेपी नड्डा
India News Live: दूसरे चरण के लोकसभा चुनाव में शामिल मध्य प्रदेश की टीकमगढ़, दमोह, खजुराहो, सतना, रीवा और होशंगाबाद सीट के लिए प्रचार बुधवार को शाम छह बजे थम जाएगा। इसके पहले मंगलवार को भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा टीकमगढ़, रीवा व सतना जिले में तीन जनसभाएं करेंगे। पहली सभा सुबह 11 बजे टीकमगढ़ के राजेन्द्र पार्क में, दूसरी सभा दोपहर 01:30 बजे रीवा के एस.ए.एफ. ग्राउंड में और तीसरी सभा दोपहर 3 बजे सतना के बी.टी.आई. ग्राउंड में आयोजित की जा रही है।
India News Live: PM मोदी ने हनुमान जयंती की दी शुभकामनाएं
India News Live: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हनुमान जयंती की दी शुभकामनाएं। सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए शुभकामनाएं देते हुए लिखा, "देशभर के मेरे परिवारजनों को हनुमान जयंती की असीम शुभकामनाएं। पवनपुत्र का समर्पण भाव समस्त रामभक्तों के लिए सदैव प्रेरणाशक्ति बना रहेगा। उनकी कृपा से विकसित भारत के संकल्प को नई ऊर्जा मिले, यही कामना है। जय बजरंगबली!"
India News Live: गृहमंत्री अमित शाह पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र और कर्नाटक में जनसभाएं और रोड शो करेंगे
India News Live: गृहमंत्री अमित शाह 23 अप्रैल को पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र और कर्नाटक में जनसभाएं और रोड शो में हिस्सा लेंगे। पहला रोड शो रवीन्द्र प्रतिमा, मालदा दक्षिण, पश्चिम बंगाल का मुख्य डाकघर लोकसभा क्षेत्र में सुबह 11:30 बजे फिर रायगंज के करणदिघी लोकसभा क्षेत्र में दोपहर 12:45 बजे, इसके बाद अकोला क्रिकेट क्लब ग्राउंड, अकोला लोकसभा क्षेत्र में शाम 4:30 बजे और फिर बेंगलुरु में स्वामी विवेकानन्द सर्कल से सेंट फ्रांसिस स्कूल, बेंगलुरू दक्षिण में शाम 7:00 बजे रोड शो में शामिल होंगे।
India News Live: पीएम मोदी का आज का कार्यक्रम
India News Live: राजस्थान में पीएम मोदी अपनी जनसभा को संबोधित करने के बाद छत्तीसगढ़ के दो दिवसीय यात्रा पर रवाना होंगे। पहली जनसभा को सुबह 10 बजकर 45 बजे राजस्थान के टोंक-सवाई माधोपुर में संबोधित करेंगे। इसके बाद छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में 2 बजकर 45 बजे और तीसरी जनसभा को महासमुंद में शाम 5 बजे संबोधित करेंगे।
India News Live: दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर पीएम मोदी जीत की भरेंगे हुंकार
India News Live: लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे हैं। अपने दो दिवसीय दौरे में पीएम मोदी 23 अप्रैल को जांजगीर चांपा और धमतरी में लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार करेंगे। पीएम मोदी जांजगीर चांपा में कमलेश जांगड़े के पक्ष में जनता से वोट देने की अपील करेंगे। इसके बाद पीएम मोदी धमतरी पहुंचेंगे और यहां कांकेर और महासमुंद से बीजेपी प्रत्याशियों के लिए वोट मांगेंगे। दोनों जगहों पर रैली को संबोधित करने के बाद पीएम मोदी शाम को रायपुर लौटेंगे। यहां पर पीएम मोदी राजभवन में रात्रि विश्राम करेंगे। अगले दिन 24 अप्रैल को पीएम मोदी अंबिकापुर के लिए रवाना होंगे और बीजेपी की रैली में शिरकत करेंगे।
India News Live: पीएम मोदी टोंक के उनियारा में गरजेंगे
India News Live: लोकसभा चुनाव 2024 का प्रथम चरण खत्म हो गया है। अब राजस्थान में 13 लोकसभा सीटों के लिए 26 अप्रैल को दूसरे चरण की वोटिंग होगी। भाजपा-कांग्रेस दोनों दिग्गज पार्टियों ने अपने कील कांटे दुरुस्त कर लिए हैं। इसके तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनाव प्रचार के लिए मंगलवार 23 अप्रेल को फिर राजस्थान आ रहे हैं। पीएम मोदी टोंक सवाई माधोपुर लोकसभा सीट में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशी सुखबीर सिंह जौनपुरिया के समर्थन में आयोजित विजय शंखनाद सभा को संबोधित करेंगे। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार पीएम मोदी मंगलवार सुबह साढ़े 10 बजे टोंक जिले के उनियारा क्षेत्र में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे |