'1984 के दंगे में हजारों-लाखों सिखों की हत्या हुई, राहुल गांधी ने कभी माफी मांगी?', गिरिराज सिंह का प्रहार

गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि ये ओछी राजनीति नहीं है तो क्या है? 1984 में जो दंगे हुए, तब भी वो जवान थे। हजारों-लाखों सिखों की हत्या हुई, क्या राहुल गांधी ने कभी माफी मांगी या फिर कभी राजीव गांधी पर केस करवाया क्या?

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Rahul Gandhi Giriraj Singh
Rahul Gandhi Giriraj Singh | Image: ANI

Giriraj Singh: जंतर-मंतर पर पैलेट गन मामले में दर्ज FIR को लेकर भाजपा ने राहुल गांधी पर ओछी राजनीति करने का आरोप लगाया है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सालष 1984 के सिख विरोधी दंगों का जिक्र करते हुए कांग्रेस नेता पर तीखे सवाल उठाए हैं।

गिरिराज सिंह ने समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा, 'ये ओछी राजनीति नहीं है तो क्या है? 1984 में जो दंगे हुए, तब भी वो जवान थे। हजारों-लाखों सिखों की हत्या हुई, क्या राहुल गांधी ने कभी माफी मांगी या फिर कभी राजीव गांधी पर केस करवाया क्या?'

सरकार को देना चाहिए भाषा सिखने का मौका- गिरिराज

इस दौरान उन्होंने ऑटो ड्राइवरों को लेकर मराठी भाषा के मुद्दे पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। गिरिराज ने कहा, 'मुझे लगता है कि सरकार को उन लोगों को जो महाराष्ट्र से बाहर के हैं, उन्हें एक समय अवधि देनी चाहिए कि आप यहां की भाषा सीखें, बोलें और बोल-चाल में लाएं। मैं ये नहीं कहता कि अगर मैं महाराष्ट्र में रोजी-रोटी कमाता हूं तो मैं यहां की भाषा न जानूं। मैं यह जरूर कहूंगा कि भाषा जरूर सीखें लेकिन उसके लिए समय देना चाहिए।'

राहुल गांधी से ज्यादा अहंकारी मैंने नहीं देखा- गिरिराज

इससे पहले केंद्रीय मंत्री ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर वीडियो शेयर करते हुए राहुल गांधी पर तीखा प्रहार किया था। उन्होंने कहा, 'राहुल गांधी से मूर्ख और अहंकारी मैंने नहीं देखा। शायद गीता नहीं पढ़े हैं। सरकार नहीं डरी है, न झुकी है। सरकार ने अपनी नीतियों और अपने कर्तव्यों के तहत काम किया है। लेकिन राहुल गांधी अहंकार में ज्यादा न बोलें। दुनिया देख रही है कि आप क्या हैं।'

Advertisement

'सोनिया गांधी ने शादी के 15 साल तक नहीं ली नागरिकता'

इतना ही नहीं, उन्होंने आगे कहा, 'आपकी माता जी (सोनिया गांधी) ने शादी के 15 साल बाद कर भारत की नागरिकता नहीं ली थी। आप पर खुद दोहरी नागरिकता को लेकर केस चल रहा है। आप हमें राष्ट्रधर्म और संविधान न सिखाएं। पूरा देश आपकी असलियत देख रहा है।'

क्या है पूरा मामला?

बता दें कि NEET पेपर लीक से शुरू हुआ छात्र आंदोलन अब पैलेट गन मामले तक पहुंच चुका है। दूसरी तरफ वंदे मातरम् को लेकर भी घमासान मचा हुआ है। इन दोनों मुद्दों ने देश के राजनीतिक तापमान को बढ़ा दिया है। एक तरफ जहां कांग्रेस नेता राहुल गांधी लगातार छात्रों और प्रदर्शनकारियों के समर्थन में खड़े होकर सरकार पर तीखे हमले कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ भाजपा इसे राहुल गांधी की एक सोची-समझी साजिश बता रही है। भाजपा का सीधा आरोप है कि राहुल गांधी अन्य महत्वपूर्ण विषयों से जनता का ध्यान भटकाने के लिए ऐसा कर रहे हैं। 

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'छात्रों की गूंज या पैसे देकर सिर्फ...', CM फडणवीस का राहुल गांधी पर जोरदार हमला

Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड