अपडेटेड 4 April 2024 at 21:17 IST
Kejriwal Daughter: पढ़ाई में टॉप पर रही हैं CM केजरीवाल की बेटी हर्षिता, जानिए कितनी है पढ़ी-लिखी?
Harshita Kejriwal: 12वीं कक्षा में हर्षिता ने 96 प्रतिशत मार्क्स हासिल किए थे। हर्षिता ने साल 2014 में JEE एडवांस क्लियर किया था।
- भारत
- 2 min read

Delhi CM Arvind Kejriwal Daughter: आम आदमी पार्टी के संस्थापक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इस वक्त सलाखों के पीछे हैं। दिल्ली शराब घोटाले में फंसने के बाद वह तिहाड़ जेल पहुंच गए हैं। वह जेल से बाहर आने के लिए जमानत की लगातार अर्जी लगा रहे हैं, लेकिन फिलहाल उन्हें कोई राहत नहीं मिली। उन्हें 15 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
यूं तो अरविंद केजरीवाल का परिवार खबरों से दूर ही रहता है। अब जब दिल्ली के सीएम जेल गए है, तब से उनकेके साथ-साथ चर्चाओं में उनका परिवार भी बना हुआ है। अरविंद केजरीवाल के गिरफ्तार होने के बाद उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल मोर्चा संभाले हुए हैं। उन्हें दिल्ली का मुख्यमंत्री बनाए जाने की भी अटकलें लगाई जा रही हैं।
पढ़ाई में अच्छी हैं हर्षिता
सीएम अरविंद केजरीवाल के परिवार में उनकी पत्नी सुनीता के अलावा एक बेटा और बेटी भी हैं। हर्षिता उनकी बड़ी बेटी हैं। बात उनकी पढ़ाई की करें तो अपने माता-पिता की तरह हर्षिता भी पढ़ाई में काफी अच्छी रही हैं।
केजरीवाल इंजीनियर के साथ आईआरएस अफसर भी रहे हैं। वहीं, उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल भी IRS अफसर रह चुकी है। सुनीता ने 20 साल से ज्यादा सालों तक आईटी डिपार्टमेंट में अपनी सेवाएं दी हैं। वहीं जानकारी के मुताबिक उन्होंने Zoology में मास्टर की डिग्री हासिल कीं।
Advertisement
बोर्ड एग्जाम से लेकर IIT-JEE में रहीं आगे
12वीं कक्षा में हर्षिता ने 96 प्रतिशत मार्क्स हासिल किए थे। हर्षिता ने साल 2014 में JEE एडवांस क्लियर किया था। उन्होंने 3,322 की रैंक हासिल की थी। हर्षिता का ये एग्जाम जब क्लियर हुआ था, तब भी अरविंद केजरीवाल जेल में थे। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी द्वारा दायर मानहानि के मामले में उन्हें तिहाड़ जेल न्यायिक हिरासत में थे। इसके बाद हर्षिता ने दिल्ली IIT से इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन की।
जब चुनाव प्रचार करती नजर आईं थीं हर्षिता
बता दें कि हर्षिता केजरीवाल गुरुग्राम की एक कंपनी में काम भी कर चुके हैं। वहीं, उन्हें साल 2020 में वह चुनाव के दौरान प्रचार करती हुई भी नजर आ चुकी हैं। तब उन्होंने छुट्टी लेकर आम आदमी पार्टी के लिए प्रचार किया था।
Advertisement
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 4 April 2024 at 21:17 IST