'असली मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश', चिराग पासवान ने राहुल गांधी को लिया आड़े हाथ, कहा- कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व वंदे मातरम् पर सवालों से घिरा इसलिए...

केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि राहुल गांधी इस धरने का इस्तेमाल मुख्य और ज्वलंत मुद्दों से देश का ध्यान भटकाने के लिए कर रहे हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Chirag Paswan
Chirag Paswan | Image: ANI

Chirag Paswan sharp Attack on Rahul Gandhi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने में कथिततौर पर पैलेट गन से घायल साहिल लोचव की FIR दर्ज कराने के लिए धरने पर बैठने को लेकर सत्ता पक्ष हमलावर है। अब केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का कहना है कि उन्होंने ऐसा तब किया, जब कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व वंदे मातरम् को लेकर सवालों से घिरा हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि वे यह इस विषय से ध्यान भटकाने के लिए कर रहे हैं।

दरअसल, दिल्ली में छात्र आंदोलन के दौरान कथिततौर पर पैलेट गन लगने से घायल हुए साहिल लोचव के मामले में एफआईआर दर्ज को लेकर शुक्रवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने के बाहर धरने पर बैठ गए थे। करीब 8 घंटे के धरने के बाद दिल्ली पुलिस ने लोचब के आरोपों के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की और तब जाकर राहुल गांधी धरने से उठे।

चिराग पासवान का राहुल गांधी पर आरोप

इस घटनाक्रम पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने कांग्रेस नेता पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान हर नागरिक को शांतिपूर्ण धरना और प्रदर्शन करने का अधिकार देता है। लेकिन आरोप लगाते हुए कहा कि राहुल गांधी इस धरने का इस्तेमाल मुख्य और ज्वलंत मुद्दों से देश का ध्यान भटकाने के लिए कर रहे हैं।

'वंदे मातरम् पर सवालों से घिरा हैं कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व'

चिराग पासवान ने आगे कहा कि वर्तमान में कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व 'वंदे मातरम्' से जुड़े विवादों को लेकर सवालों के घेरे में है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस एक ही विषय को अनावश्यक रूप से खींचती है। इसकी आड़ में वे सदन की कार्यवाही चलने नहीं देते। उनके अनुसार, कांग्रेस की इस सोच और कार्यशैली के कारण देश की एक बड़ी आबादी की भावनाएं आहत होती हैं और उन महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा नहीं हो पाती है जो सही मायनों में देश के लिए जरूरी हैं।

Advertisement

जेपी नड्डा ने भी किया था प्रहार

इससे पहले बीजेपी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने तीखी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए कहा कि राहुल गांधी का धरना न तो छात्रों के लिए है और न ही न्याय के लिए है। यह कांग्रेस पार्टी की राजनीतिक हताशा का प्रतीक है और राहुल गांधी की 'फुटेज खाने की भूख' है।

''वंदे मातरम्' के मुद्दे पर चौतरफा घिरी कांग्रेस'

उन्होंने आगे कहा कि आज कांग्रेस पार्टी 'वंदे मातरम्' के मुद्दे पर पूरे देश में चारों ओर से घिर चुकी है। राष्ट्रगीत के अपमान को लेकर जनता कांग्रेस से जवाब मांग रही है। कांग्रेस के एक बड़े नेता तिरंगा वाले केक को काटते हुए दिखाई दे रहे हैं। अपनी इसी राष्ट्रविरोधी चेहरे को छिपाने और भारी फजीहत से ध्यान भटकाने के लिए, राहुल गांधी ने आनन-फानन में यह थाने का ड्रामा रचा है।

Advertisement

भारतीय जनता पार्टी स्पष्ट करना चाहती है कि देश संविधान, कानून और न्यायिक प्रक्रियाओं से चलता है, किसी एक परिवार के 'हठयोग' या कैमरों के प्रति उनके प्रेम से नहीं। राहुल गांधी को यह समझ लेना चाहिए कि जनता उनके इस 'हिट एंड रन' वाले रवैये और राजनीतिक पाखंड को भली-भांति पहचान चुकी है।

यह भी पढ़ें: '1984 के दंगे में हजारों-लाखों सिखों की हत्या हुई, राहुल गांधी ने कभी माफी मांगी?', गिरिराज सिंह का प्रहार

Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड