अपडेटेड 4 May 2024 at 20:24 IST
'पाकिस्तान में राहुल चुनाव लड़ेंगे तो बड़े मार्जिन से जीतेंगे,हम हाथ खड़े कर लेंगे',CM हिमंता का तंज
लोकसभा चुनाव को लेकर राहुल गांधी को पाकिस्तान के नेता भी अपना समर्थन दे रहे हैं। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी पर तंज कसा है।
- भारत
- 3 min read
Himanta Biswa Sarma on Rahul Gandhi : कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश की रायबरेली लोकसभा सीट से अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। रायबरेली पिछले दो दशक से उनकी मां सोनिया गांधी का निर्वाचन क्षेत्र रहा है। नामांकन पत्र दाखिल करते समय राहुल के साथ सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, प्रियंका गांधी वाड्रा, रॉबर्ट वाड्रा मौजूद रहे। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी इस दौरान गांधी परिवार के साथ थे। राहुल गांधी के अमेठी छोड़ने पर बीजेपी नेता जमकर निशाना साध रहे हैं।
राहुल गांधी को पाकिस्तान के नेता भी अपना समर्थन दे रहे हैं। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी पर तंज कसा है। असम के बजाली में उन्होंने कहा कि 'राहुल गांधी पाकिस्तान में बहुत लोकप्रिय हैं। अगर वो पाकिस्तान में चुनाव लड़ते हैं, तो वह भारी मतों के अंतर से जीतेंगे। पाकिस्तान में हम नहीं हरा सकते। पाकिस्तान जो चाहेगा वो भारत में कैसे हो सकता है? पाकिस्तान जो चाहेगा, भारत में उसका उल्टा होगा।'
पाकिस्तान में राहुल गांधी की चर्चा
भारत में हो रहे लोकसभा चुनाव की गूंज पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी है। विपक्ष के समर्थन में पाकिस्तान के नेता भी पोस्ट कर रहे हैं। नरेंद्र मोदी के नाम से कांपने वाले पाकिस्तान के नेता फवाद चौधरी भारत में चुनावों के बीच उछल रहे हैं। वो सीमापार से भारत के विपक्षी दलों को खुलकर समर्थन दे रहे हैं। पाकिस्तान के पूर्व सूचना मंत्री फवाद चौधरी ने भारत के चुनाव में लोगों से राहुल गांधी, ममता बनर्जी और अरविंद केजरीवाल को वोट देने की अपील की है। फवाद चौधरी नरेंद्र मोदी को रोकने की बात करते हैं तो राहुल गांधी को अपना समर्थन देते हैं।
बीजेपी का पलटवार
चुनाव को लेकर फवाद चौधरी की तरफ की गई बयानबाजी के बाद बीजेपी राहुल गांधी पर हमलावर है। बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि कांग्रेस का हाथ पाकिस्तान के साथ। शहजाद पूनावाला ने अपनी X पोस्ट में लिखा- 'भारत के खिलाफ जहर उगलने वाला पाकिस्तान का नेता राहुल और कांग्रेस को बढ़ावा दे रहा है। इससे पहले हाफिज सईद ने कहा था कि कांग्रेस उसकी पसंदीदा पार्टी है। पीएम मोदी को पद से हटाने के लिए मणिशंकर अय्यर समर्थन मांगने पाकिस्तान गए थे। बीके हरिप्रसाद ने खुलेआम पाक के लिए वकालत की थी। समय-समय पर कांग्रेस नेताओं ने पाकिस्तानी आतंकवादियों का भी बचाव किया। आज रिश्ता साफ है, कांग्रेस का हाथ पाकिस्तान के साथ!'
Advertisement
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 3 May 2024 at 17:47 IST